Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी सरकार ने पेश किया 9.12 लाख करोड़ का बजट:गंगा एक्सप्रेस-वे के बिजनौर से कनेक्ट होने की उम्मीद, सरकार ने विस्तार की बात कही

    1 hour ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश सरकार ने इस बार 9 लाख 12 हजार करोड़ रुपये का भारी-भरकम बजट पेश किया है। यह बजट पिछले साल की तुलना में 12 प्रतिशत अधिक है। इसमें शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, महिला सशक्तिकरण और इंफ्रास्ट्रक्चर पर विशेष ध्यान दिया गया है। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने 43 हजार करोड़ रुपये की नई योजनाओं की घोषणा की है। इस बजट को लेकर बिजनौर वासियों की मिली-जुली प्रतिक्रिया सामने आई है। जहां कुछ लोगों ने इसकी सराहना की है, वहीं कुछ ने जिले के लिए विशेष प्रावधानों की कमी पर चिंता व्यक्त की है। बजट में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की गई हैं। अब बेटियों की शादी के लिए 51 हजार रुपये की जगह 1 लाख रुपये दिए जाएंगे। सरकार का लक्ष्य 10 लाख युवाओं को रोजगार प्रदान करना है। प्रदेश में 60 मेडिकल कॉलेज पहले से हैं, और 16 नए खोले जाएंगे। साथ ही, तीन नई यूनिवर्सिटी भी शुरू की जाएंगी। केंद्र की तर्ज पर राज्य सरकार भी सात शहरों को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करेगी। मेधावी छात्रों को 400 करोड़ रुपये की लागत से स्कूटी वितरित की जाएंगी। हालांकि, बिजनौर जिले को इस बजट में अभी तक कोई खास आवंटन मिलता हुआ नजर नहीं आया है। बिजनौर के लोग लंबे समय से गंगा एक्सप्रेसवे को जिले से जोड़ने की मांग कर रहे हैं। सरकार ने गंगा एक्सप्रेसवे के विस्तार की बात कही है, जिससे इस मांग के पूरी होने की उम्मीद जगी है। बजट पर बिजनौर के लोगों की राय भी सामने आई है। मोहम्मद वसीम अहमद ने योगी सरकार के बजट की सराहना करते हुए कहा कि यह बहुत अच्छा बजट है। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं से आम लोगों को काफी फायदा हो रहा है। उन्होंने शादी के लिए मिलने वाली राशि को 50 हजार से बढ़ाकर एक लाख रुपये करने के कदम की प्रशंसा की। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि बिजनौर में मेडिकल कॉलेज का निर्माण योगी सरकार द्वारा ही कराया गया है, जिससे क्षेत्र के लोगों को लाभ हुआ है। व्यापारी महताब अहमद ने भी सरकार के बजट को बहुत अच्छा बताया और इसकी सराहना की। वही किसान भूपेंद्र चौधरी ने बताया कि सरकार ने पिछले बार के मुकाबले बहुत अच्छा बजट पेश किया है इसमें 25% की बढ़ोतरी की गई है। साथ ही कई जिलों में मेडिकल कॉलेज शादी अनुदान की राशि बढ़कर एक लाख की गई है। उन्होंने कहा कि सरकार के इस बजट में किसानों की तरफ कम ध्यान दिया गया है। बागेश्वर को का डेवलपमेंट हो या अन्य विकास योजना हो उनका पूरा ख्याल रखा गया है। उन्होंने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गन्ने की फसल किसान अधिक होता है सरकार ने उस और ध्यान नहीं दिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमेठी में बनेगा जिला ग्राम्य विकास संस्थान:साइबर थाना और डाक बंगले की भी मिली सौगात, विकास को गति मिलने की उम्मीद
    Next Article
    बजट : महानगरों जैसा होगा प्रयागराज एयरपोर्ट का लुक:कुंभ 2031 की तैयारी, 25 शहरों के लिए फ्लाइटें उड़ान भरेंगी, आसपास का क्षेत्र सजेगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment