Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी दिनभर, 15 बड़ी खबरें:आंगन धंसा-25 फीट गड्ढे में गिरी लड़की की मौत; अखिलेश पर कमेंट करने वाली रईस महिला पर FIR, समुद्र के अंदर राखी बांधी

    16 hours ago

    1

    0

    नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर कानपुर में आंगन धंसने से 25 फीट गहरे गड्‌ढे में गिरी 18 साल की लड़की की मौत से जुड़ी है। वहीं, दूसरी बड़ी खबर पूरे प्रदेश में आम से खास तक के रक्षा बंधन मनाने को लेकर है। आइए, सिलसिलेवार तरीके से जानते हैं कि यूपी में दिनभर क्या कुछ खास रहा... पहले टॉप 5 खबरें... 1- कानपुर में घर का आंगन 25 फीट धंसा, गिरकर लड़की की मौत, 7 घंटे फंसी रही कानपुर में घर का आंगन अचानक धंसने से 25 फीट गहरे गड्‌ढे में गिरी 18 साल की लड़की की मौत हो गई। 7 घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन में उसका शव निकाला गया। ऑपरेशन में 60 जवान लगे। रक्षाबंधन पर वह नहाकर बाथरूम से बाहर निकली थी। जैसे ही कदम आंगन की तरफ बढ़ाया, जमीन धंस गई। वह नीचे मौजूद बोरिंग में समा गई। संभलने का मौका तक नहीं मिला। पूरी खबर पढ़ें 2- काशी में बाबा विश्वनाथ को बांधी गई राखी, समुद्र में भाई-बहन ने रक्षाबंधन मनाया यूपी में अलग-अलग अंदाज में रक्षाबंधन मनाया गया। सावन माह में काशी में बाबा विश्वनाथ सपरिवार झूले पर विराजमान हैं। शुक्रवार को मंगला आरती के बाद उन्हें राखी बांधी गई। लखनऊ, मथुरा और अयोध्या समेत प्रदेश की जेलों में बहनों ने भाइयों को राखी बांधी। लखनऊ की प्रिया मिश्रा ने हैवलॉक आइलैंड में समुद्र के अंदर स्कूबा डाइविंग करते हुए भाई को राखी बांधी। पूरी खबर पढ़ें 3- लखनऊ में योगी को बच्चों ने राखी बांधी, अखिलेश ने सैफई में मनाया रक्षाबंधन लखनऊ में रक्षाबंधन पर बच्चियों ने CM योगी को राखी बांधी और ऑटोग्राफ लिया। उन्हें चॉकलेट, शगुन के लिफाफे और बैग दिए। अखिलेश यादव ने सैफई पहुंच राखी बंधवाई। कहा- भाजपा देश के लिए संकट है। ब्रजेश पाठक को ब्रह्माकुमारी राधा ने राखी बांधी। कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने अनाथालय में राखी बंधवायी। सपा नेता पूजा शुक्ला ने भाई से गिफ्ट में 5 किलो चीनी ली। पूरी खबर पढ़ें 4- हरियाणवी सिंगर के मर्डर का नया VIDEO, बदमाशों ने की 25 सेकंड तक ताबड़तोड़ फायरिंग शामली में हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान हत्याकांड का नया CCTV फुटेज सामने आया है। एक मिनट 6 सेकंड के इस वीडियो में एक बदमाश अंकित के पास जाकर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाने लगता तो 3 बदमाश गाड़ी को घेरकर फायरिंग करते। हत्या के बाद चारों बदमाश हवा में तमंचा लहराकर फायरिंग करते हुए भाग निकलते। 26 अगस्त को सिंगर की हत्या की गई थी। पूरी खबर पढ़ें 5- मेरठ में छात्र को 39 सेकंड में 17 थप्पड़ जड़े, टीचर बोला- तेरा नाम काट दूंगा मेरठ में 13 साल के छात्र को टीचर ने बेरहमी से पीटा। पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज में टीचर ने 39 सेकंड में छात्र को 17 थप्पड़ मारे। छात्र ने सिर नीचे कर बचने की कोशिश की तो टीचर ने मुंह पर घूंसे मारे। कहा- तेरा नाम काट दूंगा। छात्र के पिता का आरोप है कि पिटाई के बाद से बेटा डिप्रेशन में है। परिजनों ने प्रधानाचार्य और पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। पूरी खबर पढ़ें अब अहम 8 खबरें... 6- मंत्री राजभर ने की रोडवेज बस की यात्रा, बोले- कोई लापरवाही तो नहीं हो रही मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने शुक्रवार को रोडवेज बस से 47 किलोमीटर का सफर किया। उन्होंने अम्बेडकरनगर से अतरौलिया तक आम यात्रियों के बीच यात्रा की। राजभर ने कहा कि वह जांचने निकले थे कि महिलाओं को मुफ्त बस सेवा का लाभ आसानी से मिल रहा है या नहीं। रोडवेज कर्मचारी इसमें लापरवाही तो नहीं कर रहे। उन्होंने स्टाफ और अपना टिकट भी खरीदा। पूरी खबर पढ़ें 7- केमिकल से पैदा हो रहा नया आलू, VIDEO में देखिए कैसे बनता है 'जहरीला' आलू पुराने आलू को केमिकल से प्रोसेस कर नया बनाया जा रहा। सीजन की शुरुआत में बाजार में नए आलू के दाम औसतन चार गुना तक बढ़ जाते हैं। अगर पुराना आलू 20 रुपए किलो है तो नया 80 रुपए तक बिकता। यह आलू सेहत के लिए खतरनाक है। इसी मुनाफे के लिए प्रदेश में बड़ा गिरोह खड़ा हो गया। दैनिक भास्कर ने इनको एक्सपोज करने के लिए इन्वेस्टिगेशन किया है। पूरी खबर पढ़ें 8- मुजफ्फरनगर में दरोगा के घर 2.5 करोड़ की चोरी; सोना, डायमंड और चांदी की ज्वेलरी ले गए मुजफ्फरनगर में रिटायर्ड दरोगा के घर से चोरों ने करीब 2.5 करोड़ रुपए की सोने-चांदी और डायमंड की ज्वेलरी चुरा ली। चोरी के वक्त दरोगा का परिवार घर पर नहीं था। मेन गेट का ताला तोड़कर अंदर दाखिल हुए चोरों ने 4 कमरों के अलमारी व बक्सों में रखी ज्वेलरी पर हाथ साफ कर दिया। चोर नई नवेली दुल्हन के लिए खरीदकर लाया गया लहंगा और गाउन भी उठा ले गए। पूरी खबर पढ़ें 9- लखनऊ में स्वाइन फ्लू से पहली मौत, SGPGI में भी 8 केस मिले लखनऊ में स्वाइन फ्लू से 50 वर्षीय महिला की मौत हो गई। बलरामपुर अस्पताल में भर्ती महिला ने गुरुवार शाम को दम तोड़ दिया। उधर, बढ़ते मामलों को देखते हुए अस्पतालों को अलर्ट पर रखा गया है। बेड रिजर्व किए गए। SGPGI में भी 8 केस मिले हैं। डॉक्टर्स ने सर्दी-जुकाम, खांसी या बुखार होने पर कम से कम 3 दिन आइसोलेट रहने और एहतियात बरतने की सलाह दी। पूरी खबर पढ़ें 10- गाजियाबाद में अचानक धुंध छाई; महाराजगंज-कुशीनगर के नदी किनारे गांव खाली कराए जा रहे लखनऊ, कानपुर समेत 25 शहरों में शुक्रवार को बारिश हुई। गाजियाबाद में अचानक धुंध छा गई। कई जगह विजिबिलिटी 50-60 मीटर रह गई। नदियां उफान पर हैं। झांसी में मछली पकड़ने गए 4 मछुआरे बहाव में फंस गए। उफनाते नाले में वैन बहने लगी। महराजगंज- कुशीनगर में गंडक नदी से गुरुवार को छह शव निकाले गए। नदी किनारे के गांवों को खाली कराया जा रहा। पूरी खबर पढ़ें 11- अखिलेश को गाली देने वाली महिला पर FIR, नोएडा में गार्ड से कहा था- तेरी कोई औकात नहीं नोएडा में गार्ड से गाली-गलौज और लात मारने की कोशिश करने वाली महिला के खिलाफ एक और शिकायत की गई है। महिला पर अखिलेश यादव के खिलाफ अभद्र टिप्पणी और जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल का भी आरोप है। सपा प्रमुख के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए उसने गार्ड से चीखते हुए कहा था- तेरी कोई औकात नहीं मेरे आगे, तुझसे जूता साफ कराऊंगी। पूरी खबर पढ़ें 12- बुलंदशहर में नाबालिग भतीजी से रेप, बाइक पर बैठाकर OYO होटल ले गया चाचा बुलंदशहर में चाचा ने नाबालिग भतीजी से रेप किया। स्कूल जाते वक्त चाचा ने बीच रास्ते में रोका। बाइक से स्कूल छोड़ने की बात कही। नाश्ता के बहाने ओयो होटल ले गया। नशीला पदार्थ खिलाकर होटल के कमरे में जबरदस्ती की। ब्लीडिंग होने पर इंजेक्शन लगाया। पेनकिलर टैबलेट खिला दी। आरोपी को अरेस्ट किया गया। आरोपी झोला छाप डॉक्टर है। होटल सीज किया गया। पूरी खबर पढ़ें 13- अलीगढ़ में यूनिवर्सिटी छात्र ने फांसी लगाई, 5 पेज के सुसाइड नोट में लिखा- ‘मैं लूजर हूं’ अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के BA सेकंड ईयर के छात्र ने गुरुवार रात PG के कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। दोस्त के पहुंचने पर दरवाजा अंदर से बंद मिला। पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो छात्र पंखे से लटका मिला। 5 पेज के सुसाइड नोट में लिखा- वह लूजर है, कुछ नहीं कर पा रहा, इसलिए जान दे रहा। पुलिस के अनुसार, मामले में प्रेम-प्रसंग के एंगल की भी पड़ताल की जा रही। पूरी खबर पढ़ें खबर जो हटकर है... 14- बैंक मैनेजर की पत्नी जल चढ़ाती रही, महिला दांत से मंगलसूत्र काट ले गई लखनऊ के बुद्धेश्वर मंदिर में दर्शन के दौरान एक महिला ने बैंक मैनेजर की पत्नी का मंगलसूत्र महज 6 सेकंड में दांत से काटकर चुरा लिया। भीड़ में उन्हें इसकी भनक तक नहीं लगी। वह शिवलिंग पर जल चढ़ाती रहीं। मंगलसूत्र काटने वाली महिला भी उनके साथ ही गर्भगृह से बाहर निकल गई। बैंक मैनेजर ने ऑनलाइन शिकायत की है। आरोपी महिला की पहचान नहीं हो सकी है। पूरी खबर पढ़ें कल क्या रहेगा खास... 15- सीएम योगी का देवरिया और बलिया दौरा 29 अगस्त को सीएम योगी देवरिया और बलिया का दौरा करेंगे। देवरिया के सलेमपुर में करीब 300 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इसके बाद बलिया में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर पीड़ितों से मुलाकात करेंगे। कल शाम 7 बजे फिर होगी मुलाकात...
    Click here to Read more
    Prev Article
    पिता बोले- पायलट बनकर आने वाला था बेटा:सफलता की दहलीज पर जिंदगी ने धोखा दिया; कानपुर विमान क्रैश में हुई थी मौत
    Next Article
    DPO ने अफसर को गाली दी, बोले-30% कमीशन लेते हैं:गोंडा में शिकायतकर्ता से बात कर रहे थे, पूछने पर कहा- दी होगी, याद नहीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment