Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी सरकार के 9 साल पूरे:औरैया में देखा गया सजीव प्रसारण, प्रभारी मंत्री ने गिनाईं उपलब्धियां

    2 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार के नौ वर्ष पूरे होने पर 'नवनिर्माण के 09 वर्ष' पुस्तिका के विमोचन कार्यक्रम का आयोजन लोक भवन लखनऊ से किया गया। इस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण औरैया कलेक्ट्रेट स्थित मानस सभागार में देखा गया। इसमें जनपद प्रभारी मंत्री प्रतिभा शुक्ला सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में राज्यमंत्री महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग श्रीमती प्रतिभा शुक्ला, सदर विधायका श्रीमती गुड़िया कठेरिया, जिला पंचायत अध्यक्ष कमल दोहरे, भाजपा जिलाध्यक्ष सर्वेश कठेरिया, जिलाधिकारी डॉ. इन्द्रमणि त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती, मुख्य विकास अधिकारी संत कुमार, अपर जिलाधिकारी अविनाश चन्द्र मौर्य और मुख्य चिकित्साधिकारी सुरेन्द्र सिंह उपस्थित रहे। मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया और विभिन्न स्टालों का निरीक्षण कर जानकारी प्राप्त की। जनपद प्रभारी मंत्री श्रीमती प्रतिभा शुक्ला ने इस अवसर पर कहा कि प्रदेश सरकार समाज कल्याण विभाग के माध्यम से सभी वर्गों को सामाजिक स्तर और सम्मान दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने वृद्धा पेंशन, छात्रवृत्ति योजना और सामूहिक विवाह योजना जैसी विभिन्न सामाजिक उत्थान योजनाओं का उल्लेख किया, जिनसे पात्र लाभार्थियों को लाभ मिल रहा है। मंत्री ने महिलाओं के सशक्तिकरण पर भी जोर दिया। उन्होंने बताया कि महिलाओं को समानता का अधिकार देने और अपराध व भय मुक्त वातावरण स्थापित करने के लिए सरकार निरश्रित महिला पेंशन, वन स्टॉप सखी जैसी योजनाओं के साथ-साथ महिला कल्याण विभाग की अन्य योजनाओं से भी लाभान्वित कर रही है। इस दौरान सदर विधायका गुड़िया कठेरिया ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री और प्रदेश के मुख्यमंत्री की दूरगामी सोच का ही परिणाम है कि आज भारत विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनकर उभरा है। कार्यक्रम के अंत में, जनपद प्रभारी मंत्री द्वारा विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को डेमो चेक, प्रशस्ति पत्र और चाबियां प्रदान की गईं। इनमें कन्या सुमंगला योजना के 06, प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के 05, आयुष्मान कार्ड के 03, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के 05 और प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के 01 लाभार्थी सहित लगभग एक दर्जन अन्य योजनाओं के लाभार्थी शामिल थे। देखें कार्यक्रम की फोटो…
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी सरकार के 9 वर्ष पूरे, विकास गाथा प्रदर्शित:अटल सभागार में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, डॉक्यूमेंट्री से विकास यात्रा का प्रदर्शन
    Next Article
    प्रतापगढ़ में 'नवनिर्माण के 9 वर्ष' कार्यक्रम आयोजित:लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ मिला, मुख्यमंत्री ने पुस्तक विमोचन किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment