Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जालौन में कठेरिया समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन:17 जोड़ों ने लिए सात फेरे, डिंपल यादव ने दिया आशीर्वाद

    13 hours ago

    1

    0

    जालौन में रविवार को कठेरिया समाज द्वारा आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन भव्य और उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। सम्मेलन में कठेरिया और धानुक समाज के कुल 17 जोड़ों का विवाह वैदिक रीति-रिवाजों के साथ कराया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डिंपल यादव शामिल हुईं। कार्यक्रम में नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देने के लिए कई जनप्रतिनिधि और समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी मौजूद रहे। इनमें नरेश उत्तम पटेल, तेज प्रताप सिंह यादव, किशनी विधायक बृजेश कठेरिया, पूर्व विधायक दीप नारायण यादव, पूर्व मंत्री हरिओम उपाध्याय, पूर्व विधायक शिवराम कुशवाहा और चरखारी के पूर्व विधायक कप्तान सिंह राजपूत सहित कई नेता शामिल हुए। कार्यक्रम में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद यादव, सपा जिलाध्यक्ष दीपराज गुर्जर, पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेंद्र बजरिया पुर, जिलाध्यक्ष चौधरी धीरेंद्र सिंह यादव, प्रांतीय सदस्य प्रदीप दीक्षित और महेश सर समेत हजारों की संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे। सांसद डिंपल यादव ने अपने संबोधन में कहा कि वह पहली बार जालौन आई हैं और यहां इतना भव्य और सुव्यवस्थित कार्यक्रम देखकर उन्हें बेहद खुशी हुई। उन्होंने कहा कि मान्यवर कांशीराम की जयंती के अवसर पर ऐसा सामाजिक आयोजन दलित और पिछड़े वर्ग के लिए नई शुरुआत का प्रतीक है। उन्होंने समाज से एकजुट होकर आगे बढ़ने का आह्वान करते हुए कहा कि भविष्य में इससे भी बड़े आयोजन किए जाएंगे। वहीं फतेहपुर सांसद नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि वह अखिलेश यादव का संदेश लेकर कार्यक्रम में आए हैं। उन्होंने कहा कि सभी वर्गों को मिलकर काम करना होगा ताकि वर्ष 2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाया जा सके। करहल विधायक तेज प्रताप सिंह यादव ने कहा कि कठेरिया समाज का यह सामूहिक विवाह सम्मेलन समाज के लिए प्रेरणादायक उदाहरण है। उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह यादव ने हमेशा दलित, शोषित और वंचित वर्ग के लिए काम किया और मान्यवर कांशीराम की जयंती पर ऐसा आयोजन समाज के उत्थान की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इस दौरान कार्यक्रम के दौरान पूरे परिसर में उत्सव जैसा माहौल रहा और हजारों लोगों ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देकर उनके सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    श्रावस्ती में गैस एजेंसी पर कालाबाजारी का आरोप, FIR:45 उपभोक्ताओं की शिकायत के बाद FIR दर्ज
    Next Article
    यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा संपन्न, 3,361 अभ्यर्थी अनुपस्थित:लखीमपुर में कड़ी सुरक्षा के बीच 6,239 परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment