Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी-दिल्ली छोड़कर पूरे देश में आज बारिश का अलर्ट:जम्मू-कश्मीर और हिमाचल में बर्फबारी; मेघालय में तूफान से 1028 घरों को नुकसान

    6 hours ago

    1

    0

    देश के कई हिस्सों में पिछले तीन दिनों से आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का दौर जारी है। IMD के मुताबिक 18 मार्च से स्ट्रॉन्ग वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) एक्टिव हो रहा है। इस वजह से मौसम विभाग ने आज पंजाब, दिल्ली, चंडीगढ़, हरियाणा और उत्तर प्रदेश को छोड़कर पूरे देश में आंधी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र के विदर्भ में ऑरेंज अलर्ट है, जबकि हिमाचल और छत्तीसगढ़ में ओले गिरने की भी आशंका जाहिर की है। इधर, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल के ऊंचाई वाले इलाकों में मंगलवार को भी बर्फबारी हुई। कठुआ के सरथल, हिमाचल के कुल्लू और लाहौल स्पीति में बर्फबारी जारी है। मेघालय में भी खराब मौसम का असर देखने को मिला। री-भोई जिले में तेज आंधी और भारी बारिश से 1028 घरों को नुकसान हुआ है। करीब 5000 लोग प्रभावित हुए हैं। सबसे ज्यादा नुकसान उमलिंग और जिरांग ब्लॉक के गांवों में हुआ। अगले 2 दिन के मौसम का हाल 19 मार्च- हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हो सकती है, जबकि हिमाचल प्रदेश में कुछ जगहों पर भारी बारिश या बर्फबारी की संभावना है। उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और राजस्थान में गरज-चमक के साथ ओलावृष्टि हो सकती है। इन इलाकों में 40–50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है। छत्तीसगढ़ में भी कुछ जगहों पर ओलावृष्टि की संभावना है। 20 मार्च- जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी जारी रह सकती है। उत्तराखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गरज-चमक के साथ 50–60kmph की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जिनके झोंके 70kmph तक पहुंच सकते हैं। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और राजस्थान में भी गरज-चमक, तेज हवाएं 40–50 किमी/घंटा और कुछ जगहों पर ओलावृष्टि की संभावना है। मध्य प्रदेश में भी कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि हो सकती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    इंदौर में EV चार्जिंग से आग, 7 की मौत:3 लोग गंभीर, बिजली बंद होने से घर का इलेक्ट्रॉनिक लॉक नहीं खुला
    Next Article
    भास्कर अपडेट्स:दिल्ली के पालम मेट्रो स्टेशन के पास बनी इमारत में आग, लोगों के फंसे होने की आशंका, फायर ब्रिगेड की 30 गाड़ियां पहुंचीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment