Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी T-20 लीग ट्रॉफी टूर का आगाज:समीर-आर्यन ने स्टूडेंट्स संग साझा किए सफलता के मंत्र, ट्रॉफी-खिलाड़ियों के साथ सेल्फी की होड़

    3 hours ago

    1

    0

    यूपी टी-20 लीग सीजन-4 के छह दिवसीय विशेष ट्रॉफी टूर अभियान का गुरुवार को सीतापुर रोड स्थित एसआर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस से शानदार आगाज हुआ। लीग के चेयरमैन डॉ. संजय कपूर ने अभियान की शुरुआत की। इस दौरान आईपीएल स्टार समीर रिजवी और उत्तर प्रदेश रणजी टीम के कप्तान आर्यन जुयाल मौजूद रहे। संस्थान के वाइस चेयरमैन पीयूष सिंह चौहान ने अतिथियों का स्वागत किया। सभागार छात्रों से खचाखच भरा रहा और खिलाड़ियों के साथ संवाद को लेकर विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला। अनुशासन और मेहनत को बताया सफलता की कुंजी संवाद सत्र में समीर रिजवी और आर्यन जुयाल ने अपने क्रिकेट करियर के अनुभव साझा किए। दोनों खिलाड़ियों ने कहा कि किसी भी खिलाड़ी की सफलता के लिए अनुशासन, फिटनेस, निरंतर मेहनत और धैर्य सबसे जरूरी हैं। छात्रों ने खेल, पढ़ाई और करियर से जुड़े कई सवाल पूछे, जिनका खिलाड़ियों ने खुलकर जवाब दिया। कार्यक्रम के बाद ट्रॉफी और खिलाड़ियों के साथ सेल्फी लेने के लिए छात्रों में होड़ लगी रही। 'मेरा पहला बैट घर की थापी थी' समीर रिजवी ने अपने शुरुआती दिनों को याद करते हुए कहा कि उनका पहला बैट घर की थापी थी। बचपन में शरारतों से परेशान होकर परिवार ने उन्हें मैदान भेज दिया और वहीं से उनके क्रिकेट सफर की शुरुआत हुई। कप्तानी को लेकर उन्होंने कहा कि मैच से पहले पूरी टीम के साथ रणनीति बनाना जरूरी होता है और हर खिलाड़ी की राय ली जाती है। उन्होंने बताया कि चेन्नई सुपर किंग्स में महेंद्र सिंह धोनी से उन्होंने दबाव के समय शांत रहकर सही फैसले लेने की सबसे बड़ी सीख ली। उन्होंने छात्रों को सलाह दी कि तनाव के समय दो-तीन गहरी सांस लेने से काफी राहत मिलती है। विकेटकीपिंग ने करियर को नई दिशा दी गोरखपुर लायंस के कप्तान और उत्तर प्रदेश रणजी टीम के कप्तान आर्यन जुयाल ने कहा कि उन्होंने 16-17 वर्ष की उम्र में विकेटकीपिंग शुरू की थी। इसके बाद उन्हें उत्तर प्रदेश टीम और फिर अंडर-19 विश्व कप टीम में जगह मिली। उन्होंने कहा कि बल्लेबाजी के साथ विकेटकीपिंग चुनौतीपूर्ण जरूर है, लेकिन इसी ने उनके क्रिकेट करियर को नई दिशा दी। उन्होंने छात्रों से कहा कि जो खिलाड़ी अपना लक्ष्य तय कर लगातार मेहनत करता है, वही आगे बढ़ता है। यूपी टी-20 लीग को देश की सबसे बड़ी घरेलू लीग बनाने का लक्ष्य डॉ. संजय कपूर ने कहा कि यूपी टी-20 लीग, राजीव शुक्ला के विजन का परिणाम है। उन्होंने कहा कि आज यह लीग आईपीएल के बाद देश की चर्चित घरेलू क्रिकेट लीगों में अपनी पहचान बना चुकी है और उनका लक्ष्य इसे देश की सबसे बड़ी घरेलू क्रिकेट लीग बनाना है। कार्यक्रम का संचालन आरजे आलोक ने किया, जबकि मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के शिक्षक अवनीश शुक्ला ने भी अपनी प्रस्तुति से छात्रों का उत्साह बढ़ाया। लोयोला स्कूल पहुंचा ट्रॉफी टूर, आज दो संस्थानों में होगा कार्यक्रम इसी दिन ट्रॉफी टूर अभियान का दूसरा पड़ाव महानगर स्थित लोयोला इंटरनेशनल स्कूल रहा, जहां छात्रों ने खिलाड़ियों से मुलाकात की और ट्रॉफी के साथ तस्वीरें खिंचवाईं। अब 8 अगस्त को ट्रॉफी टूर गुरुकुल एकेडमी, भूतनाथ और इंटीग्रल यूनिवर्सिटी, कुर्सी रोड पहुंचेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दहेज हत्या में पति, सास, ससुर दोषी करार:संतकबीरनगर कोर्ट ने सुनाई 8-8 साल की कैद, 15 हजार जुर्माना लगा
    Next Article
    गुरु रविदास जयंती पर निकली कलश यात्रा:मेरठ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सामाजिक समरसता का दिया संदेश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment