Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी दिनभर, 15 बड़ी खबरें:राम मंदिर चंदे की फर्जी रसीद मिली, अफसर के घर 22 किलो सोना-चांदी मिले; शिक्षकों को एक करोड़ का बीमा मिला

    20 hours ago

    1

    0

    नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर लखनऊ में रिटायर्ड ARTO के घर विजिलेंस की छापेमारी में 13 किलो सोना, 9 किलो चांदी के अलावा करोड़ों रुपए की संपत्ति के कागजात बरामद होने से जुड़ी है। वहीं, दूसरी बड़ी खबर यूपी के 12 लाख से अधिक शिक्षकों को 1-1 करोड़ रुपए के दुर्घटना बीमा का लाभ मिलने से संबंधित है। आइए, सिलसिलेवार तरीके से जानते हैं कि यूपी में दिनभर क्या कुछ खास रहा… पहले टॉप 5 खबरें… 1- रिटायर्ड ARTO के घर 13kg सोना, 9kg चांदी मिला; दीवारों में छिपाया था कैश रिटायर्ड ARTO ललित कुमार के लखनऊ स्थित घर पर विजिलेंस की छापेमारी में दीवारों और कमरों में छिपाकर रखा गया 1.62 करोड़ रुपए कैश, 13 kg सोना, 9 kg चांदी और हीरे के आभूषण बरामद हुए। सोने की कीमत 18.5 करोड़ से अधिक है। करीब 26 घंटे चली कार्रवाई में 15 संपत्तियों के दस्तावेज भी मिले। बरामद संपत्ति की कीमत करीब 35 करोड़ रुपए आंकी गई। पूरी खबर पढ़ें 2- यूपी में टीचर्स को 1 करोड़ तक एक्सीडेंटल बीमा मिलेगा, कैशलेस इलाज योजना शुरू सीएम योगी ने यूपी के 12 लाख से अधिक शिक्षकों और कर्मचारियों के लिए नई बीमा योजना का ऐलान किया। स्थायी कर्मचारियों को 10 लाख रुपए का ग्रुप टर्म इंश्योरेंस, 1 करोड़ का दुर्घटना और स्थायी दिव्यांगता बीमा, जबकि 1.60 करोड़ रुपए तक का एयर एक्सीडेंट कवर मिलेगा। संविदाकर्मियों को वेतन के आधार पर 2 लाख से 80 लाख रुपए तक का दुर्घटना बीमा मिलेगा। पूरी खबर पढ़ें 3- राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस- चंदे की फर्जी रसीद बुक मिली; गोपाल राव का दावा- ट्रस्ट से नहीं हटाया गया राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में तीनों आरोपी लवकुश मिश्रा, अनुकल्प मिश्रा और करुणेश पांडेय को पुलिस ने 40 घंटे की रिमांड पर लिया। SIT के मुताबिक, उनके पास से फर्जी रसीद बुक मिली है। पुलिस ने मिल्कीपुर में सर्राफा कारोबारी सहित कई जगह छापेमारी की। SIT ने बड़े आयोजनों के खर्च की जांच शुरू की। गोपाल राव ने दावा किया कि उन्हें ट्रस्ट से बाहर नहीं निकाला गया। पूरी खबर पढ़ें 4- सपा के पूर्व विधायक के लखनऊ- झांसी ठिकानों पर ED रेड, अखिलेश ने साधा निशाना अखिलेश यादव के करीबी पूर्व विधायक दीप नारायण यादव के झांसी और लखनऊ स्थित 7 ठिकानों पर बुधवार को ईडी ने छापेमारी की। ईडी संपत्ति, लेनदेन और मनी लॉन्ड्रिंग की जांच कर रही है। उनके परिजनों से भी पूछताछ की गई। कार्रवाई पर अखिलेश यादव ने X पर पोस्ट कर सरकार पर निशाना साधा। लिखा- जहां ‘चढ़ावा चोरी’ का मामला है, वहां कार्रवाई नहीं हो रही। पूरी खबर पढ़ें 5- आगरा में बारिश से 2 मंजिला दुकान ढही, लखनऊ में तेज आंधी-बारिश यूपी में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। लखनऊ समेत नोएडा, मथुरा, गाजियाबाद सहित 40 शहरों में बुधवार को बारिश हुई। आगरा में बारिश के दौरान दो मंजिला दुकान ढहने से महिला समेत 5 लोग मलबे में दबे, 4 को निकाला गया। मेरठ में मकान की छत गिर गई। नोएडा और हाथरस में बारिश से जगह-जगह जलभराव रहा। कई जगह सड़कों पर पानी भर जाने से वाहन फंस गए। पूरी खबर पढ़ें अब अहम 8 खबरें... 6- बुलंदशहर में कॉस्मेटिक कारोबारी के घर NIA का छापा, टेरर फंडिंग का आरोप बुलंदशहर में NIA ने कॉस्मेटिक कारोबारी और उसके 2 भाइयों के घरों पर पुलिस व केंद्रीय बलों के साथ छापेमारी की। तीनों पर हवाला, टेरर फंडिंग और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप हैं। बड़ी मात्रा में नकदी मिलने पर बैंक से नोट गिनने की मशीन मंगाई गई। हालांकि, कितना कैश मिला, यह जानकारी नहीं दी। NIA ने लैपटॉप- मोबाइल भी जब्त किए। 4.5 घंटे तक कार्रवाई चली। पूरी खबर पढ़ें 7- डिप्टी सीएम बोले- अखिलेश घटिया हरकत कर रहे, रामभक्तों के खून से परिवार के हाथ रंगे प्रयागराज में डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि उनका परिवार "राम द्रोहियों का परिवार" है। रामभक्तों के खून से उनके परिवार के हाथ रंगे हैं। रामलला के दर्शन फुर्सत नहीं। वह घटिया हरकत कर रहे। दावा किया कि विपक्ष चाहे जितने मोर्चे बना ले, 2027 में भाजपा लगातार तीसरी बार सरकार बनाएगी। 2047 तक भाजपा ही रहेगी। पूरी खबर पढ़ें 8- कौशांबी में 2 भाइयों समेत 4 की मौत, हाईवे पर ट्रक रौंदता हुआ निकल गया कौशांबी में मंगलवार देर रात ट्रक ने दो सगे भाइयों समेत चार लोगों को कुचल दिया। हादसे में 3 की मौके पर और एक की अस्पताल में मौत हो गई। दोनों भाई चारपाई बेचने जा रहे थे। पिकअप का टायर पंक्चर होने पर रास्ते में दो मिस्त्री उसे बना रहे थे और दोनों भाई रोशनी दिखा रहे थे। तभी तेज रफ्तार ट्रक ने पिकअप में टक्कर मार दी, फिर उनको रौंदते हुए फरार हो गया। पूरी खबर पढ़ें 9- शंकराचार्य बोले- सरकारी तंत्र को उनके पीछे लगाया गया, गाय को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाकर रहेंगे लखनऊ में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने दावा किया कि सरकार ने उनके पीछे खुफिया एजेंसियां लगा रखी हैं। उनकी 100 से अधिक सभाओं में पुलिस, प्रशासनिक और खुफिया विभाग के अधिकारी मौजूद रहकर रिपोर्ट भेजते हैं। गाय को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने तक सघर्ष जारी रहेगा। या तो यह सरकार हमारी मांग पूरी करेगी या ऐसी सरकार आएगी जो पूरा करेगी। पूरी खबर पढ़ें 10- सहारनपुर में पति ने पत्नी की गर्दन काटी, 14 साल पहले की थी लव मैरिज सहारनपुर में एक युवक ने ससुराल में घुसकर पत्नी की गला काटकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी पति फरार हो गया। घायल महिला को CHC ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। करीब 20 दिन पहले मीनू मायके चली गई थी। दोनों ने 14 साल पहले लव मैरिज की थी। पति को हिरासत में ले लिया। पूरी खबर पढ़ें 11- बदायूं में बिजली थाने का दरोगा रिश्वत लेते गिरफ्तार, 6 हजार रुपए मांगे थे बदायूं में एंटी करप्शन टीम ने एंटी पावर थेफ्ट थाने में तैनात दरोगा कृष्णपाल सिंह को 6 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। शिकायतकर्ता के अनुसार, बिजली चोरी के मुकदमे में जेल न भेजने और मामला निपटाने के बदले रिश्वत मांगी जा रही थी। जांच के बाद ट्रैप टीम ने कार्रवाई कर आरोपी को पकड़ लिया। उसके खिलाफ सिविल लाइंस थाने में FIR दर्ज की गई है। पूरी खबर पढ़ें 12- अयोध्या में फिल्म ‘श्री राम भूमि’ की शूटिंग, अनुपम खेर बोले- चोरी से आस्था पर फर्क नहीं अयोध्या में फिल्म 'श्री राम भूमि' की शूटिंग के लिए पहुंचे अभिनेता अनुपम खेर ने रामलला के दर्शन किए। बताया कि फिल्म की शूटिंग यहां 10 से 12 दिन चलेगी। चढ़ावा चोरी मामले पर उन्होंने कहा, “चोर तो हर जगह होते हैं। इससे राम मंदिर की मान-प्रतिष्ठा कम नहीं होती। घर में चोरी होती है तो आप चोर को कोसते हैं, घर को नहीं। हर गलत काम की आलोचना होनी चाहिए।” पूरी खबर पढ़ें 13- चंदौली में मां ने रील बनाने से रोका तो किशोरी ने जान दी, नहर में मिला शव चंदौली में मां ने एक 15 साल की किशोरी को रील बनाने से रोकते हुए डांटा तो उसने जान दे दी। पुलिस के मुताबिक, परिजनों की डांट के बाद वह घर से निकल गई थी। आशंका है कि उसने नहर में छलांग लगा दी। बुधवार को अलीनगर थाना क्षेत्र की खोजना नहर में उसका शव मिला। पुलिस ने शव बाहर निकलवाकर उसकी पहचान कराई और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। पूरी खबर पढ़ें खबर जो हटकर है... 14- आलू की शवयात्रा निकाली, फिर अंतिम संस्कार किया हाथरस में आलू के गिरते दामों से नाराज किसानों ने अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। किसानों ने पहले आलू की शवयात्रा निकाली। फिर उसका प्रतीकात्मक अंतिम संस्कार किया गया। किसानों ने इसके बाद मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन को स्थानीय विधायक को सौंपकर सरकारी खरीद शुरू करने, कोल्ड स्टोरेज का किराया माफ करने और किसानों को लाभकारी मूल्य दिलाने की मांग की। पूरी खबर पढ़ें कल क्या रहेगा खास... 15- सीएम योगी का बांदा दौरा 9 जुलाई को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बांदा का दौरा करेंगे। मुख्यमंत्री जिले में विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इसके बाद वह जनसभा को भी संबोधित करेंगे। कल शाम 7 बजे फिर होगी मुलाकात…
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में चाकू मारकर दुकानदार की हत्या:ट्रैक्टर खड़ा करने को लेकर हुआ विवाद, पड़ोसी ने सीने पर वार किया
    Next Article
    आगरा में दो मंजिला दुकान गिरी, 6 दबे:5 लोगों को निकाला गया, एक महिला अभी भी मलबे में दबी; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment