Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी दिनभर, 15 बड़ी खबरें:नृपेंद्र मिश्रा बोले- चढ़ावा चोरी कलंक; बुलडोजर चलते ही मंदिर गिरा; इंस्पेक्टर को वर्दी उतरवाने की धमकी

    6 hours ago

    1

    0

    नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर मेरठ में ललिता हत्याकांड पीड़ित परिवार से सपा प्रमुख अखिलेश यादव की मुलाकात और 2 लाख रुपए की आर्थिक मदद से जुड़ी है। वहीं, दूसरी बड़ी खबर रामपुर में आईटी कंपनी के मालिक सहित 4 युवकों की सड़क हादसे में मौत को लेकर है। आइए, सिलसिलेवार तरीके से जानते हैं कि यूपी में दिनभर क्या कुछ खास रहा… पहले टॉप 5 खबरें… 1- मेरठ ललिता हत्याकांड के पीड़ित परिवार से मिले अखिलेश, सांसद इकरा ने मिलवाया अखिलेश यादव ने शनिवार को दिल्ली में मेरठ की ललिता हत्याकांड पीड़िता के परिवार से मुलाकात की। उन्होंने 2 लाख रुपए का चेक दिया। सरकार बनने पर परिवार के एक सदस्य को नौकरी का वादा किया। एसएसपी अविनाश पांडेय पर तंज कसते हुए कहा- अधिकारी अन्याय और अहंकार के थप्पड़ जनता के गाल पर मार रहे। सांसद इकरा हसन परिवार को लेकर पहुंचीं थीं। पूरी खबर पढ़ें 2- रामपुर में आईटी कंपनी मालिक समेत 4 की मौत, उत्तराखंड घूमने जा रहे थे रामपुर में शनिवार सुबह सड़क हादसे में आईटी कंपनी मालिक समेत 4 युवकों की मौत हो गई, जबकि 3 गंभीर घायल हैं। उत्तराखंड जा रही उनकी कार करीब 100 किमी/घंटा की रफ्तार में खड़ी डीसीएम में घुस गई। कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। गैस कटर से कार काटकर शव और घायलों को निकाला गया। नोएडा के कंपनी मालिक साथियों के साथ जिम कॉर्बेट जा रहे थे। पूरी खबर पढ़ें 3- योगी ने पूछा- कौन रविकिशन की फिल्मों में काम करेगा; कुशीनगर में विपक्ष को भी घेरा कुशीनगर में शनिवार को सीएम योगी ने जनसभा के दौरान गोरखपुर सांसद की चुटकी ली। पूछा- रवि किशन की फिल्म किसने देखी है। उनके साथ कौन काम करना चाहता है? फिर मुस्कुराकर बोले- पहले सांसद विजय दुबे के साथ काम करिए, फिर रवि किशन के साथ भी मौका मिलेगा। विपक्ष पर निशाना साधा। कहा- जो लोग सत्ता में रहते कुछ नहीं कर सके, वे सवाल कर रहे। पूरी खबर पढ़ें 4- नृपेंद्र मिश्रा बोले-राममंदिर चढ़ावा चोरी कलंक; सपा का पोस्टर- राम नाम जपना, चढ़ाया दान अपना अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने शनिवार को कहा, यह घटना कलंक है और इससे हम सभी खुद को छोटा महसूस कर रहे हैं। जल्द व्यवस्था में सुधार होगा। वहीं, गोरखपुर में सपा नेता ने पोस्टर लगवाकर तंज कसा। लिखा है- 'राम नाम जपना, श्रद्धालुओं का दान अपना' और ‘चोर करेगा मंदिर में चोरी, चौकीदार देखता रह जाएगा।’ पूरी खबर पढ़ें 5- यूपी में थार डूबी, हाईवे सहित कई मार्ग बंद; 3 दिन में 15 मौतें यूपी में बारिश से पश्चिमी यूपी में नदियां उफान पर हैं। कई जगह पुलों के ऊपर से पानी बह रहा। बिजनौर में गंगा और मालन नदी के बढ़ते जलस्तर से हाईवे समेत कई मार्ग बंद हैं। हापुड़ में अंडरपास में पानी भरने से थार डूब गई, जेसीबी से निकाला जा सका। मेरठ में रेलवे अंडरपास में कार फंसने पर पुलिस ने दो युवकों को सुरक्षित बाहर निकाला। 3 दिनों में 15 की मौत हो चुकी है। पूरी खबर पढ़ें अब अहम 8 खबरें... 6- चंदौली में बुलडोजर चलने पर मंदिर भरभराकर गिरा, 1 की मौत चंदौली में सड़क चौड़ीकरण में बुलडोजर एक्शन के दौरान काली माता मंदिर का गुंबद अचानक भरभराकर गिर गया। एक मजदूर की मौत हो गई, दूसरा घायल हो गया। मंदिर 200 साल पुरानी थी। दरअसल, दोनों मजदूर 10 फीट दूर रस्सी पकड़े खड़े थे। लेकिन, गुंबद इतनी तेजी से गिरा कि दोनों भाग नहीं सके और उसकी चपेट में आ गए। मलबा हटाकर उनको निकाला गया। पूरी खबर पढ़ें 7- लखनऊ में बर्ड हिट के बाद विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, 163 यात्री सवार थे लखनऊ में शनिवार सुबह फ्लाई दुबई की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान विमान से पक्षी टकरा गया। बर्ड हिट के बाद पायलट की सूझबूझ से विमान की सुरक्षित लैंडिंग कराई गई। विमान में 163 यात्री और क्रू मेंबर्स सवार थे। रिपोर्ट्स के अनुसार, दुबई से आई फ्लाइट FD-443 खराब मौसम के कारण 38 मिनट देरी से पहुंची थी। पूरी खबर पढ़ें 8- गाजियाबाद में 7 साल की बच्ची से गैंगरेप के बाद हत्या, मॉल में मिला अर्धनग्न शव गाजियाबाद में 7 साल की बच्ची के साथ गैंगरेप के बाद उसकी हत्या कर दी गई। शुक्रवार देर रात करीब 1 बजे उसकी लाश एक निर्माणाधीन मॉल के बेसमेंट में अर्धनग्न और खून से लथपथ हालत में मिली। बच्ची का सिर कुचला हुआ था, जबकि गले पर भी चोट के निशान थे। परिजनों के मुताबिक, बच्ची शाम करीब 7 बजे घर के बाहर खेल रही थी। उसी समय 3 लोग उठा ले गए। पूरी खबर पढ़ें 9- आगरा में कॉकरोच बनकर प्रदर्शन करने वाला फायरमैन बर्खास्त, भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था आगरा अग्निशमन विभाग के फायरमैन जितेंद्र राठौर को बर्खास्त कर दिया गया है। उन्होंने 8 जून को कॉकरोच की वेशभूषा में प्रदर्शन किया था। विभाग ने नोटिस देकर 15 दिन में जवाब मांगा था। जवाब नहीं देने पर बर्खास्त कर दिया गया। आरोप है कि वह लगातार अनुशासनहीनता और विभाग के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल रहे। दिल्ली और लखनऊ भी प्रदर्शन में शामिल हुए। पूरी खबर पढ़ें 10- गोरखपुर में युवती के बाल पकड़कर खींचे, सरेआम पीटा, पुलिसवाले देखते रहे गोरखपुर में काली स्कॉर्पियो सवार युवकों ने बीच सड़क 24 वर्षीय युवती के बाल पकड़कर पीटा, कपड़े फाड़ने की कोशिश की और अभद्रता की। युवती का आरोप है कि पुलिसकर्मी मौके पर मौजूद रहे, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की। शनिवार को वीडियो सामने आया। घटना गुरुवार की है। पुलिस ने घटना के एक दिन बाद एफआईआर दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूरी खबर पढ़ें 11- मुजफ्फरनगर में इंस्पेक्टर को धमकाया, कहा- 'वर्दी का गुरूर 5 मिनट में उतरवा दूंगा मुजफ्फरनगर में कांवड़ियों के एक जत्थे ने पुलिसकर्मियों से धक्का-मुक्की और गाली-गलौज की। इंस्पेक्टर को धमकाते हुए कहा- "ज्यादा वर्दी का गुरूर हो तो बता दो, अभी 5 मिनट में उतरवा दूंगा।" दरअसल, हरिद्वार से गाजियाबाद जा रहे 50 से अधिक कांवड़िए डबल-रूफ डीजे पर सवार थे। करंट के खतरे को देखते हुए इंस्पेक्टर ने उन्हें नीचे उतरने को कहा, जिससे वे भड़क गए। पूरी खबर पढ़ें 12- चंदौली में इंटरनेशनल प्लेयर लूट में गिरफ्तार, जैवलिन में सिल्वर मेडल जीत चुका है चंदौली में इंटरनेशनल जैवलिन खिलाड़ी शिवपाल सिंह, उनके भाई और एक साथी को मारपीट और लूट केस में गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि उन्होंने एक युवक की सोने की चेन लूट ली थी। पुलिस के अनुसार, 14 ग्राम की चेन और एक पिस्टल बरामद हुई है। वह एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में रजत पदक जीत चुके हैं। पीएम मोदी भी 'मन की बात' में तारीफ कर चुके हैं। पूरी खबर पढ़ें 13- मुरादाबाद में प्रेमी जोड़े ने रामगंगा में छलांग लगाई, कूदने के पहले बात करते रहे मुरादाबाद में प्रेमी-प्रेमिका ने एक-दूसरे का हाथ पकड़कर रामगंगा नदी में छलांग लगा दी। दोनों बुलेट से पुल पर पहुंचे। बाइक सड़क किनारे खड़ी की। फिर कुछ देर तक आपस में बात करते रहे। इसके बाद एक-दूसरे का हाथ पकड़ा और नदी में कूद गए। युवक ने कूदने से पहले ताऊ को मैसेज भेजा। लिखा- ताऊ, मैं मरने जा रहा हूं। बाइक खड़ी है, दूसरी चाबी लेकर आ जाना। पूरी खबर पढ़ें खबर जो हटकर है... 14- प्रेमी से शादी के लिए 145 फीट टावर पर चढ़ी, 3 घंटे तक मनाती रही पुलिस लखीमपुर खीरी में प्रेमी से शादी की मांग को लेकर एक युवती शनिवार सुबह 145 फीट ऊंचे मोबाइल टॉवर पर चढ़ गई। तिकुनिया कोतवाली क्षेत्र के खैरटिया गांव में हुई इस घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। उसे समझाया लेकिन शादी की जिद पर अड़ी रही। करीब तीन घंटे तक समझाने के बाद शादी कराने का आश्वासन दिया गया। इसके बाद युवती टावर से नीचे उतरी। पूरी खबर पढ़ें कल क्या रहेगा खास... 15- ग्रीन उत्सव में लगेंगे 35 करोड़ पौधे 12 जुलाई को यूपी में ग्रीन उत्सव मनाया जाएगा। योगी सरकार ने 35 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए प्रदेश की 2,600 से अधिक नर्सरियों में 57.62 करोड़ पौधे तैयार किए गए हैं। कल शाम 7 बजे फिर होगी मुलाकात…
    Click here to Read more
    Prev Article
    वंदे भारत में यूपी कांग्रेस प्रभारी को दिया घटिया दूध:बोले- किराया प्रीमियम और दूध केमिकल जैसा; रेलमंत्री से शिकायत की
    Next Article
    एक-दूसरे का हाथ पकड़ नदी में कूदे प्रेमी-प्रेमिका:मुरादाबाद में ताऊ को मैसेज किया- मरने जा रहा हूं, बुलेट पुल पर खड़ी है

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment