Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    2 बच्चों को लेकर प्रेमी के पास रहने आई प्रेमिका:2100 किमी सफर तय कर पंजाब पहुंची, फ्री फायर गेम खेलते वक्त प्यार हुआ

    15 hours ago

    1

    0

    कर्नाटक की महिला को ऑनलाइन फ्री फायर गेम खेलते वक्त फाजिल्का के अबोहर में रह रहे युवक से प्यार हो गया। इसके बाद महिला अपने 2 छोटे बच्चों को लेकर 2100 किलोमीटर दूर अबोहर प्रेमी के पास पहुंच गई। घर से निकलते वक्त उसने अपने माता-पिता से झूठ बोला था। महिला के माता-पिता ने कर्नाटक पुलिस को उसके और बच्चों के लापता होने की शिकायत दी थी। इसके बाद सोमवार (16 फरवरी) को कर्नाटक पुलिस जांच करते हुए अबोहर पहुंची। कर्नाटक पुलिस, सिटी-2 अबोहर पुलिस के साथ युवक के घर गई और महिला के बयान दर्ज किए। महिला ने कर्नाटक वापस जाने से इनकार कर दिया। उसने कहा कि अब वह यहीं रहेगी। इसके बाद पुलिस को खाली हाथ लौटना पड़ा। युवक का परिवार मूलरूप से UP के गोरखपुर का रहने वाला है। करीब 18 साल से वह अबोहर में किराए पर रह रहे हैं। युवक यहां भेलपूरी की रेहड़ी लगाता है। घरवालों का कहना है कि बेटे की खुशी में ही हमारी खुशी है। अब महिला की जुबानी पढ़िए पूरी कहानी… मां बोली- बेटे की खुशी में ही हमारी खुशी सोनू की मां ने बताया कि उसके कुल 8 बच्चे हैं। सोनू उनमें सबसे बड़ा है। जिसकी उम्र 19 साल है। जबकि सबसे छोटे बच्चे की उम्र करीब 3 साल है। वह पिछले 18 साल से किराए के मकान पर यहीं रह रहे हैं। मां ने कहा कि बेटे ने इस लड़की को यहां लाकर कोई गलती नहीं की है। उसका बेटा खुश है, इसी में उनकी खुशी है। ---------- ये खबर भी पढ़ें… PAK गई पंजाबी महिला बोली- असीं लाहौरिए हां:इंडिया में हमारी 20 किले जमीन, पाकिस्तान में नंबरदार रहे पाकिस्तान में धर्म परिवर्तन कर शादी करने वाली सरबजीत कौर उर्फ नूर फातिमा अपने बयान को लेकर सुर्खियों में है। उसका एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें उसने कहा कि भारत में उसके परिवार के पास 15 से 20 किले जमीन है। उसने कहा कि अतेह वी असीं लाहौरिए आं (यहां भी हम लाहौरिए हैं)। (पढ़ें पूरी खबर)
    Click here to Read more
    Prev Article
    तारिक रहमान बांग्लादेश के प्रधानमंत्री बने:1 हिंदू और 1 बौद्ध समेत 49 मंत्री बने; स्पीकर ओम बिरला भी मौजूद रहे
    Next Article
    यूपी दिनभर, 15 बड़ी खबरें:सरकार शिक्षक भर्ती नहीं करेगी, डिप्टी CM बोले- चोटी खींचने का महापाप लगेगा, TTE ने चलती ट्रेन में रेप किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment