Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी दिनभर, 15 बड़ी खबरें:अखिलेश संभल के सपा विधायकों से नाराज; 55 साल के न्यूरोसर्जन ने अश्लील हरकत की, महिला की गर्दन कटकर अलग

    4 hours ago

    1

    0

    नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर संभल SP के रिसेप्शन में गए सपा विधायकों से अखिलेश की नाराजगी को लेकर है। वहीं, दूसरी खबर प्रयागराज के न्यूरोसर्जन डॉ. कार्तिकेय पर बैडटच की FIR से जुड़ी है। चलिए, सिलसिलेवार तरीके से पढ़ते हैं कि यूपी में दिनभर क्या कुछ खास रहा… पहले टॉप 5 खबरें… 1- संभल SP के रिसेप्शन में गए विधायकों से अखिलेश नाराज, बोले- उन्हें नहीं जाना चाहिए था संभल एसपी केके बिश्नोई के रिसेप्शन में सपा के 3 विधायकों के शामिल होने पर अखिलेश यादव नाराज हैं। अखिलेश ने कहा कि उन्हें इसमें शामिल नहीं होना चाहिए था। बातचीत कर उन्हें समझाया जाएगा। कानपुर के किडनी कांड का जिक्र करते हुए सपा प्रमुख ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री को वास्तविक समस्याओं का अंदाजा नहीं है। वह विपक्ष की रैलियों को फ्लॉप बताने में लगे हैं। पूरी खबर पढ़ें 2- प्रयागराज में 55 साल के न्यूरो सर्जन ने छात्रा से बैडटच किया, बोली- कपड़े उतरवाए प्रयागराज के जाने-माने न्यूरो सर्जन डॉ. कार्तिकेय शर्मा पर गुरुवार को बैडटच की FIR दर्ज की गई है। BA की छात्रा ने उनपर छेड़खानी का आरोप लगाया है। उसने कहा कि डॉक्टर ने जबरन उसके कपड़े उतरवाए। फिर गंदी नीयत से छुआ। पुलिस ने एफआईआर के बाद छात्रा को मेडिकल के लिए भेजा है। डॉ. कार्तिकेय घर पर ही क्लिनिक चलाते हैं। देर रात तक मरीज देखते हैं। पूरी खबर पढ़ें 3- काशी में नरमुंड की माला पहनकर नाचे भक्त, 1100 गदा लेकर चले काशी में सबसे बड़ी ध्वजा यात्रा निकाली गई। सड़कों पर छोटे-बड़े ध्वज लिए भक्तों का हुजूम दिखाई दिया। 5.25 किमी लंबी यात्रा में 1100 गदाधारी भक्त डमरू बजाते हुए आगे बढ़ रहे थे। 60 फीट लंबे रथ पर भगवान श्रीराम की झांकी सजाई गई। नरमुंड की माला पहनकर भक्त नाचे; मुंह से आग बरसाई। यात्रा में 15 हजार महिलाओं समेत 30 हजार से ज्यादा लोग शामिल हुए। पूरी खबर पढ़ें 4- लखनऊ में मस्जिद को बुलडोजर से ढहाया, लोग बोले- 60 साल पहले बनी थी लखनऊ में तड़के 4 बजे मस्जिद को बुलडोजर से ढहाया गया। हाईकोर्ट के आदेश पर कार्रवाई हुई। लोग बोले- मस्जिद 60 साल पहले बनी थी। मस्जिद ढहाने ADM और SDM, राजस्व टीम के साथ 3 बुलडोजर लेकर मौके पर पहुंचे थे। एक घंटे के अंदर मस्जिद को जमींदोज कर दिया गया। फिर मलबा हटा। इस दौरान पीएसी की 2 टुकड़ियों समेत भारी पुलिस बल तैनात रहा। पूरी खबर पढ़ें 5- उन्नाव में महिला का सिर कटकर हेलमेट सहित अलग; ट्रक गर्दन पर चढ़ा उन्नाव में तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से गुरुवार दोपहर स्कूटी सवार महिला की मौत हो गई। महिला 6 साल की भतीजी के साथ बाजार गई थी। रास्ते में ट्रक ने पीछे से स्कूटी में टक्कर मार दी। इससे महिला और भतीजी सड़क पर गिर गईं। तभी ट्रक का पहिया महिला की गर्दन से गुजर गया। महिला का सिर हेलमेट समेत धड़ से अलग हो गया। हादसे में बच्ची बाल-बाल बच गई है। पूरी खबर पढ़ें अब अहम 8 खबरें... 6- रामपुर SP की विदाई पर फूट-फूटकर रोईं महिला सिपाही; कप्तान भी भावुक हुए रामपुर के एसपी विद्यासागर मिश्र की विदाई समारोह में महिला सिपाही भावुक हो गईं। कई महिला सिपाही फूट-फूटकर रो पड़ीं। कप्तान ने उनके सिर पर हाथ रखकर ढांढस बंधाया। एक महिला सिपाही को रोते देख उसे पास बुलाया। उसकी पीठ थपथपाई और उसे संभालने के लिए अन्य आरक्षियों की ओर इशारा किया। एसपी के साथ मौजूद पत्नी की भी आंखें नम हो गईं। पूरी खबर पढ़ें 7- कुशीनगर में 60 फीट का झूला उखड़कर गिरा, 80 लोग बैठे थे कुशीनगर में मेले में 60 फीट का झूला उखड़कर गिर गया। हादसे में 30 लोग घायल हो गए। 2 बच्चों की हालत गंभीर है। घायलों में ज्यादातर महिलाएं और बच्चे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि 2 बार घूमने के बाद झूला चरमराने लगा। लोग चिल्लाए लेकिन ऑपरेटर ने नजरअंदाज कर दिया। कुछ ही देर में झूला टूट गया। इसके बाद चीख-पुकार मच गई। झूले में 80 लोग बैठे थे। पूरी खबर पढ़ें 8- रामलला का गौतम अडाणी ने परिवार सहित दर्शन किया, बोले- यह भावुक क्षण जाने-माने उद्योगपति गौतम अडाणी ने परिवार के साथ रामलला के दर्शन किए। वह 30 मिनट तक मंदिर में रहे। विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद आरती की। पुजारी से तिलक लगवाया और प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर का भ्रमण कर राम मंदिर निर्माण के बारे में जानकारी ली। गुरुकुल के छात्रों से मिले। बोले- यह भावुक क्षण। पत्नी और परिवार के सदस्यों के साथ अयोध्या पहुंचे थे। पूरी खबर पढ़ें 9- लखनऊ में सीएम हेल्पलाइन कर्मचारियों का प्रदर्शन; बोले- आधी सैलरी मिल रही लखनऊ में वी विन लिमिटेड कंपनी के 200 से ज्यादा कर्मचारियों ने गुरुवार को प्रदर्शन किया। कंपनी आउटसोर्सिंग के जरिये सीएम हेल्पलाइन 1076 का संचालन करती है। कर्मचारी लोहियापथ पर नारेबाजी करते हुए आगे बढ़े तो पुलिस ने रोक लिया। आरोप लगाया कि 15 हजार रुपए की सैलरी का वादा करके 7-8 हजार दिए जा रहे। 2 महीने की सैलरी भी रोककर दी जा रही है। पूरी खबर पढ़ें 10- IPL मैच हारने के बाद पंत-गोयनका में तीखी बातचीत; राम मंदिर में गले मिले थे IPL-2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच हुए मैच में लखनऊ 6 विकेट से हार गया। LSG के कप्तान ऋषभ पंत केवल 7 रन बना पाए। मैच खत्म होने के बाद का एक वीडियो सामने आया है। इसमें कप्तान पंत और टीम के मालिक संजीव गोयनका के बीच तीखी बातचीत होती दिख रही है। IPL शुरू होने से पहले राम मंदिर में गले मिलने का फोटो सामने आया था। पूरी खबर पढ़ें 11- अजय राय बोले- मायावती ने दलितों का इस्तेमाल किया; बस्तियों में कांग्रेसी काम कर रहे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि मायावती ने दलित समाज का सिर्फ इस्तेमाल किया; फायदा उठाकर उसे छोड़ दिया। आज भी दलित और कमजोर तबका हाशिए पर पड़ा है। कांग्रेस दलित समाज को जोड़ने का पूरा प्रयास कर रही है। हमारा प्रयास है कि हमारे कार्यकर्ता दलित बस्तियों तक पहुंचें और उनके बीच जाकर काम करें। वे दलितों के साथ खड़े रहें। पूरी खबर पढ़ें 12- यूपी में 22 हजार मदरसा शिक्षकों का समायोजन होगा; मंत्री बोले- योगी ने दिया निर्देश यूपी के 22 हजार मदरसा शिक्षकों का समायोजन होगा। अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री दानिश अंसारी ने बताया- सीएम योगी ने समीक्षा बैठक में समायोजन का रोडमैप तैयार करने का निर्देश दिया है। दरअसल, मदरसा आधुनिकीकरण योजना के तहत साइंस सहित तीनों भाषाओं के शिक्षक नियुक्त किए गए थे। लेकिन 2023-24 में योजना को बंद कर दिया गया था। शिक्षक बेरोजगार हो गए थे। 13- भदोही में पानी के लिए बुजुर्ग की सड़क पर दौड़ाकर हत्या, 12 से ज्यादा बार चाकू से मारा भदोही में सिंचाई के लिए पानी न मिलने से नाराज एक युवक ने बुजुर्ग को रोड पर दौड़ा-दौड़ाकर मार डाला। बीच रास्ते में भीड़ के बीच चाकू से करीब 12 बार हमला किया। चाकू के हमले से घायल बुजुर्ग जमीन पर गिरकर तड़पने लगे। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। युवक को जब लोगों ने रोका तो उन पर भी हमला करने लगा। आरोपी अरेस्ट कर लिया गया है। पूरी खबर पढ़ें खबर जो हटकर है... 14- जुगाड़ के चूल्हे से छान रहा जलेबी, गैस की कमी के चलते बनाया देसी जुगाड़ प्रयागराज में जलेबी बेचने वाले युवक ने पुराने ब्लोअर, तेल की खाली बोतल और लोहे की पाइप को जोड़कर देसी चूल्हा तैयार किया। यह जले हुए मोबिल से जलता है। दरअसल, कमर्शियल सिलेंडर नहीं मिलने के कारण युवक को दो दिन तक अपनी जलेबियों की दुकान बंद रखनी पड़ी थी। दुकानदार अमन ने बताया- गैस किल्लत से ये चूल्हा बनाने का आइडिया आया है। कल कैसा रहेगा मौसम... 15- बादल छाएंगे, हल्की बारिश की आशंका 3 अप्रैल को यूपी के कई हिस्सों में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश की आशंका है। मौसम विभाग के अनुसार, एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाला है। विशेष रूप से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में धूल भरी आंधी चलने की संभावना है। कल शाम 7 बजे फिर होगी मुलाकात...
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी की महिला से मुंहबोले भाई ने रेप किया:राजस्थान में 10 दिन बंधक बनाया; पीड़िता बोली- मोबाइल तोड़ा, फिर छोड़कर भागा
    Next Article
    महोबा बालाजी धाम में हनुमान जन्मोत्सव मनाया गया:चैत्र पूर्णिमा पर विशेष अभिषेक और भव्य हवन-पूजन हुआ

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment