Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी-राजस्थान और महाराष्ट्र के 7 शहरों में तापमान 46°C पार:अकोला में सबसे ज्यादा 46.9°C; बिहार में स्कूल स्टाफ की मौत, देहरादून में स्कूल बंद

    3 hours ago

    1

    0

    देश में भीषण गर्मी और हीटवेव बढ़ता जा रहा है। पूर्वोत्तर को छोड़कर भारत के अधिकतर राज्यों में अधिकतम तापमान 40 से 46 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है। यूपी, राजस्थान और महाराष्ट्र के के 7 शहरों में रविवार को तापमान 46°C के ऊपर चला गया। महाराष्ट्र के अकोला में तापमान सबसे ज्यादा 46.9°C रहा। इसके बाद अमरावती (महाराष्ट्र) में 46.8°C, बांदा (यूपी) में 46.6°C, वर्धा (महाराष्ट्र) और बाड़मेर (राजस्थान) में 46.4°C, जैसलमेर (राजस्थान) और यवतमाल (महाराष्ट्र) में 46°C तापमान रहा। बिहार के 11 जिलों में रविवार को पारा 40°C के पार चला गया। आरा में भीषण गर्मी के कारण एक प्राइवेट स्कूल की महिला कर्मी की मौत हो गई। पटना के जू में जानवरों के लिए 17 कूलर और 11 AC लगाए गए हैं। इधर, उत्तराखंड के देहरादून में हीटवेव के चलते 27 अप्रैल को 1 से 12वीं तक के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के निर्देश हैं। MP के इंदौर, भोपाल, ग्वालियर और उज्जैन में 8वीं तक स्कूल 30 अप्रैल तक बंद कर दिए गए हैं। 9वीं से 12वीं तक की कक्षाएं सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक चलेंगी। अगले 2 दिन के मौसम का हाल 28 अप्रैल: 29 अप्रैल: देशभर से गर्मी की तस्वीरें MP-राजस्थान और बिहार के कुछ हिस्सों में बारिश भी हुई
    Click here to Read more
    Prev Article
    कबीरचौरा में कोल्ड-वार्ड तैयार, हीट-स्ट्रोक के मरीजों के लिए बाथ-टब:इमरजेंसी वार्ड में 4 बेड रिजर्व, अभी तक वाराणसी में नहीं मिला मरीज
    Next Article
    भास्कर अपडेट्स:केरल पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में एक और शख्स की मौत, मौतों का आंकड़ा 16 हुआ; 4 अब भी लापता

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment