Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी में दीये पकाने को भट्ठी जलाई, कुम्हार पर FIR:पीड़ित बोला- पुलिस ने पानी डाला, 2 घंटे कटघरे में खड़ा रहा

    19 hours ago

    1

    0

    कौशांबी में एक कुम्हार के खिलाफ सिर्फ इसलिए FIR हो गई, क्योंकि उसने मिट्टी के दीये पकाने के लिए भट्ठी (आंवा) जलाई थी। भट्ठी से निकलने वाला धुआं हवा में फैल रहा था। यह घटना दिवाली से ठीक चार दिन पहले हुई, जब कुम्हारों के लिए कमाई का सबसे अच्छा समय होता है। शिकायत थाने पहुंचते ही पुलिसकर्मियों ने पक रहे दीयों पर पानी डाल दिया। कुम्हार को पकड़कर थाने ले आए और दिनभर बैठाए रखा। इसके बाद कोर्ट में उसे दो घंटे तक कटघरे में खड़ा रहना पड़ा। उस पर एक हजार रुपए का जुर्माना लगाकर छोड़ दिया गया। थाना प्रभारी का कहना है कि कुम्हार को 300 मीटर दूर नहर किनारे भट्ठी लगाने के लिए कई बार कहा गया था, लेकिन वह मनमानी कर रहा था। इसलिए उसके खिलाफ कार्रवाई करनी पड़ी। कुम्हार का नाम विष्णु है। वह मिट्टी के दीये और कुल्हड़ बेचकर रोज 500 से 700 रुपए कमा लेते थे। फिलहाल उनका काम बंद है। उन्हें उम्मीद है कि मुकदमा रद्द हो जाएगा। दिवाली से ठीक पहले हुई इस कार्रवाई से कुम्हार को कितना नुकसान हुआ, यह जानने के लिए दैनिक भास्कर की टीम कौशांबी पहुंची। पूरी कहानी सिलसिलेवार समझिए… यूपी के कौशांबी जिला मुख्यालय से 35 किमी दूर पिपरी गांव है। यहां विष्णु प्रजापति पत्नी पुष्पा और तीन बच्चों के साथ रहते हैं। दो साल पहले उन्होंने बाग में अपना घर बनाया था। उस समय आसपास कोई दूसरा मकान नहीं था। अब घर से करीब 250 मीटर दूर कुछ मकान बन गए हैं। उनमें परिवार भी रहने लगे हैं। कच्चे कुल्हड़ों को समेटते हुए विष्णु बताते हैं, 'हमारे यहां कई पीढ़ियों से कुम्हारी का काम होता आया है। दादा और पिता भी दीये-कुल्हड़ बनाते थे। उन्हीं से हमने यह काम सीखा। हम यहां सालों से मिट्टी के दीये बना रहे हैं। अब तक किसी को कोई परेशानी नहीं हुई।' वह बताते हैं, 'मुश्किल करीब 6 महीने पहले शुरू हुई। हमारे घर से 200 मीटर दूर एक सरकारी अधिकारी रहने आए। दीये-कुल्हड़ बनाना और उन्हें पकाकर बाजार में बेचना मेरा रोज का काम है। अधिकारी ने दो-तीन बार मना किया। कहा कि भट्ठी का धुआं उनके घर तक पहुंचता है।' विष्णु कहते हैं, 'मैं उनकी परेशानी समझता था। पहले घर के सामने भट्ठी जलाता था, लेकिन उनके टोकने के बाद उसे घर के पीछे लगा लिया। लेकिन हवा तो हवा है, किस तरफ बहेगी, इस पर मेरा बस नहीं। हवा के साथ धुआं उनके घर तक पहुंच ही जाता था।' विष्णु आगे बताते हैं, 'सब कुछ ठीक चल रहा था। अचानक 4 नवंबर को गांव के चौकीदार पुद्दन ने पिपरी थाने में मेरे खिलाफ शिकायत कर दी। जबकि उनका घर मेरे घर से एक किलोमीटर से ज्यादा दूर है। वहां तक तो धुआं भी नहीं पहुंचता होगा। फिर पता नहीं क्यों वह मुझे परेशान कर रहे हैं।' शिकायत में लिखा गया, 'रिहायशी इलाके में विष्णु प्रजापति कच्चे कुल्हड़ पकाने के लिए भट्ठी लगाकर धुआं कर रहे हैं। इससे वातावरण प्रदूषित हो रहा है और आम लोगों को परेशानी हो रही है। उचित कार्रवाई की जाए।' इसके बाद पुलिस ने विष्णु के खिलाफ BNS की धारा 270 और 280 के तहत केस दर्ज कर लिया। क्या कहती हैं ये दोनों धाराएं? ‘थाने में दिनभर बैठाया, कोर्ट ने 1,000 रुपए जुर्माना लगाया’ विष्णु बताते हैं, 'पुलिस के मना करने पर हमने भट्ठी जलाना बंद कर दिया था। लेकिन कुछ कच्चे दीये रखे-रखे खराब हो रहे थे। सोचा, एक दिन और भट्ठी जला लूं। घर के पीछे भट्ठी जलाई ही थी कि 10 पुलिसकर्मी पहुंच गए। रात 10 बजे उन्होंने सबमर्सिबल पंप से पानी डालकर सारे दीये और कुल्हड़ खराब कर दिए। पुलिस मुझे थाने ले गई। वहां पूरे दिन बैठाए रखा। अगले दिन कोर्ट में पेश किया तो करीब दो घंटे तक कटघरे में खड़ा रहना पड़ा। इसके बाद एक हजार रुपए का जुर्माना लगा दिया।' विष्णु कहते हैं, 'इस दिवाली 250 रुपए भी नहीं कमा पाया, लेकिन करीब ढाई हजार रुपए खर्च हो गए। एक हजार रुपए वकील को दिए और 200 रुपए कागजी कार्रवाई में खर्च हुए।' इतना कहते-कहते विष्णु भावुक हो गए। उन्होंने अपने पेट पर ऑपरेशन के निशान दिखाते हुए कहा, 'पेट पालने के लिए हमें मिट्टी के बर्तन पकाने पड़ते हैं। यही हमारा रोजी-रोजगार है।' ‘अब हिम्मत नहीं हो रही कि फिर से कुल्हड़-दीये बनाएं’ विष्णु की पत्नी पुष्पा कहती हैं, 'दिवाली हम लोगों के लिए सबसे बड़ा त्योहार होता है। इसी दौरान सबसे ज्यादा कमाई होती है। इसलिए एक महीने पहले से ही दीये बनाने लगते हैं। लेकिन पिछले एक हफ्ते से हमारा कोई काम नहीं हुआ। अब हिम्मत भी नहीं हो रही कि दोबारा कुल्हड़ और दीये बनाएं।' पुष्पा कहती हैं, 'आखिर हम अपना धंधा बंद कर देंगे तो घर कैसे चलेगा? किराए पर कमरा लेने की सोचें भी तो हमारा काम एक-दो कमरों में नहीं हो पाएगा। इस काम के लिए कोई हमें कमरा किराए पर देगा भी नहीं।' विष्णु के बड़े बेटे मोहित कहते हैं, ‘मेरे पापा के साथ गलत हो रहा है। वह सीधे-सादे इंसान हैं। यह सब देखकर मुझे गुस्सा आता है, लेकिन अभी मैं छोटा हूं, कुछ कर नहीं सकता। जब पढ़-लिखकर बड़ा आदमी बनूंगा, तब यह काम बंद कर पाऊंगा।’ चौकीदार बोले- हमें नहीं पता केस चलेगा या क्या होगा इस मामले में केस दर्ज कराने वाले गांव के चौकीदार पुद्दन से फोन पर बात हुई। वह कहते हैं, 'केस से हमारा कोई मतलब नहीं है। हमें तो यह भी नहीं पता कि केस चलेगा या क्या होगा। हम केस क्यों करवाएंगे? इससे हमें क्या फायदा होगा। हम तो विष्णु के घर भी गए थे। वह हमें अपने घर आने के लिए कह रहे थे, लेकिन हमने ही कहा कि परेशान मत हो। हमारी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है।' इस मामले में पिपरी थाना प्रभारी चंद्रभूषण मौर्य से भी बात की। वह कहते हैं, 'कुम्हार को घर से 200 मीटर दूर जाकर बर्तन पकाने के लिए कहा गया था। कई बार समझाया भी गया, लेकिन वह नहीं माने। इसलिए कार्रवाई करनी पड़ी। पुलिस ने कोई सख्ती नहीं बरती। सिर्फ नियमों के मुताबिक कार्रवाई की है।' छोटे कुम्हारों को छूट, लेकिन ईंधन जलाने पर प्रतिबंध गैर-प्रदूषणकारी कुटीर उद्योगों के तहत मिट्टी के बर्तन बनाने के लिए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से अलग लाइसेंस लेने की जरूरत नहीं होती। हालांकि, बर्तन पकाने यानी आंवा लगाने के लिए प्लास्टिक, रबर, पुराने टायर या केमिकल कचरा जैसे प्रतिबंधित ईंधन जलाना गैरकानूनी है। कौशांबी में ईंट-भट्ठों से भी फैल रहा प्रदूषण कौशांबी में करीब 200 ईंट-भट्ठे संचालित हैं। जिले में कई फैक्ट्रियां भी हैं, जिनसे लगातार धुआं निकलता है। आरोप है कि इनमें से कई प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की अनुमति, वैध लाइसेंस या पर्यावरण संबंधी NOC के बिना चल रही हैं। नियमों का उल्लंघन करने वाले इन भट्ठों के खिलाफ समय-समय पर शिकायतें भी होती हैं। प्रशासन इन्हें बंद करने के नोटिस जारी करता है, लेकिन आरोप है कि पुलिस की मिलीभगत से कुछ भट्ठे दोबारा चालू हो जाते हैं। ------------------------ आपका विधायक काम करता है या नहीं, सर्वे में बताइए… आपके विधायक को क्या दोबारा टिकट मिलना चाहिए? कुछ काम कराया या सिर्फ बातें की, 30 सेकंड में बनाएं रिपोर्ट कार्ड…सर्वे में हिस्सा लेने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें… ये भी पढ़ें- प्रयागराज में मां का दर्द-बेटी लौटी, पति का इंतजार:10 साल पहले ऐसे ही ‘गायब’ हुए थे; बेटी को मरा समझकर जला चुका है परिवार प्रीति प्रयागराज के लालगोपालगंज से 13 मई, 2023 को लापता हुई थी। 25 साल की बेटी प्रीति के साढ़े 3 साल तक लापता रहने और फिर अचानक मिलने की कहानी सुना रही कमला देवी का गला रुंध जाता है। हिम्मत जुटाकर वह कहती हैं- हमारी बेटी दिमाग से थोड़ा कमजोर है। इसलिए पुलिस के सामने ज्यादा कुछ बता नहीं पा रही। पढ़िए पूरी ग्राउंड रिपोर्ट…
    Click here to Read more
    Prev Article
    20 फीट ऊंचे कदंब से गंगा में कूदे बाल कृष्ण:कालिया नाग के फन पर बांसुरी बजाई, काशी में 500 साल पुरानी लीला, VIDEO
    Next Article
    चंद्रशेखर-ओवैसी गठबंधन से किसे फायदा, किसका नुकसान:दलित-मुस्लिमों में कितनी सेंध लगा पाएंगे; AIMIM ने 49 सीटों पर दावेदारी की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment