Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वंदे भारत में यूपी कांग्रेस प्रभारी को दिया घटिया दूध:बोले- किराया प्रीमियम और दूध केमिकल जैसा; रेलमंत्री से शिकायत की

    8 hours ago

    1

    0

    देश की प्रीमियम ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस' (22470) में वीआईपी सर्विस के दावों की पोल खुल गई है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम शनिवार को हजरत निजामुद्दीन (दिल्ली) से झांसी जा रही इस हाई-प्रोफाइल ट्रेन में सफर कर रहे थे। गौतम को जो दूध परोसा गया, उसकी क्वॉलिटी बेहद खराब थी। राजेंद्र पाल ने इसके वीडियो भी सोशल मीडिया पर पोस्ट किए हैं। कांग्रेस ने भी अपने सोशल मीडिया पेज पर इसे पोस्ट करते हुए कहा कि किराया प्रीमियम जैसा और दूध केमिकल जैसा परोसा जा रहा है। यात्रा में उनके साथ यूपी कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष बृजलाल खाबरी भी मौजूद थे। खुद बनाया वीडियो, रेल मंत्री और IRCTC से की शिकायत राजेंद्र पाल गौतम और बृजलाल खाबरी शनिवार को दो अन्य लोगों के साथ वंदे भारत एक्सप्रेस (22470) से सफर कर रहे थे। चारों नेता ट्रेन के कोच E2 (सीट संख्या 1, 2, 3, 4) में थे। ट्रेन में इन लोगों को दूध दिया गया। दूध की घटिया क्वॉलिटी को देखकर राजेंद्र पाल गौतम ने खुद इसका वीडियो बनाया। फिर यात्रियों की सेहत के साथ हो रहे इस खिलवाड़ को उजागर करने के लिए सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। इसके अलावा उन्पहोंने PNR नंबर- 2955075897 के जरिए रेल मंत्री और आईआरसीटीसी (IRCTC) को सोशल मीडिया पर टैग करते हुए इस गंभीर मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई। कांग्रेस नेता बोले- सरकार वेंडर्स पर इतनी मेहरबान क्यों कांग्रेस नेताओं ने रेलवे की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि वंदे भारत जैसी महंगी ट्रेनों में यूपी कांग्रेस प्रभारी जैसे वीआईपी को ऐसा दूध परोसा जा रहा है। इससे साप पता चलता है कि आम यात्रियों के साथ क्या होता होगा? आम ट्रेनों में यात्रा करने वाले यात्रियों की स्थिति तो इससे भी बुरी होती होगी। उन्होंने सवाल पूछा कि किराए के नाम पर जनता की जेबें खाली करने वाली भारतीय रेलवे और केंद्र सरकार आखिर इन वेंडर्स पर इतनी मेहरबान क्यों है? उच्च स्तरीय जांच और सख्त कार्रवाई की मांग कांग्रेस ने पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने और दूध के सैंपल की लैब टेस्टिंग कराने की मांग की। पार्टी का कहना है कि वंदे भारत के नाम पर यात्रियों को ऐसा 'केमिकल' परोसना बेहद शर्मनाक है। इसके लिए जिम्मेदार वेंडर और कंपनी के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। कांग्रेस के कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम में शामिल होने गए थे नेता दरअसल, यूपी कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम पूरे प्रदेश का दौरा कर रहे हैं। इसी क्रम में वे शनिवार को झांसी पहुंचे थे। यहां भी कांग्रेस का कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम था। इसमें शहर एवं जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। उनकी कोशिश है कि अगले 3 महीने में हर जिले में बूथ लेवल से लेकर जिला संगठन पूरी तरह से एक्टिव हो जाए। वह इसके साथ ही आम लोगों से चर्चा कर कांग्रेस का चुनावी घोषणा पत्र भी तैयार करने में जुटे हैं। उनका दावा कि कांग्रेस सितंबर तक सीट शेयरिंग के मसले को सुलझा लेगी। इसके बाद प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया शुरू कर देगी। 14 जुलाई तक दौरे पर हैं यूपी कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल आज रात झांसी में ही रुकेंगे। 12 जुलाई को बबीना में बीआईडीए पीड़ित किसानों से मिलेंगे। इसके बाद महोबा जाएंगे। वहां हमीरपुर और महोबा के कांग्रेस नेताओं से संवाद करेंगे। फिर शाम को बांदा पहुंचेंगे। रात्रि विश्राम चित्रकूट में करेंगे। 13 जुलाई को चित्रकूट फिर प्रयागराज, कौशांबी, फतेहपुर जिले के पदाधिकारियों से संवाद करेंगे। प्रयागराज में कॉफी विद बैरिस्टर कार्यक्रम के जरिए वकीलों के साथ बैठक करेंगे। 14 जुलाई को छात्रों की गूंज कार्यक्रम में शामिल होंगे। फिर प्रतापगढ़ और वहां से लखनऊ आएंगे। …………………… ये खबर भी पढ़िए- योगी बोले- हनुमानगढ़ी में नमाज पढ़वाने का पाप किया था:क्या जामा मस्जिद में हनुमान चालीसा का पाठ करवा पाएंगे? सपा-कांग्रेस पर भड़के अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी के बीच सीएम योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को सपा-कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने सुबह 11.30 बजे जनसभा को संबोधित करते हुए कहा- जो लोग आज आस्था की बात करते हैं, याद करिए, इन लोगों ने हमारे पवित्र हनुमानगढ़ी में नमाज पढ़वाने का पाप किया था।पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    7 साल की बच्ची से गैंगरेप के बाद हत्या:गाजियाबाद में घर के बाहर से उठा ले गए, मॉल में मिला अर्धनग्न शव; 3 पर FIR
    Next Article
    यूपी दिनभर, 15 बड़ी खबरें:नृपेंद्र मिश्रा बोले- चढ़ावा चोरी कलंक; बुलडोजर चलते ही मंदिर गिरा; इंस्पेक्टर को वर्दी उतरवाने की धमकी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment