Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गुरु रविदास जयंती पर निकली कलश यात्रा:मेरठ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सामाजिक समरसता का दिया संदेश

    2 hours ago

    1

    0

    संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती के अवसर पर शुक्रवार को मेरठ में शहर विधानसभा के भाजपा नगर मंडल की ओर से समरसता कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा का शुभारंभ बुढ़ाना गेट स्थित धर्मेश्वर महादेव मंदिर से हुआ। यह बुढ़ाना गेट, पूर्वा ईरान, शाफिर गेट सहित विभिन्न मार्गों से होते हुए दोबारा धर्मेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा में मुख्य अतिथि पूर्व शहर विधानसभा प्रत्याशी कमल दत्त शर्मा शामिल हुए। उन्होंने सिर पर कलश रखकर यात्रा में भाग लिया और संत रविदास के समानता, सामाजिक समरसता और मानवता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संत रविदास के विचार आज भी समाज को एकता और सद्भाव का मार्ग दिखाते हैं। कलश यात्रा का विभिन्न स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ताओं, व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। श्रद्धालुओं ने संत रविदास के जयघोष के साथ सामाजिक समरसता और भाईचारे का संदेश दिया। यात्रा में नगर मंडल अध्यक्ष हिमांशु गर्ग, मीडिया प्रभारी विक्रम शर्मा, पार्षद कुलदीप बाल्मीकि, निर्मला लोधी, संदीप रेवड़ी, किशन गोपाल, आशा सिंह, मंजू चौधरी, उर्मिला गुप्ता, पुनीत शर्मा, शिवम शर्मा और धर्मेंद्र रस्तोगी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, क्षेत्रवासी और श्रद्धालु मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी T-20 लीग ट्रॉफी टूर का आगाज:समीर-आर्यन ने स्टूडेंट्स संग साझा किए सफलता के मंत्र, ट्रॉफी-खिलाड़ियों के साथ सेल्फी की होड़
    Next Article
    कुत्तों ने 9 घंटे में 3 मासूमों को काटा:रामपुर में सिर, कान और कमर पर काटा; मोहल्ले में दहशत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment