Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी दिनभर, 15 बड़ी खबरें:अरबपति के बेटे को 7 घंटे में जमानत, मंत्री बोले- कुश्ती लड़ लो, SP पर गोलियां बरसाईं

    3 hours ago

    1

    0

    नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर लेंबोर्गिनी कांड के आरोपी अरबपति कारोबारी के बेटे की 7 घंटे में जमानत मिलने को लेकर है। वहीं, दूसरी खबर विधानमंडल सत्र के चौथे दिन मंत्री-विधायकों के भिड़ने से जुड़ी है। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, यूपी दिनभर में क्या कुछ खास रहा... पहले टॉप 5 खबरें... 1- कानपुर लेम्बोर्गिनी कांड में अरबपति के बेटे को जमानत, अरेस्ट के 7 घंटे बाद छूटा लेंबोर्गिनी कांड में अरबपति कारोबारी केके मिश्रा के इकलौते बेटे की गिरफ्तारी के 7 घंटे बाद जमानत मिल गई। तेज रफ्तार कार से छह लोगों को टक्कर मार दिया था। घटना के 4 दिन बाद गुरुवार सुबह एंबुलेंस से भागते वक्त पुलिस ने पकड़ा था। पुलिस ने 14 दिनों की रिमांड मांगी। जज ने पूछा कि रिमांड क्यों चाहिए, जबकि सारी धाराएं जमानती हैं? अफसर जवाब नहीं दे पाए। पूरी खबर पढ़ें 2- सपा विधायक से खन्ना बोले- मंत्रीजी से कुश्ती लड़ लो; रागिनी-नंदी में तीखी बहस विधानमंडल सत्र के चौथे दिन दोनों सदनों में मंत्री-विधायक भिड़ गए। स्पोर्ट्स पर चर्चा के दौरान सपा विधायक कमाल अख्तर ने कहा- मंत्री जी ने कभी गिल्ली डंडा तक खेला नहीं है। मंत्री गिरीश यादव खड़े हुए तो सुरेश खन्ना ने कहा- मंत्रीजी किसी दिन यहां कुश्ती करवा देंगे। स्पीकर ने चुटकी लेते हुए कहा- कुश्ती विधानसभा में नहीं होगी। उधर, डिप्टी सीएम ने पड़वा की कहानी सुनाई। पूरी खबर पढ़ें 3- मुजफ्फरनगर में SP पर कार्बाइन से गोलियां बरसाईं; एनकाउंटर में मारा गया मुजफ्फरनगर में SP पर कार्बाइन से गोलियां बरसाने वाला बदमाश अमजद एनकाउंटर में मारा गया। वह 50 हजार का इनामिया था। वर्दी पहनकर लूट करता था। उस पर 5 किलो सोना लूट का भी आरोप था। पुलिस के अनुसार, 20 राउंड फायरिंग की। एसपी देहात, सीओ और कोतवाल बाल-बाल बच गए। बुलेटप्रूफ जैकेट में गोली लगी। एक दरोगा-सिपाही के हाथ में भी गोली लगी। पूरी खबर पढ़ें 4- अलीगढ़ में दामाद से शादी करने वाली सास थाने पहुंची; बोली- अपने तरीके से जीना चाहती अलीगढ़ में दामाद से शादी करने वाली सास थाने पहुंची। जीजा के साथ भागने पर बोली- अपने तरीके से जीना चाहती हूं। वह किसी के साथ भागी नहीं। दामाद उसे मारता था। वह 10 महीने पहले बेटी के मंगेतर के साथ शादी के 12 दिन पहले भाग गई थी। 10 महीने तक दामाद के साथ पत्नी की तरह रहने के बाद फरार हो गई। दूसरे पति ने बताया- अपने जीजा के साथ भाग गई है। पूरी खबर पढ़ें 5- पूर्व IG देवरिया जेल से 2 महीने बाद रिहा; अफसरों से बोले- जल्दी गेट खुलवाइए पूर्व IG अमिताभ ठाकुर देवरिया जेल से 2 महीने बाद रिहा हुए। गेट खुलने में जरा-सी देर हुई तो जेल कर्मियों से कहा कि साहब, जल्दी गेट खुलवाइए। फिर निकले कार में बैठकर चले गए। उन्होंने मीडिया कर्मियों के सवालों का जवाब भी नहीं दिया। 26 साल पुराने जमीन खरीद-फरोख्त के मामले में उनको 10 दिसंबर 2025 को शाहजहांपुर में चलती ट्रेन से गिरफ्तार किया गया था। पूरी खबर पढ़ें अब अहम 8 खबरें... 6- बागपत में यशवीर महाराज बोले- उनकी 25-30 बेटियां लाओ; हिंदू भी करे लव जिहाद बागपत के हिंदू सम्मेलन में यशवीर महाराज ने कहा- अगर कोई लव जिहाद कर हिंदुओं की एक बेटी को ले जाए तो उसका पीछा मत छोड़ो। जब तक बेटी वापस न आए जाए तब तक संघर्ष करते रहो। एक बेटी के बदले उनकी 25-30 बेटियां ले आओ। जब ऐसा होगा तो किसी लव जिहादी की हिम्मत नहीं होगी कि वो हिंदू समाज की बहन-बेटियों की तरफ आंख उठाकर देखे। पूरी खबर पढ़ें 7- कानपुर में 'ठाकुर हूं' कहने वाली बोली- मेरे चरित्र पर दाग लगाया, सुसाइड का मन 'ठाकुर हूं' कहने वाली आस्था सिंह बोली- मन कर रहा सुसाइड कर लूं, मेरे चरित्र पर दाग लगाया। ऋतु त्रिपाठी को शर्म आनी चाहिए। उन्होंने कानपुर पुलिस से शिकायत की है। दरअसल, कानपुर का एक वीडियो सामने आया था जिसमें HDFC बैंक की कर्मचारी आस्था, दूसरी कर्मचारी ऋतु त्रिपाठी और उनके पति से कहती नजर आ रही हैं- “मैं ठाकुर हूं, तेरी ऐसी की तैसी कर दूंगी।” पूरी खबर पढ़ें 8- लखनऊ KGMU में प्रोफेसर ने छेड़छाड़ की; रेजिडेंट डॉक्टर का हाथ पकड़ा KGMU के प्रोफेसर ने रेजिडेंट डॉक्टर से छेड़खानी की है। एमडी पीडियाट्रिक्स की रेजिडेंट ने आरोप लगाया कि प्रोफेसर ने उसका हाथ पकड़ा, मोबाइल पर मैसेज भेजते हैं। महिला डॉक्टर की शिकायत के बाद यूनिवर्सिटी प्रशासन ने आरोपी एडिशनल प्रोफेसर को सस्पेंड कर दिया। उनकी विभाग में एंट्री भी बैन कर दी है। विवि में 50 दिन में यौन शोषण का तीसरा मामला है। पूरी खबर पढ़ें 9- पुलिस ने कपड़ा रख गोली मारी; सहारनपुर ACJM ने सुनी फर्जी एनकाउंटर की कहानी सहारनपुर की देवबंद जेल में पहुंचे ACJM परविंदर सिंह को कैदियों ने फर्जी एनकाउंटर की कहानी सुनाई। हाईकोर्ट की टिप्पणी के बाद वह जेल पहुंचे थे। उन्होंने लाइन में खड़ा कर एनकाउंटर में घायल कैदियों से पूछताछ की। एक कैदी ने बताया- पुलिस ने जमीन पर लिटाया...पैर पर कपड़ा रखकर गोली मारी। एक ने बताया कि कैसे पुलिस ने करंट लगाकर कबूल कराया। पूरी खबर पढ़ें 10- संभल में एक और मदरसे पर बुलडोजर एक्शन; 10 मकान भी ढहाए जाएंगे संभल में अवैध रूप से बने मदरसे को ध्वस्त कर दिया गया। प्रशासन ने दो बुलडोजरों की मदद से अवैध बने मदरसे को ढहा दिया। दो कमरे, एक हॉल, बरामदा और गेट को गिराया गया। मदरसा 285 वर्ग मीटर सरकारी जमीन पर बना था। कार्रवाई के दौरान पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया। मौके पर पांच थानों की पुलिस, पीएसी और फायर ब्रिगेड की टीमें तैनात रहीं। पूरी खबर पढ़ें 11- अलीगढ़ में पत्नी की हत्या कर फंदे से लटका पति; ससुराल में बेइज्जती से नाराज था अलीगढ़ में ससुराल पहुंचे एक दामाद ने पत्नी की हत्या कर दी। फिर खुद फंदे से लटककर जान दे दी। बताया जा रहा है कि पत्नी से झगड़ा करने पर ससुरालियों ने उसे सबके सामने फटकार लगाई थी, जिससे वह आहत था। दामाद दिल्ली से अपनी पत्नी के ममेरे भाई की शादी में शामिल होने आया था। बेटी की शादी चार साल पहले हुई थी। वह चार महीने से मायके में ही रह रही थी। पूरी खबर पढ़ें 12- झांसी में महिला शॉल में 65 लाख के गहने लेकर भागी; पति बोला- बड़ा आदमी बनना था झांसी में 18 साल से ज्वैलरी शॉप पर काम कर रहे युवक ने 65 लाख रुपए के गहने और 3.10 लाख कैश चोरी कर लिए। चोरी के बाद पत्नी को बुलाया और चुपके से चोरी का सारा माल सौंप दिया। पत्नी गहने और नकदी शॉल में छुपाकर ले गई। ज्वेलर ने तिजारी खोली तो कैश और गहने गायब थे। युवक घर पर था इसलिए शक नहीं हुआ। हालांकि, सीसीटीवी से उसका राज खुला। पूरी खबर पढ़ें 13- मौलाना मदनी बोले- वंदे मातरम जबरदस्ती न थोपें; जमीयत उलेमा-ए-हिंद का विरोध वंदे मातरम् को राष्ट्रीय गीत के रूप में अनिवार्य करने के फैसले पर जमीयत उलेमा-ए-हिंद ने ऐतराज जताया है। संगठन ने वंदे मातरम के सभी छंद गाने का विरोध किया है। अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी ने कहा- हम सब कुछ बर्दाश्त कर सकते हैं, मगर अल्लाह के साथ किसी को शरीक करना कभी स्वीकार नहीं कर सकते। ये संविधान के खिलाफ, वंदे मातरम् जबरदस्ती न थोपें। पूरी खबर पढ़ें खबर जो हटकर है… 14- महंगी बाइक्स पर फोटो देख इंस्टाग्राम पर प्यार; निकला टाइल्स लगाने वाला गोरखपुर में लड़की को इंस्टाग्राम पर 17 साल के लड़के से प्यार हो गया। वह बॉयफ्रेंड की महंगी बाइकों के साथ फोटो देखकर इंप्रेस हो गई। दोनों की बातचीत होने लगी। धीरे-धीरे दोनों प्यार करने लगे। फिर लड़की सिलाई करने के बहाने लड़के से मिलने गई। मिलने पर पता चला कि उसका बॉयफ्रेंड टाइल्स लगाने का काम करता है। वैलेंटाइन वीक पर उससे मिलने पहुंची थी। पूरी खबर पढ़ें कैसा रहेगा कल का मौसम... 15- बारिश का अलर्ट, मौसम फिर बिगड़ेगा 13 फरवरी से यूपी का मौसम बिगड़ सकता है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। बारिश की वजह से ठंड एक बार फिर बढ़ सकती है। कल शाम 7 बजे फिर होगी मुलाकात…
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में हार्ट अटैक पर 200 एक्सपर्ट करेंगे मंथन:कॉर्डियक कॉन्फ्रेंस में दिल की बीमारी-इलाज पर चर्चा होगी
    Next Article
    मऊ में पार्सल अधीक्षक राजेश सिंह निलंबित:RPF जवान को धमकाने पर कार्रवाई, दोनों में हुई थी बहस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment