Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर अमरोहा प्रशासन अलर्ट:डीएम-एसपी ने की बैठक, परीक्षा को लेकर दिए सख्त निर्देश, 10 केंद्रों पर होगी परीक्षा

    4 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित होने वाली उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती परीक्षा की तैयारियों को लेकर बुधवार शाम कलेक्ट्रेट सभागार में एक बैठक हुई। इस बैठक में डीएम निधि गुप्ता वत्स और एसपी अमित कुमार आनंद सहित तमाम अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिए कि परीक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। डीएम निधि गुप्ता ने निर्देश दिए कि परीक्षा केंद्रों पर पुरुष और महिला अभ्यर्थियों की जांच के लिए अलग-अलग स्टाफ की ड्यूटी लगाई जाए। उन्होंने सख्त हिदायत दी कि परीक्षा केंद्र के अंदर मौजूद सभी कार्मिक अपने फोटोयुक्त पहचान पत्र अनिवार्य रूप से प्रदर्शित करें। समस्त सेक्टर एवं स्टैटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक और केंद्र पर्यवेक्षक को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार परीक्षा के सफल, सकुशल, निर्विघ्न, निष्पक्ष और शुचितापूर्ण संचालन के लिए लगन, सजगता, आत्मानुशासन और समयबद्धता से अपने दायित्वों का निर्वहन सुनिश्चित करने को कहा गया। डीएम ने जोर देकर कहा कि परीक्षा को पिछली परीक्षाओं की तरह पूरी पारदर्शिता के साथ नकलविहीन संपन्न कराया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कोई भी परीक्षा की संवेदनशीलता, शुचिता या पारदर्शिता भंग करने का प्रयास करेगा, तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके अतिरिक्त, रेलवे, रोडवेज और परिवहन विभाग को निर्देश दिए गए कि परीक्षार्थियों को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। डीएम निधि गुप्ता ने सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो। जनपद में उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती परीक्षा 10 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी, जिसमें कुल 18240 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा प्रतिदिन दो पालियों में होगी: पहली पाली सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 03:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक। एसपी अमित कुमार आनंद ने कहा कि यह एक महत्वपूर्ण परीक्षा है। उन्होंने स्टैटिक मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट, पुलिस और केंद्र व्यवस्थापक सहित सभी को अपनी ड्यूटी बहुत अच्छे से करने तथा परीक्षा संबंधी पुस्तिका को ध्यानपूर्वक पढ़ने की सलाह दी, ताकि किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कस्तूरबा विद्यालयों की 400 छात्राएं दिल्ली रवाना:एक दिवसीय शैक्षिक भ्रमण पर देखेंगी ऐतिहासिक स्थल
    Next Article
    Monalisa Marriage: कुंभ मेले की वायरल गर्ल मोनालिसा ने मुस्लिम बॉयफ्रेंड से कर ली शादी? फोटो वायरल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment