Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी-राजस्थान और महाराष्ट्र के 7 शहरों में तापमान 46°C पार:अकोला में सबसे ज्यादा 46.9°C; बिहार में स्कूल कर्मचारी की मौत, देहरादून में स्कूल बंद

    9 hours ago

    2

    0

    देश में भीषण गर्मी बढ़ती जा रही है। पूर्वोत्तर को छोड़कर भारत के ज्यादातर राज्यों में अधिकतम तापमान 40°C से 46°C के बीच बना हुआ है। यूपी, राजस्थान और महाराष्ट्र के 7 शहरों में रविवार को तापमान 46°C के पार चला गया। यूपी के 60 जिलों में आज लू का अलर्ट है। महाराष्ट्र के अकोला में तापमान सबसे ज्यादा 46.9°C रहा। इसके बाद अमरावती (महाराष्ट्र) में 46.8°C, बांदा (UP) में 46.6°C, वर्धा (महाराष्ट्र) और बाड़मेर (राजस्थान) में 46.4°C, जैसलमेर (राजस्थान) और यवतमाल (महाराष्ट्र) में 46°C तापमान रहा। मध्य प्रदेश के खजुराहो में पहली बार तापमान 45°C पहुंचा। इंदौर-भोपाल में पारा 43°C रहा। वहीं, उत्तराखंड के देहरादून में हीटवेव के कारण आज से 1 से 12वीं तक के स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्र बंद रखने के निर्देश हैं। बिहार के 11 जिलों में रविवार को पारा 40°C के पार चला गया। आरा में भीषण गर्मी के कारण एक प्राइवेट स्कूल की महिला कर्मी की मौत हो गई। पटना के जू में जानवरों के लिए 17 कूलर और 11 AC लगाए गए हैं। अगले 2 दिन के मौसम का हाल 28 अप्रैल: 29 अप्रैल: देशभर से गर्मी की तस्वीरें MP-राजस्थान और बिहार के कुछ हिस्सों में बारिश भी हुई राज्यों से मौसम की खबरें… 1. मध्य प्रदेश: खजुराहो में 45°C, इंदौर में 6 साल, भोपाल-जबलपुर में 3 साल में सबसे ज्यादा गर्मी मध्य प्रदेश के टूरिस्ट स्पॉट खजुराहो में पहली बार तापमान 45°C पहुंच गया। वहीं इंदौर और भोपाल में पारा 43°C जबलपुर में 43.5°C दर्ज किया गया। आज राज्य के 13 जिलों में लू का अलर्ट है। जबकि इंदौर और उज्जैन में वॉर्म नाइट की चेतावनी है। पूरी खबर पढ़ें... 2. राजस्थान: बाड़मेर में तापमान 46°C से ऊपर, आज आंधी-बारिश का अलर्ट राजस्थान के बाड़मेर में रविवार को सीजन का सबसे ज्यादा तापमान 46.4°C दर्ज किया गया। वहीं 8 शहरों में अधिकतम तापमान 44°C तक पहुंच गया। राज्य के 5 जिलों में आज आंधी-बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। पूरी खबर पढ़ें… 3. बिहार: रोहतास में पारा 43.2°C पहुंचा, आंधी-बारिश से 5 की मौत, आज 13 जिलों में ऑरेंज अलर्ट बिहार के रोहतास में रविवार को सबसे ज्यादा तापमान 43.2°C दर्ज किया गया। वहीं बीते 24 घंटों में कोसी-सीमांचल के जिलों में आंधी और ठनका गिरने से 5 लोगों की मौत हो गई। आज बिहार के 13 जिलों में आंधी-बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट किया है। पूरी खबर पढ़ें… 4. उत्तर प्रदेश: 60 जिलों में चलेगी लू, 14 जिलों में बारिश का अलर्ट, बांदा में पारा 46.6°C रहा यूपी का बांदा रविवार को प्रदेश में सबसे गर्म शहर रहा। यहां पारा 46.6°C दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 60 जिलों में लू की चेतावनी दी है। साथ ही 14 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। पूरी खबर पढ़ें… 5. पंजाब: 4 दिन हीटवेव और बारिश का अलर्ट, हवाएं 50 किलोमीटर की रफ्तार से चलेंगी पंजाब और चंडीगढ़ में तेज धूप व उमस लोगों को परेशान कर रही है। रविवार को तापमान में मामूली 0.4 डिग्री की गिरावट दर्ज हुई, लेकिन यह अब भी सामान्य से 3.3 डिग्री ज्यादा है। राज्य में बठिंडा सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। पूरी खबर पढ़ें… 6. हरियाणा: 18 जिलों में आज बारिश का अलर्ट, बिजली गिरने का खतरा हरियाणा में भीषण गर्मी और लू झेल रहे लोगों के लिए राहत की खबर है। प्रदेश में एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। जिसके प्रभाव से आज प्रदेश के 18 जिलों में मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। पूरी खबर पढ़ें… 7. छत्तीसगढ़: अगले दो से तीन दिन लू का अलर्ट, पिछले 15 दिन से रायपुर का पारा 40 पार राजधानी रायपुर समेत मध्य छत्तीसगढ़ में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। पिछले 15 दिनों से मध्य छत्तीसगढ़ में लू की स्थिति बनी हुई है। अगले दो दिनों तक ऐसी ही स्थिति रहने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। रविवार को छत्तीसगढ़ में बिलासपुर सर्वाधिक गर्म रहा। पूरी खबर पढ़ें… 8. हिमाचल प्रदेश: 5 जिलों में आज हीटवेव का अलर्ट, 8 शहरों का तापमान 35°C पार हिमाचल प्रदेश में भीषण गर्मी पड़ रही है। विशेषकर मैदानी इलाकों के लोग गर्मी से बेहाल है। मौसम विभाग ने आज भी पांच जिले ऊना, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और सोलन के कुछेक क्षेत्रों में हीटवेव का येलो अलर्ट जारी किया है। इसे देखते हुए लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। पूरी खबर पढ़ें… 9. उत्तराखंड: मैदानी इलाकों में लू की चेतावनी:देहरादून में स्कूलों में छुट्टी उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में आज लू की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने लोगों को घर में रहने की सलाह दी है। देहरादून में DM सविन बंसल ने सोमवार, 27 अप्रैल 2026 को जनपद के सभी शैक्षणिक संस्थानों में छुट्टी घोषित कर दी है। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    US Iran: ट्रंप ने मान ली ईरान की ये बात तो थम जाएगी जंग! तेहरान ने अमेरिका को भेजा नया प्रस्ताव, होर्मुज खोलने के लिए तैयार, बदले में की ये मांग
    Next Article
    बंगाल- PM की रैली से पहले BJP-TMC समर्थकों में झड़प:दावा- CISF जवान को गोली लगी, 3 घायल; भाजपा उम्मीदवार के घर पर बम फेंका

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment