Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    औरैया में भूकंप से बचाव के लिए मॉक ड्रिल:भूकंप आपदा से निपटने की तैयारी, NDRF ने लोगों को दी सुरक्षा की ट्रेनिंग

    1 hour ago

    1

    0

    औरैया के सरगम ऑडिटोरियम गेल गांव, दिबियापुर में भूकंप से बचाव के लिए एक जनपद स्तरीय संयुक्त मॉक-अभ्यास आयोजित किया गया। इस अभ्यास का उद्देश्य भूकंप जैसी आपातकालीन स्थिति में आमजन और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना तथा क्षतिग्रस्त इमारतों से लोगों को निकालकर फंसे हुए/घायल व्यक्तियों की जान बचाना था। यह मॉक ड्रिल जिला प्रशासन, एनडीआरएफ, सिविल डिफेंस, फायर सर्विस, आपदा मित्रों और होमगार्ड विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की गई। इसका मुख्य लक्ष्य आमजन और संस्थानों को आपदा की स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी प्रतिक्रिया के लिए तैयार करना था। मॉक ड्रिल के तहत एक काल्पनिक आपदा स्थिति निर्मित की गई। इसमें भूकंप से भवनों के क्षतिग्रस्त होने, लोगों के फंसे होने और आग लगने की सूचना जिला स्तर के कंट्रोल रूम को दी गई। सूचना मिलते ही कंट्रोल रूम के माध्यम से जिला प्रशासन सक्रिय हुआ और संबंधित विभागों को तत्काल मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए गए। पुलिस विभाग और सीएफओ (मुख्य अग्निशमन अधिकारी) ने स्थिति को नियंत्रित करने की प्रक्रिया शुरू की। आग बुझाने के साथ-साथ सर्च एंड रेस्क्यू अभियान भी चलाया गया। एनडीआरएफ की टीम ने खोजी कुत्तों और कैमरों की नवीन तकनीक की सहायता से भवन में फंसे लोगों का पता लगाया और उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला। अपर जिलाधिकारी अविनाश चंद्र मौर्य की अध्यक्षता में एक टेबल टॉप सत्र का भी आयोजन किया गया। अपर जिलाधिकारी ने भूकंप से संबंधित संयुक्त मॉक-अभ्यास की रूपरेखा (सिनेरियो) का विस्तार से वर्णन किया। उन्होंने बताया कि जनपद में चयनित 100 आपदा मित्रों के माध्यम से आपदा प्रबंधन तीव्र गति से कार्य करेगा। उन्होंने सभी विभागों के समन्वय और कार्यों की एकरूपता से ही आपदा प्रबंधन के मजबूत होने पर जोर दिया। इस अवसर पर मौजूद लोगों को टेबल टॉप सत्र के माध्यम से भूकंप के दौरान सुरक्षित स्थान पर शरण लेने, लिफ्ट का प्रयोग न करने, अफवाहों से बचने और आपातकालीन नंबरों की जानकारी जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर जागरूक किया गया। इस मॉक ड्रिल के माध्यम से प्रशासन ने यह संदेश दिया कि आपदा से घबराने के बजाय सजगता, प्रशिक्षण, समन्वय और जानकारी ही सबसे बड़ा बचाव है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ आज कैथल आएंगे:सोंगल के मठ में आठ मान के भंडारे में होंगे शामिल; सुरक्षा चाक-चौबंद
    Next Article
    आजमगढ़ में मुनाफे के नाम पर जमा कराए 45 लाख:वापस मांगने पर गाली गलौज दर्ज हुआ मुकदमा, जांच में जुटी पुलिस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment