Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी दिनभर, 15 बड़ी खबरें:शाह का वादा-प्रदेश का बंटवारा नहीं; जूनियर को नचवाने में 38 MBBS छात्र सस्पेंड,अफसर बनकर लूटा 5 किलो सोना

    12 hours ago

    1

    0

    नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर परिसीमन के बाद भी यूपी का बंटवारा न करने के अमित शाह के दावे को लेकर है। वहीं, दूसरी खबर सीतापुर से कांग्रेस सांसद द्वारा यूपी प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम पर फिर से हमला बोले जाने से जुड़ी है। आइए, सिलसिलेवार तरीके से जानते हैं कि यूपी में दिनभर क्या कुछ खास रहा... पहले टॉप 5 खबरें… 1- शाह बोले- यूपी बंटेगा नहीं, अविभाजित रहेगा, परिसीमन से बंटवारे की आशंका खत्म की अमित शाह ने परिसीमन के बाद यूपी के बंटवारे की आशंकाओं पर विराम लगा दिया है। शाह ने शनिवार को 'X' पर लिखा- 132वें संविधान संशोधन विधेयक के संसद में पारित होने के बाद भी यूपी अविभाजित रहेगा और विधानसभा में अपनी भागीदारी बढ़ाएगा। दरअसल, परिसीमन के बाद यूपी में लोकसभा सीटें 120, विधानसभा सीटें 605 और MLC की 150 हो सकती। पूरी खबर पढ़ें 2- सांसद बोले- यूपी कांग्रेस प्रभारी रील बनाने में लगे रहते हैं, 500 कार्यकर्ता भी नहीं जुटा पाए सीतापुर से कांग्रेस सांसद राकेश राठौर ने यूपी प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम पर हमला बोला है। कहा- गौतम न तो पार्टी को मजबूत कर पाए और न ही कार्यकर्ताओं की बात शीर्ष नेतृत्व तक पहुंचा सके। वह रील बनाने में लगते रहते हैं। 500 एससी कार्यकर्ताओं को भी एक जगह नहीं जुटा पाए। अजय राय प्रदेश अध्यक्ष थे तो भाजपा के खिलाफ अच्छा माहौल बना था। लेकिन अब सब कुछ धाराशायी हो गया है। पूरी खबर पढ़ें 3- मुरादाबाद में रोडवेज बस की टक्कर, टीचर, मां-बेटे समेत 4 की मौत, खिड़कियां टूटीं मुरादाबाद में तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने रोडवेज बस को टक्कर मार दी। हादसे में बस सवार सरकारी टीचर, मां और 5 साल के बेटे समेत 4 यात्रियों की मौत हो गई। 10 गंभीर घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि कुछ बस सवार यात्री उछलकर खिड़की से बाहर सड़क पर गिरे। कुछ सीट के बीच में ही फंस गए। ड्राइवर ट्रैक्टर छोड़कर भाग गया। पूरी खबर पढ़ें 4- KGMU में जूनियर्स से डांस करवाने वाले 38 MBBS छात्र सस्पेंड, रैगिंग पर एक्शन लखनऊ के KGMU में रैगिंग के आरोप में 38 MBBS छात्रों को 3 महीने के लिए सस्पेंड कर दिया गया। 25-25 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है। एक साल तक छात्रवृत्ति रोकने के साथ उन्हें हॉस्टल से भी निकाल दिया गया है। एंटी-रैगिंग सेल की जांच में सामने आया कि सीनियर छात्र रात 12 से 2 बजे तक जूनियर को वीडियो कॉल कर जगाते और जबरन डांस करवाते थे। पूरी खबर पढ़ें 5- अखिलेश बोले- भाजपा का परिसीमन सबसे बड़ी राजनीतिक भूल, महिला आरक्षण के हम समर्थक अखिलेश यादव ने कहा- समाजवादी पार्टी महिला आरक्षण के पक्ष में है। इसमें पिछड़ी और PDA वर्ग की महिलाओं को भी भागीदारी मिले। भाजपा का परिसीमन सबसे बड़ी राजनीतिक भूल है। वह महिला आरक्षण की आड़ में परिसीमन के जरिए लोकसभा क्षेत्रों की सीमाएं बदलना चाहती है। असम, पश्चिम बंगाल और जम्मू-कश्मीर में भी इस तरह के बदलाव देखने को मिले हैं। पूरी खबर पढ़ें अब अहम 8 खबरें... 6- उपराष्ट्रपति ने कहा- यूपी में योगी महाराज विराजमान, दक्षिण के नेता कामराज से तुलना काशी पहुंचे उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने सीएम योगी की तुलना दक्षिण भारत के सबसे प्रभावशाली नेताओं में शुमार रहे पूर्व मुख्यमंत्री के. कामराज से की है। उन्होंने कहा- जैसे तमिलनाडु में कामराज हैं, वैसे ही उत्तर प्रदेश में योगी महाराज विराजमान हैं। इनके नेतृत्व में यूपी में राम राज्य की स्थापना हुई है। सीएम योगी से मेरा नाता 20 साल पुराना है। पूरी खबर पढ़ें 7- 'मुजफ्फरनगर दंगों के कातिल मुसलमानों के लीडर नहीं हो सकते', लखनऊ में लगे होर्डिंग लखनऊ में अखिलेश यादव और आजम खान के विरोध में पोस्टर लगाए गए हैं। पोस्टर में दोनों की तस्वीर पर लाल रंग से क्रॉस का निशान बनाया गया है। सपाइयों ने पोल पर चढ़कर पोस्टर-बैनर फाड़ दिए। पोस्टर पर लिखा था- "मुजफ्फरनगर दंगों के कातिल मुसलमानों के लीडर नहीं हो सकते।" पोस्टर किसने लगवाया है, इसकी जानकारी नहीं मिली है। हालांकि, लिखा है- समस्त अब्दुल परिवार उत्तर प्रदेश। पूरी खबर पढ़ें 8- इमरान मसूद बोले- परिसीमन से अल्पसंख्यक- दलितों का प्रतिनिधित्व घटने का खतरा कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा- अगर परिसीमन असम और जम्मू-कश्मीर की तर्ज पर किया गया तो इससे अल्पसंख्यक, अनुसूचित जाति, पिछड़े और अन्य वंचित वर्गों का राजनीतिक प्रतिनिधित्व और कम हो सकता है। परिसीमन के बाद देश में असंतुलन की भावना पैदा होने की आशंका है। अगर आबादी बढ़ रही है तो क्या हर गांव में सांसद बना दिया जाएगा? पूरी खबर पढ़ें 9- बाराबंकी में ड्राइवर-कंडक्टर जिंदा जले; स्क्रैप लदा ट्रक आगे चल रहे ट्रक में जा घुसा बाराबंकी में शनिवार सुबह किसान पथ पर स्क्रैप लदा ट्रक आगे चल रहे ट्रक में घुस गया। टक्कर के बाद उसके केबिन में आग लग गई। हादसे में ड्राइवर और कंडक्टर जिंदा जल गए। आग से पूरा केबिन जलकर राख हो गया। ड्राइवर-कंडक्टर की पहचान नहीं हो सकी है। सीओ ने कहा- केबिन में सवार लोगों की संख्या और घटना से जुड़ी अन्य जानकारियां जुटाई जा रही हैं। पूरी खबर पढ़ें 10- इंडिगो की फ्लाइट लखनऊ डायवर्ट, 175 यात्री विमान में सवार, सुबह रवाना हुई भुवनेश्वर से वाराणसी जा रही इंडिगो की फ्लाइट शुक्रवार रात लखनऊ डायवर्ट कर दी गई। विमान में 175 यात्री सवार थे। पायलट ने बताया कि फ्यूल कम है। इसके बाद विमान को लखनऊ उतारने का फैसला लिया गया। फ्लाइट नंबर 6E2452 रात करीब 9:10 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पर उतरी। यात्रियों को होटल में ठहराया गया। सबको वाराणसी के लिए शनिवार सुबह भेजा गया। पूरी खबर पढ़ें 11- मेरठ में 5वीं के छात्र से कुकर्म का प्रयास, ट्रांसपोर्ट इंचार्ज ने अश्लील वीडियो दिखाए मेरठ में 5वीं के छात्र से कुकर्म के प्रयास का आरोप लगाकर परिजनों ने शनिवार को स्कूल गेट पर प्रदर्शन किया। आरोप है कि 2 दिन पहले स्कूल के ट्रांसपोर्ट इंचार्ज ने बच्चे को बाथरूम में बुलाकर अश्लील वीडियो दिखाया और कपड़े उतरवाए। हालांकि, बच्चा किसी तरह वहां से भाग निकला। परिजन जब पहुंचे तो मामले को दबाने की कोशिश हुई। प्रदर्शन के बाद एफआईआर दर्ज की गई। पूरी खबर पढ़ें 12- प्रदेश में भाजपा निकालेगी ‘जन विश्वास यात्रा’; लखनऊ में होगा भव्य समापन 2027 विधानसभा चुनाव से पहले यूपी में भाजपा 'जन विश्वास यात्रा' निकालने की तैयारी कर रही है। यात्रा के तहत प्रदेश के 6 संगठनात्मक क्षेत्रों से एक ही दिन 6 रथ रवाना होंगे। ये अलग-अलग मार्गों से सभी विधानसभा क्षेत्रों का भ्रमण करेंगे। जनवरी के पहले सप्ताह में यात्रा लखनऊ पहुंचेगी, जहां विशाल रैली के साथ इसका समापन होगा। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी जल्द इसका ऐलान करेंगे। पूरी खबर पढ़ें 13- इनकम टैक्स अफसर बनकर 5 किलो सोना लूटा; आगरा से 5 साल बाद पकड़ा गया गुजरात में 2021 में फर्जी आयकर अधिकारी बनकर बस से सोना लूटने के मामले में फरार आरोपी सुंदर सिंह सोलंकी को गिरफ्तार कर लिया गया है। 5 साल बाद आगरा में पकड़ा गया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने किराये की कार पर नीली बत्ती लगाई और फर्जी आयकर पहचान पत्र बनवाए। इसके बाद सोना और पार्सल लेकर जा रही बस को आयकर अधिकारी बनकर रुकवाया और लूट लिया था। पूरी खबर पढ़ें खबर जो हटकर है... 14- नोएडा में 6 साल का बच्चा चौथी मंजिल से गिरा, खुद खड़ा हुआ, एक खरोंच तक नहीं आई नोएडा में एक 6 साल का बच्चा चौथी मंजिल से गिरने के बाद भी बच गया। उसे एक खरोंच तक नहीं आई। वह खुद उठकर खड़ा हुआ और नीचे उतरने लगा। घटना के समय बच्चा बालकनी से नीचे झांक रहा था। दरअसल, बच्चा अपार्टमेंट के दूसरी मंजिल पर बने फ्लैट की छत पर गिरा। सोसाइटी के लोग बच्चे के पास पहुंच पाते, इससे पहले ही वो उठकर चलने लगा। पूरी खबर पढ़ें कल क्या रहेगा खास... 15- सीएम योगी का गोरखपुर दौरा 29 नवंबर को सीएम योगी गीडा स्थापना दिवस में शामिल होंगे। समारोह में 17650 करोड़ रुपए के निवेश से जुड़े 5 एमओयू को साइन किया जाएगा। कल शाम 7 बजे फिर होगी मुलाकात...
    Click here to Read more
    Prev Article
    मिर्जापुर में टेंपो पर पलटा हाइवा, 3 की मौत:तीन गंभीर घायल, सवारियां उतारते समय हादसा; जेसीबी से हटाया जा रहा मलबा
    Next Article
    अखिलेश बोले- जिसका कमल मुरझा गया, उससे क्या उम्मीद करेंगे:इसलिए 'राधे-राधे कमल खिला दे' का नारा दे रहे, सीएम अपनी कुर्सी की चिंता करें

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment