Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ आज कैथल आएंगे:सोंगल के मठ में आठ मान के भंडारे में होंगे शामिल; सुरक्षा चाक-चौबंद

    5 hours ago

    1

    0

    कैथल में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज सोंगल गांव स्थित सिद्ध बाबा मुकुट नाथ मठ में पहुंचेंगे। उनके आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। डीसी अपराजिता ने अधिकारियों को अपने-अपने विभाग से संबंधित व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि बिजली, पानी, सुरक्षा और यातायात सहित सभी आवश्यक प्रबंध पूरे कर लिए गए हैं ताकि कार्यक्रम सुचारू रूप से संपन्न हो सके। 1600 वर्ष पुराना धार्मिक स्थल महंत पीरशेरनाथ ने बताया कि सिद्ध बाबा मुकुट नाथ मठ क्षेत्र का एक प्राचीन धार्मिक स्थल है, जो लगभग 1600 से 1700 वर्षों से श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र बना हुआ है। यह स्थान सिद्ध पुरुष बाबा मुकुट नाथ की तपस्थली माना जाता है, जहां उनकी स्मृति में निरंतर ज्योति प्रज्वलित रहती है। मठ परिसर में अब तक के 17 महंतों की समाधियां स्थित हैं, जिनकी प्रतिदिन पारंपरिक तरीके से गाय के गोबर से लिपाई की जाती है। यहां एक प्राचीन धूना भी लगातार प्रज्ज्वलित रहता है और यह डेरा नाथ संप्रदाय की धर्मनाथ परंपरा से जुड़ा हुआ है। आठ मान के भंडारे में होंगे शामिल मठ में समय-समय पर धार्मिक आयोजन और भंडारे आयोजित किए जाते हैं। इन्हीं में से एक प्रमुख आयोजन ‘आठ मान का भंडारा’ है, जिसमें आठ मठ सोंगल, अबोहर, कोथ, रायसन, पिहोवा, उझाणा, धनौरी और हीरों कलां (पंजाब) के संत-महात्मा और श्रद्धालु शामिल होते हैं। इस बार आयोजित होने वाले इस विशाल भंडारे में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विशेष रूप से शामिल होंगे। कार्यक्रम के दौरान वे संत-महात्माओं और श्रद्धालुओं को संबोधित करेंगे और मठ परिसर में पूजा-अर्चना भी करेंगे। प्रशासन ने की सुरक्षा और यातायात की विशेष व्यवस्था मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। पुलिस बल को मठ परिसर और आसपास के क्षेत्रों में तैनात किया गया है। यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए विशेष मार्ग निर्धारित किए गए हैं। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे निर्धारित मार्गों का पालन करें और कार्यक्रम के दौरान शांति बनाए रखें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    DGM-मैनेजर कहते-टेबल साफ करो, इसलिए मार दिया:BPCL प्लांट के 2 अफसरों के मर्डर का आरोपी बोला- मेरी इमेज खराब कर रहे थे
    Next Article
    औरैया में भूकंप से बचाव के लिए मॉक ड्रिल:भूकंप आपदा से निपटने की तैयारी, NDRF ने लोगों को दी सुरक्षा की ट्रेनिंग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment