Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी दिनभर, 15 बड़ी खबरें:सरकार शिक्षक भर्ती नहीं करेगी, डिप्टी CM बोले- चोटी खींचने का महापाप लगेगा, TTE ने चलती ट्रेन में रेप किया

    4 hours ago

    1

    0

    नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर यूपी में मनरेगा, शंकराचार्य और माता अहिल्याबाई होल्कर मुद्दे को लेकर कांग्रेस के प्रदर्शन को लेकर है। वहीं, दूसरी खबर विधानसभा में बेसिक शिक्षा मंत्री के नए शिक्षकों की भर्ती नहीं करने के जवाब को लेकर है। सपा विधायक ने नई भर्ती को लेकर सवाल पूछा था। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, यूपी दिनभर में क्या कुछ खास रहा... पहले टॉप 5 खबरें... 1- लखनऊ में पुलिस से भिड़े कांग्रेसी-बैरिकेडिंग पर चढ़े; विधानसभा घेरने जा रहे थे लखनऊ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस की झड़प हो गई। जमकर धक्का-मुक्की हुई। प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, विधायक आराधना मिश्रा आदि कार्यकर्ता बैरिकेडिंग पर चढ़ गए। गहमागहमी का माहौल 1 घंटे तक रहा। 1000 से ज्यादा कार्यकर्ताओं को रोकने में पुलिसवालों के पसीने छूट गए। RAF और PAC के जवानों ने किसी तरह उनको बस में भरा और ईको गार्डन ले गए। पूरी खबर पढ़ें 2- सरकार नए शिक्षकों की भर्ती नहीं करेगी, मंत्री बोले- हमारे पास पर्याप्त शिक्षक-शिक्षामित्र सरकार नए शिक्षकों की भर्ती नहीं करेगी। बेसिक शिक्षा मंत्री बोले- 47 हजार पद खाली, लेकिन हमारे पास पर्याप्त शिक्षक-शिक्षामित्र। कोई नियुक्ति नहीं होगी। विधायक अनिल प्रधान के सवाल पर मंत्री ने जवाब दिया। उधर, हरियाणा सरकार के आदेश ने यूपी के बिना TET पास 1.86 लाख शिक्षकों की टेंशन बढ़ा दी है। सुप्रीम कोर्ट ने शिक्षकों को TET पास करने का आदेश दिया था। पूरी खबर पढ़ें 3- नेता प्रतिपक्ष बोले- दरोगा तक फोन नहीं उठाते; विधायक ने पूछा- पढ़ाई कैसे होगी विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने कहा- थानेदार हमारा फोन तक नहीं उठाते। मंत्री असीम अरुण ने कहा- ऐसा हो सकता है कि कुछ अधिकारी बदतमीज हों। कोई अन्य कारण भी रहे होंगे। रागिनी सोनकर ने व्यंग्य सुनाते हुए सवाल किया। मंत्री गुलाब देवी ने शायरी सुनाकर जवाब दिया। विधायक संदीप पटेल ने कहा- टीचर पढ़ाए कैसे, वे तो कुत्तों की गिनती कर रहे। पूरी खबर पढ़ें 4- शंकराचार्य विवाद पर ब्रजेश पाठक बोले- चोटी नहीं खींचना चाहिए था; महापाप लगेगा शंकराचार्य विवाद पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक बोले- चोटी नहीं खींचना चाहिए था, महापाप लगेगा। जिसने भी खींची, उस पर कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। हम तो हिंदू माइथोलॉजी में विश्वास करते हैं। सबकुछ खाता बही में लिखा जा रहा है। उन्हें बहुत पाप पड़ेगा। वह एक चैनल के कांन्क्लेव में पहुंचे थे। कहा- बल का प्रयोग करना है तो लाठी लीजिए। लेकिन चोटी खींचना नहीं चाहिए। पूरी खबर पढ़ें 5- महाराजगंज में पुलिस की स्कार्पियो पेड़ से टकराई, दरोगा की मौत- 4 घायल महराजगंज में गोरखपुर पुलिस टीम की तेज रफ्तार स्कॉर्पियो पेड़ से टकरा गई। हादसे में दरोगा की मौत हो गई। महिला दरोगा, सीनियर एसआई, दो कॉन्स्टेबल और चालक घायल हैं। पुलिस टीम कुशीनगर से दबिश देकर गोरखपुर लौट रही थी। बताया जा रहा कि हाईवे पर ड्राइवर को झपकी आ गई, जिससे स्कॉर्पियो डिवाइडर पर चढ़ गई। इसके बाद एक पेड़ से से जा भिड़ी। पूरी खबर पढ़ें अब अहम 8 खबरें 6- वृंदावन में विराट-अनुष्का ने संत प्रेमानंद से आशीर्वाद लिया; एक घंटे तक सत्संग सुना क्रिकेटर विराट कोहली पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ मंगलवार सुबह प्रेमानंद महाराज से मिलने पहुंचे। एक घंटे तक प्रेमानंद महाराज का सत्संग सुना। इस दौरान भक्तों के साथ दोनों हाथ जोड़कर बैठे रहे। सत्संग सुनने के बाद प्रेमानंद महाराज से आशीर्वाद लिया। हालांकि, उनकी बेटी वामिका साथ नहीं थी। दोनों सोमवार शाम को दिल्ली से वृंदावन पहुंचे थे। एक होटल में स्टे किया। पूरी खबर पढ़ें 7- मुजफ्फरनगर में बुआ ने भतीजी का गला दबाया, भाभी के पेट में चाकू मारा मुजफ्फरनगर में प्रेमी से बात करने से रोके जाने पर ननद ने भाभी को चाकू मारकर घायल कर दिया। इसके पहले 3 साल की भतीजी का गला दबाकर और फिर पानी में डुबोकर मार डाला। बारी-बारी से अन्य भतीजियों पर भी चाकू से घायल कर दिया। इसके बाद शोर मचाकर पड़ोसियों को बुलाया। कहा- नींद की गोली खिलाकर सबको सुलाया, फिर मारा। केवल भाभी को मारना था। पूरी खबर पढ़ें 8- बसपा में आकाश के ससुर अशोक का कद बढ़ा; मायावती ने रामजी गौतम के पर कतरे मायावती ने बसपा में बड़े बदलाव किए हैं। एक बार फिर आकाश आनंद के ससुर को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। आकाश के ससुर पूर्व राज्यसभा सांसद अशोक सिद्धार्थ को चार राज्यों दिल्ली, गुजरात, छत्तीसगढ़ और केरल का प्रभारी बनाया गया है। पार्टी के मुस्लिम चेहरे नौशाद अली को यूपी के चार मंडलों कानपुर, लखनऊ, आगरा और मेरठ की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पूरी खबर पढ़ें 9- रामपुर में बैड टच करने वाले प्रिंसिपल की जमकर पिटाई, करता था बैडटच रामपुर में छात्र-छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोपी एक स्कूल प्रिंसिपल की लोगों ने पिटाई कर दी। आरोप है कि वह छात्र-छात्राओं को सजा देने के नाम पर बैड टच करता था। विरोध करने पर बच्चों को मारता-पीटता और धमकाता था। उसकी हरकतों से परेशान होकर छात्राओं ने स्कूल जाना बंद कर दिया था। सोमवार को परिजन स्कूल पहुंच गए। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में अरेस्ट किया। पूरी खबर पढ़ें 10- शिवपाल बोले- फार्म 7 बीजेपी बांट रही; BJP ने सपा से दो गुना ज्यादा फॉर्म-6 भरवाए सपा नेता शिवपाल यादव ने आरोप लगाया - बीजेपी वाले फार्म 7 बांट रहे। चुनाव आयोग के अनुसार, SIR में सवा लाख वोटर्स के नाम काटने का आवेदन आयोग के पास पहुंचा है। नाम जोड़वाने वाले फार्म में भी राजनीतिक दल रूचि नहीं दिखा रहे। BJP ने सपा से दो गुना ज्यादा फॉर्म-6 भरवाए। सियासी दलों ने सिर्फ 1% दावे-आपत्तियां की। 51 लाख वोटर्स ने खुद आवेदन किया। पूरी खबर पढ़ें 11- TTE पर चलती ट्रेन में रेप का आरोप; गोरखपुर में युवती ने दर्ज कराई FIR गोरखपुर में लड़की ने अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस के TTE पर रेप का आरोप लगाया। बोली- सीट दिलाने के बहाने केबिन में ले गया, दरवाजा बंद करके रेप किया। पीड़ित के डायल 112 पर सूचना देने पर आरोपी टीटीई देवरिया में ट्रेन से उतरकर फरार हो गया। गोरखपुर पहुंचने पर पीड़ित ने जीआरपी थाने में एफआईआर दर्ज कराई। केस को देवरिया ट्रांसफर कर दिया गया है। पूरी खबर पढ़ें 12- बरेली में नमाज से रोकने पर हाईकोर्ट ने फटकारा, DM-SSP से पूछा-क्यों न कार्रवाई हो बरेली में घर में नमाज पढ़ने पर रोक लगाने पर हाईकोर्ट ने नाराजगी जताई है। जस्टिस अतुल श्रीधरन और जस्टिस सिद्धार्थ नंदन की बेंच ने डीएम अविनाश सिंह और एसएसपी अनुराग आर्य को फटकार लगाई है। दोनों अधिकारियों को अवमानना का नोटिस जारी कर पूछा है कि उनके खिलाफ कार्रवाई क्यों न की जाए ? कहा- निजी घर में प्रार्थना की इजाजत की जरूरत नहीं। पूरी खबर पढ़ें 13- विश्नोई गैंग का वीडियो देख ज्वाइन किया; फायरिंग करने वालों का कबूलनामा रोहित शेट्‌टी के घर फायरिंग करने वाले युवक इंस्टाग्राम वीडियो देखकर लॉरेंस गैंग से जुड़े थे। रंगदारी के लिए वारदात को अंजाम दिया था। एसटीएफ को बताया- लॉरेंस व शुभम लोनकर गैंग के वीडियो इंस्टाग्राम पर देखते थे। लगता था कि हर कोई इनसे डरता है। इसलिए गैंग ज्वाइन कर लिया। हरियाणा एसटीएफ और मुंबई पुलिस ने यूपी के 7 युवकों को अरेस्ट किया है। पूरी खबर पढ़ें खबर जो हटकर है... 14- राधे-राधे बोलने पर रुकेगी बस, ब्रज क्षेत्र में रोडवेज की पहल मथुरा में रोडवेज ने होली पर खास तैयारी की है। ब्रज क्षेत्र में रोडवेज से यात्रा करने वालों को अब बस रोकने या चलवाने के लिए राधे-राधे बोलना होगा। यात्री को बस रोकवानी होगी तो उसे राधे-राधे कहना होगा। कंडक्टर को भी सीटी बजाने की बजाय राधे-राधे बोलना है। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक मदन मोहन शर्मा ने बताया कि होली के उपलक्ष्य में यह आदेश किया गया है। कल क्या रहेगा खास... 15- यूपी बोर्ड की परीक्षाएं होगी शुरू 18 फरवरी से यूपी बोर्ड की परीक्षाएं शुरू होंगी। इस परीक्षा में 53,37,778 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इनमें हाईस्कूल के 27,61,696 और इंटरमीडिएट के 25,76,082 छात्र-छात्राएं शामिल हैं। 12 मार्च तक परीक्षाएं चलेंगी। प्रदेश में 8033 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। कल शाम 7 बजे फिर होगी मुलाकात…
    Click here to Read more
    Prev Article
    2 बच्चों को लेकर प्रेमी के पास रहने आई प्रेमिका:2100 किमी सफर तय कर पंजाब पहुंची, फ्री फायर गेम खेलते वक्त प्यार हुआ
    Next Article
    बरेली में अवैध प्लॉटिंग पर बुलडोजर चला:30 बीघा में फैली दो अवैध कॉलोनियां ध्वस्त की गईं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment