Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी दिनभर, 15 बड़ी खबरें:भीड़ कम होने पर शंकराचार्य बोले- ये शराब की दुकान नहीं; ब्रेनडेड महिला जिंदा हुई; BSP नेता रिश्वत लेते अरेस्ट

    4 hours ago

    1

    0

    नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर यूपी में रसोई गैस सिलेंडर के लिए मारामारी से जुड़ी है। वहीं, दूसरी खबर गाजियाबाद के एक व्यक्ति की इच्छामृत्यु की सुप्रीम कोर्ट द्वारा मंजूरी को लेकर है। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, यूपी दिनभर में क्या कुछ खास रहा… पहले टॉप 5 खबरें… 1- यूपी में गैस किल्लत, गोरखपुर में सिलेंडर के लिए मारपीट- अयोध्या में राम रसोई बंद यूपी में रसोई गैस की किल्लत हो गई है। बुकिंग के 4 से 5 दिन बाद भी सिलेंडर नहीं मिल रहे हैं। किल्लत के चलते अयोध्या में राम रसोई को बंद कर दिया गया है। गोरखपुर में सिलेंडर के लिए जमकर लाल-घूसे चले। श्रावस्ती में एक गैस एजेंसी पर धक्का-मुक्की में महिला गिरकर बेहोश हो गई, उसके सिर से खून बहने लगा। कई जगह पुलिस की देखरेख में सिलेंडर बंटवाए जा रहे। पूरी खबर पढ़ें 2- गाजियाबाद के युवक को इच्छामृत्यु की इजाजत, माता-पिता की अपील पर SC की मंजूरी गाजियाबाद के हरीश राणा को इच्छा मृत्यु की मंजूरी मिल गई है। वह 13 साल से कोमा में थे। सुप्रीम कोर्ट ने माता-पिता की अपील पर इच्छामृत्यु (पैसिव यूथेनेशिया) की अनुमति दी। जस्टिस जेबी पारदीवाला और केवी विश्वनाथन की बेंच ने AIIMS को निर्देश दिया कि लाइफ सपोर्ट सिस्टम को चरणबद्ध तरीके से हटाया जाए। पिता बोले- बेटे को भगवान की गोद में छोड़ रहे। पूरी खबर पढ़ें 3- शंकराचार्य ने गोरक्षा शंखनाद किया, भीड़ कम होने पर बोले- यह शराब की दुकान नहीं लखनऊ में शंकराचार्य ने गोरक्षा शंखनाद किया। लोग कम होने पर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा- यह शराब की दुकान नहीं, ये सभा शुद्ध गाय की दुकान है। यहां ज्यादा भीड़ हो जाती तो इसका मतलब होता यह शराब की दुकान है। कार्यक्रम में पहुंचे कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने दंडवत प्रणाम किया। मिलने पहुंची एक महिला को पुलिस ने रोका तो भड़क गई और हंगामा किया। पूरी खबर पढ़ें 4- कुलदीप यादव की शादी का शाही कार्ड आया, सुनहरी नक्काशी पर राधा-कृष्ण की थीम स्पिनर कुलदीप यादव बचपन की दोस्त वंशिका सिंह के साथ शादी करने जा रहे हैं। 14 मार्च को वे उत्तराखंड के मसूरी में 'वेलकमहोटल ‘द सेवॉय’ में 7 फेरे लेंगे। 17 मार्च को लखनऊ के होटल सेंट्रम में ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी होगी। कुलदीप की शाही वेडिंग कार्ड को सुनहरी नक्काशी के साथ राधा-कृष्ण की थीम पर डिजाइन किया गया है। कुलदीप कानपुर तो वंशिका लखनऊ की है। पूरी खबर पढ़ें 5- आसाराम ने रामलला का VIP दर्शन किया, हनुमानगढ़ी की सीढ़ियां नहीं चढ़ सका अयोध्या पहुंचे नाबालिग से रेप केस में सजायफ्ता आसाराम ने बुधवार को रामलला का दर्शन किया। 3 वाहनों का काफिला आदिशंकराचार्य द्वार से राम मंदिर के अंदर पहुंचा। उसे विशिष्ट मेहमान की तरह रामलला का दर्शन कराया गया। हनुमानगढ़ी की सीढ़ियां अधिक होने के कारण वहां नहीं जा सका। करीब 30 मिनट तक राममंदिर में बिताने के लक्ष्मण किला वापस आ गया। पूरी खबर पढ़ें अब अहम 8 खबरें… 6- आगरा में चलती स्कूल बस की टूटी फर्श से गिरी बच्ची, मां-दादी लाश देखकर बेहोश आगरा में 9 साल की छात्रा चलती स्कूल बस से नीचे गिर गई। ऊपर बस का पहिया चढ़ गया। बच्चों ने शोर मचाया तो ड्राइवर ने बस रोकी। अस्पताल ले गए लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। आरोप है कि बस जर्जर थी। सीटों की जगह बच्चों को तख्ते पर बैठाकर लाया और ले जाया जा रहा था। बस की टूटी फर्श पर लकड़ी का पटरा रखा गया था। शव देखकर मां-दादी बेहोश हो गई। पूरी खबर पढ़ें 7- हरदोई में बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रिश्वत लेते गिरफ्तार, मुंह छिपाते नजर आए हरदोई में बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेश चौधरी को 45 हजार रुपए रिश्वत लेते सीबीआई की एंटी करप्शन टीम ने गिरफ्तार किया। वह बैंक से 5 लाख का लोन पास कराने के लिए महिला से रिश्वत मांग रहे थे। महिला की शिकायत पर टीम ने उसको ट्रैप में फंसाने का प्लान बनाया। महिला जैसे ही उनको पैसे दिए, टीम ने रंगे हाथ अरेस्ट कर लिया। गिरफ्तारी के बाद मुंह छिपाते रहे। पूरी खबर पढ़ें 8- शाहजहांपुर में बस ने अर्टिगा को मारी टक्कर, 2 भाइयों-दोस्त की मौत शाहजहांपुर में तेज रफ्तार बस ने आर्टिगा कार को टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार युवक, उसके फुफेरे भाई और दोस्त की मौके पर ही मौत हो गई। दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। हादसे के बाद कार सवारों के शव अंदर ही फंस गए। स्थानीय लोगों की मदद से दो शवों को बाहर निकाल लिया गया। जबकि गैस कटर से दरवाजा काटकर एक शव को बाहर निकाला गया। पूरी खबर पढ़ें 9- राजधानी एक्सप्रेस में शाकाहारी महिला को चिकन परोसा, रेलकर्मी बोले- कुछ नहीं होगा झांसी में राजधानी एक्सप्रेस में ब्राह्मण महिला को चिकन परोस दिया गया। महिला के मुताबिक, सोमवार को वह दिल्ली से मुंबई जा रही थीं। डिनर में उन्होंने शाकाहारी खाना ऑर्डर किया था, लेकिन स्टाफ ने चिकन परोस दिया। खाने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई, उल्टियां होने लगी। शिकायत के बाद कर्मचारी आए। मदद की बजाय कहा- कुछ नहीं होगा, नींबू पानी पी लीजिए। पूरी खबर पढ़ें 10- सिद्धार्थनगर में 14 महीने के बच्चे ने 2.5 इंच नुकीला स्क्रू निगला, एंडोस्कोपी से निकाला सिद्धार्थनगर में 14 महीने के बच्चे ने 2.5 इंच नुकीला स्क्रू निगल लिया। रोने की आवाज सुनकर मां पहुंची, चुप कराया। पिता ने मेडिकल स्टोर से दवा खिलाई लेकिन रोता रहा। लोकल डॉक्टर ने गोरखपुर रेफर किया। वहां एक्सरे में स्क्रू निगलने की बात सामने आई। डॉक्टरों ने बच्चे को 24 घंटे निगरानी में रखा। फिर 30 मिनट की एंडोस्कोपी प्रक्रिया से स्क्रू को निकाला गया। पूरी खबर पढ़ें 11- आगरा में हनीमून मनाकर लौटा नौसैनिक गिरफ्तार, पाकिस्तान को भेजी तस्वीरें आगरा में पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में नौसैनिक को अरेस्ट किया गया। लांस नायक पद पर तैनात युवक पर आरोप है कि वह ISI के लिए जासूसी कर रहा था। आरोपी ने ISI एजेंट को देश के युद्धपोतों की तस्वीरें और डिटेल्स भेजी हैं। उसकी 22 दिन पहले ही शादी हुई थी। वह हनीमून मनाने दुबई गया था। 3 दिन पहले वहां से लौटा था। ISI से लेनदेन के सबूत मिले हैं। पूरी खबर पढ़ें 12- कुशीनगर में रिश्वत मांगने के आरोप में दरोगा पर FIR, SP ने किया निलंबित कुशीनगर में रिश्वत मांगने के आरोपी दरोगा आलोक कुमार सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। दरअसल, दरोगा ने चार्जशीट लगाने के नाम पर 20 हजार रुपए की मांग की थी। इसका 1 मिनट 24 सेकंड का ऑडियो 8 मार्च 2026 को सामने आया था। पीड़ित ने जान को खतरा बताते हुए शिकायत की थी। पुलिस कप्तान केशव कुमार ने आरोपी दरोगा को सस्पेंड कर दिया है। पूरी खबर पढ़ें 13- वाराणसी के SIR में तैनात बीएलओ की मौत, इलाज के अभाव में तोड़ा दम वाराणसी के SIR की ड्यूटी में तैनात बीएलओ की बुधवार सुबह बीमारी के चलते मौत हो गई। इलाज के अभाव में उसने तड़प-तड़पकर दम तोड़ दिया। बीमार होने के बावजूद अफसर बीएलओ को एसआईआर के काम में लगाए रहे। बीएलओ शेख मोहम्मद असगर अली प्राइमरी स्कूल में शिक्षक थे। परिजन के अनुसार, काम के चलते तनाव में थे, अचानक तबीयत खराब हो गई। पूरी खबर पढ़ें खबर जो हटकर है… 14- पीलीभीत में ब्रेन डेड महिला जिंदा हुई, एंबुलेंस में गड्ढे के झटके से लौटी सांसें पीलीभीत में ब्रेन डेड घोषित महिला रास्ते में जिंदा हो गई। दरअसल, महिला को बरेली के डॉक्टरों ने ब्रेन डेड घोषित कर दिया। घर पर भी महिला के अंतिम संस्कार की तैयारी होने लगी। पति महिला को लेकर एंबुलेंस से लौट रहा था। बरेली-हरिद्वार हाईवे पर अचानक एक गड्ढे की वजह से एंबुलेंस में जोरदार झटका लगा। महिला के शरीर में हलचल हुई और सांसें चलने लगीं। पूरी खबर पढ़ें कैसा रहेगा कल का मौसम... 15- अयोध्या और आसपास के क्षेत्र में बारिश के आसार 12 मार्च को यूपी के कुछ हिस्सों में बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार, अयोध्या सहित आसपास के क्षेत्रों में बारिश हो सकती है। हालांकि, प्रदेश के अन्य हिस्सों में मौसम मुख्य रूप से गर्म और शुष्क रहने का अनुमान है। कल शाम 7 बजे फिर होगी मुलाकात...
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी की बड़ी खबरें:कृषि विश्लेषक भर्ती का रिजल्ट घोषित; 357 अभ्यर्थी पास; प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में 115 पदों पर भर्ती निकली
    Next Article
    अलीगढ़ के अकराबाद में मां-बेटी से मारपीट:कपड़े-फाड़ने का आरोप, शराब के नशे में आरोपित गिरफ्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment