Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी दिनभर, 15 बड़ी खबरें:मायावती की भतीजी की एंट्री होगी; चंद्रशेखर बोले- वरना...लड़के मांग नहीं भरेंगे; हत्यारोपी के घर चला बुलडोजर

    1 day ago

    3

    0

    नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर मायावती का अपने दोनों भतीजों की बजाय पढ़ाई कर रही भतीजी पर भरोसा जताते हुए पार्टी में आगे बढ़ाने के इशारे को लेकर है। वहीं, दूसरी बड़ी खबर दरोगा भर्ती की लिखित परीक्षा पास युवक की हत्या के बाद हंगामे से जुड़ी है। आइए, सिलसिलेवार तरीके से जानते हैं कि यूपी में दिनभर क्या कुछ खास रहा... पहले टॉप 5 खबरें... 1- मायावती भतीजी को सौंप सकती हैं पार्टी की कमान, कहा- भतीजों को कोई पद नहीं दूंगी मायावती ने अब अपनी भतीजी दीपिका आनंद को पार्टी में आगे बढ़ाने का इशारा किया है। कहा कि पार्टी में उनके दोनों भतीजों आकाश और ईशान को राजनीतिक पद नहीं मिलेगा। अगर भाई आनंद कुमार को मदद के लिए किसी सदस्य की जरूरत पड़ती है, तो वह बेटी दीपिका आनंद (मायावती की भतीजी) की मदद ले सकते हैं। दीपिका, फिलहाल कानून की पढ़ाई कर रही हैं। पूरी खबर पढ़ें 2- मेरठ में युवक की सरेआम हत्या, लाश सड़क पर लेकर बैठे घरवाले मेरठ में युवक की हत्या के बाद 500 लोगों ने शव रखकर 8 घंटे जाम लगाया। परिजन ने आरोपियों के घर पर बुलडोजर चलाने और एनकाउंटर की मांग की। प्रशासन ने एक के घर की रेलिंग तोड़ी। राज्यमंत्री दिनेश खटीक के समझाने के बाद अंतिम संस्कार हुआ। उसकी 4 महीने पहले शादी हुई थी। उसने दरोगा भर्ती लिखित परीक्षा पास की थी, 3 अक्टूबर को फिजिकल टेस्ट था। पूरी खबर पढ़ें 3- चंद्रशेखर बोले- आकाश आनंद मेरी पार्टी में आ जाएं, मिलकर मिशन पूरा करेंगे लखनऊ में चंद्रशेखर आजाद ने आकाश आनंद को आजाद समाज पार्टी में शामिल होने का न्योता दिया। कहा कि भले ही बीएसपी में उनके लिए दरवाजे बंद हो गए हों, लेकिन आजाद समाज पार्टी के दरवाजे हमेशा खुले हैं। आकाश भाई और हम मिलकर बाबा साहब के मिशन को पूरा करेंगे। पंचायत सेवकों से कहा- जब तक मांगें पूरी नहीं होंगी, हमारे भाई किसी की मांग नहीं भरेंगे। पूरी खबर पढ़ें 4- मेरठ के होटल में भीषण आग लगी, जलकर खाक; पार्किंग में खड़ी गाड़ियां जलीं मेरठ में अविका होटल में शनिवार सुबह अचानक आग लग गई। पार्किंग से शुरू हुई आग देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। एक के बाद एक होटल के 12 कमरों को चपेट में ले लिया। आग की लपटें देखकर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। लपटें बगल के बैंक तक पहुंचने लगीं। वहां भी अफरा-तफरी मच गई। 6 दमकल गाड़ियों ने 2 घंटे की मशक्कत कर आग बुझाई। पूरी खबर पढ़ें 5- योगी बोले-पहले एक ट्रेन के लिए सांसद चक्कर लगाते थे, मोदी के साथ वंश परंपरा नहीं योगी बोले- मोदी की सफलता के पीछे साधना-तप और परिश्रम; इसका लाभ पूरे देश को मिल रहा। कांग्रेस के समय व्यवस्था भ्रष्टाचार में फंसी थी। राजीव गांधी कहते थे- 100 में सिर्फ 20 रुपए नीचे तक पहुंचते। आज DBT से पैसा सीधे खाते में पहुंच रहा। पहले ट्रेन और ट्रैक के लिए सांसद-विधायक चक्कर लगाते थे; आज नमो भारत, अमृत भारत, वंदे भारत जैसी ट्रेनें चल रही हैं। पूरी खबर पढ़ें अब अहम 8 खबरें... 6- गोंडा जा रहे अजय राय को पुलिस ने पकड़ा, घेरकर थाने ले गए कारोबारी विनोद साहनी हत्याकांड में पीड़ित परिवार से मिलने गोंडा जा रहे यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय को पुलिस ने रोक लिया। बाराबंकी बॉर्डर से आगे नहीं बढ़ने दिया। इसपर भड़क गए। गुस्से में कहा- मैं परिवार का दुख बांटने जा रहा हूं। कोडीन कफ सिरप मामले में बाहुबली धनंजय सिंह का तुम लोगों ने क्या कर लिया? आज तक उन्हें पकड़ नहीं पाए और हमको रोक रहे हो। पूरी खबर पढ़ें 7- पीलीभीत में मकान-पेड़ घाघरा में समाए, बाराबंकी में मस्जिद नदी में लटकी यूपी के 26 जिलों में बाढ़ से करीब 4 लाख लोग प्रभावित हैं। पीलीभीत में शारदा के तेज कटान में मकान और पेड़ नदी में समाए। बाराबंकी में मस्जिद का आधा हिस्सा सरयू में लटका है। कानपुर-उन्नाव में गंगा खतरे के निशान के करीब है। प्रयागराज में गंगा-यमुना फिर बढ़ीं, जबकि वाराणसी के घाट जलमग्न हो गए हैं। मणिकर्णिका-हरिश्चंद्र घाट पर छतों पर अंतिम संस्कार हो रहा है। पूरी खबर पढ़ें 8- बलिया में पूर्व CRPF जवान का 19 घंटे बाद अंतिम संस्कार; ADM ने मंत्री दयाशंकर से बात कराई बलिया में पूर्व CRPF जवान अमरेश बहादुर सिंह का 19 घंटे बाद अंतिम संस्कार हुआ। पत्नी और तीन बेटियों ने हत्यारों के एनकाउंटर और बुलडोजर कार्रवाई की मांग को लेकर अंतिम संस्कार से इनकार किया था। शव के पास पेट्रोल की केन रखकर आत्मदाह की धमकी दी। पत्नी ने कहा- खून के बदले खून ही चाहिए। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के आश्वासन पर परिवार माना। पूरी खबर पढ़ें 9- गोरखपुर में IIT इंजीनियर की लाश 4 दिन फ्लैट में पड़ी रही, छोटा भाई अमेरिका में गोरखपुर में 45 साल के IIT से पास आउट इंजीनियर का शव उनके फ्लैट में मिला। अविवाहित अभिषेक त्रिपाठी 3-4 दिन से मृत थे। 4 साल पहले नौकरी छूटने के बाद अकेले रह रहे थे। पोस्टमॉर्टम में भी मौत की वजह साफ नहीं हुई। छोटा भाई अमेरिका से गोरखपुर के लिए रवाना हो गया है। पिता सिंचाई विभाग के एक्सईएन रह चुके है। माता-पिता की काफी पहले मौत हो चुकी है। पूरी खबर पढ़ें 10- लखनऊ में थाने के सामने बुजुर्ग की चाकू घोंपकर हत्या, पोता चिल्लाता रहा- बचा लो लखनऊ में शनिवार दोपहर एक बुजुर्ग की मड़ियांव थाने के सामने चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। पोता अपने बाबा को बाइक पर बैठाकर जा रहा था। तभी रॉन्ग साइड से ठेला वाला सामने आ गया। पोते ने जैसे ही उसे कहा कि इधर कहां चले आ रहे हो? इतना सुनते ही ठेला वाला गुस्सा गया। चाकू से पोते पर हमला कर दिया। बाबा बचाने आए तो पेट-सीने में 5 बार चाकू मारे। पूरी खबर पढ़ें 11- गाजियाबाद में लव-मैरिज के बाद महिला की मौत, छत से गिरने का VIDEO गाजियाबाद में लव मैरिज के 6 महीने बाद महिला की मौत हो गई। भाई का आरोप है कि दहेज में स्कॉर्पियो न देने पर पति ने बहन को मारा-पीटा और फिर दूसरी मंजिल से धकेल दिया। अस्पताल में 4 दिन इलाज के बाद शुक्रवार को उसकी मौत हो गई। महिला की मौत का पता चलते ही पति, सास-ससुर और दोनों ननद फरार हो गए। पांचों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पूरी खबर पढ़ें 12- गोरखपुर में मां के सामने बस ने बच्चे को रौंदा, मौत; 3 घंटे तक हंगामा गोरखपुर में शनिवार सुबह स्कूल बस ने मां के सामने 5 साल के मासूम को कुचल दिया। मां अपने बच्चे को स्कूल छोड़ने के लिए बस का इंतजार कर रही थी। हादसे के बाद ड्राइवर बस लेकर भागने लगा। ग्रामीणों ने पीछा किया तो करीब 200 मीटर दूर बस रोककर ड्राइवर फरार हो गया। गुस्साए गांववालों ने टीचर को बंधक बना लिया। तोड़फोड़ कर दी। करीब 3 घंटे हंगामा चला। पूरी खबर पढ़ें 13- सहारनपुर में गर्लफ्रेंड से मिलने गए युवक को उल्टा लटकाया-पीटा, खंभे से बांधा सहारनपुर में गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचे प्रेमी को उसके परिजनों ने पकड़ लिया। प्रेमी को रस्सी से बांधकर उल्टा लटका दिया। करीब आधे घंटे तक पीटा। फिर उसे खंभे से बांध दिया। सुबह परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो वे मौके पर पहुंचे। इसके बाद पंचायत हुई। पंचायत में प्रेमी को छोड़ने के बदले उसके परिवार से 5 लाख रुपए लिए गए। शनिवार को वीडियो सामने आया। पूरी खबर पढ़ें खबर जो हटकर है... 14- नेटवर्क नहीं आया तो कर्मचारी को टावर से बांधा, 2 साल से परेशान थे लोग फतेहपुर के हरदौली गांव में मोबाइल नेटवर्क न आने से नाराज ग्रामीणों ने एक टावर कर्मी को बंधक बना लिया। दरअसल, गांव में 2 साल पहले एक निजी कंपनी ने टावर लगाया था। लेकिन टावर लगने के बाद भी नेटवर्क की समस्या दूर नहीं हुई। शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो टावरकर्मी को ही बंधक बनाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कर्मचारी को छुड़ाया। पूरी खबर पढ़ें कल कैसा रहेगा मौसम... 15- तेज बारिश का अलर्ट 13 सितंबर को यूपी के 19 से अधिक जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने लखनऊ, मुजफ्फरनगर, मेरठ, कानपुर सहित 19 जिलों में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की है। कल शाम 7 बजे फिर होगी मुलाकात...
    Click here to Read more
    Prev Article
    अखिलेश बोले-भ्रष्टाचार की नहर निकालकर भाजपाइयों ने अपने खेत सींचे:गोरखपुर के राजघाट निर्माण पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप
    Next Article
    लखनऊ में थाने के सामने बुजुर्ग की चाकू घोंपकर हत्या:ठेले वाले को रॉन्ग साइड आने पर टोका, पोता चिल्लाता रहा- बाबा को बचा लो

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment