Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी दिनभर, 15 बड़ी खबरें:शंकराचार्य बोले- डिप्टी CM पाप धो-पोंछ रहे; अंपायर पिता को बेटी ने मुखाग्नि दी, राजपाल यादव जमकर नाचे

    3 hours ago

    1

    0

    नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर शंकराचार्य विवाद पर डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बटुकों की पूजा को लेकर है। वहीं, दूसरी खबर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के प्रेस कांफ्रेंस से जुड़ी है। उन्होंने कहा- दोनों डिप्टी सीएम भाजपा की क्षति को बचाने का प्रयास कर रहे। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, यूपी दिनभर में क्या कुछ खास रहा... पहले टॉप 5 खबरें... 1- डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बटुकों की पूजा की; लखनऊ में घर बुलाया-तिलक लगाया लखनऊ में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बटुकों की पूजा की। 101 बटुकों को घर बुलाया। पत्नी नम्रता के साथ उनको तिलक लगाया। हाथ जोड़कर प्रणाम किया। फूल बरसाए। इस दौरान बटुकों ने वैदिक मंत्रोच्चार किया। काशी में बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष लक्ष्मीकांत बाजपेई भी बोले-चोटी खींचना महापाप है। रीता बहुगुणा जोशी ने कहा- अब शंकराचार्य को भी मान जाना चाहिए। पूरी खबर पढ़ें 2- अविमुक्तेश्वरानंद बोले- डिप्टी सीएम के पास पावर ही नहीं; योगी पर किया पलटवार अविमुक्तेश्वरानंद बोले- डिप्टी सीएम पाप धोने-पोंछने का काम कर रहे, उनके पास पावर ही नहीं। योगी असली हिंदू या वेशधारी। दोनों डिप्टी भाजपा को हो रही क्षति को बचाने का प्रयास कर रहे लेकिन ये मठाधीश महाराज हठ पर उतारू हैं। संत समाज को अल्टीमेटम देते हुए कहा- 10 दिन में बताएं कि आप किसके साथ हैं। उनके पक्ष वाले से सीएम जैसा व्यवहार किया जाएगा। पूरी खबर पढ़ें 3- शाही से शिवपाल बोले- बजट क्या अपने घर से लाए हो, मंत्री दिनेश पर भड़के स्पीकर विधानसभा में कृषि मंत्री से शिवपाल ने पूछा- बजट क्या अपने घर से लाए हो। बजट जनता का पैसा है, सिर्फ तारीफ करते चले जा रहे। मंत्री दिनेश प्रताप पर स्पीकर महाना भड़क गए, बोले- काम कराने के लिए ही हो। रागिनी सोनेकर ने भ्रष्टाचार का मुद्दा तो सपा ने गलगोटिया का मुद्दा उठाया। वित्त मंत्री ने CAG रिपोर्ट पेश की। मंत्री कश्यप से स्पीकर ने कहा- माइक बंद कराना पड़ेगा। पूरी खबर पढ़ें 4- कानपुर में उठी अंपायर की अर्थी तो पत्नी चीखी, बेटी ने मुखाग्नि दी उन्नाव में क्रिकेट मैच में मधुमक्खियों के हमले में जख्मी अंपायर की मौत हो गई। कानपुर में अर्थी उठी तो पत्नी चीख उठीं। बेटी ने मुखाग्नि दी। मधुमक्खियों ने 65 साल के अंपायर मानिक गुप्ता को 50 से ज्यादा डंक मारे थे। करीब 10 मिनट तक मधुमक्खियां काटती रहीं। मधुमक्खियों ने खिलाड़ियों, अंपायरों और ग्राउंड स्टाफ समेत 40 से 50 लोगों को काटा था। 10 अस्पताल में हैं। पूरी खबर पढ़ें 5- मदनी बोले- मुसलमानों को खत्म करने वाले खत्म हुए; घरवापसी बयान पर पलटवार RSS प्रमुख मोहन भागवत के 'मुसलमानों की घरवापसी' बयान पर हंगामा मच गया है। जमीयत उलेमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी ने अपना एक पुराना वीडियो शेयर किया है। बिना नाम लिए सवाल पूछा- क्या 20 करोड़ मुसलमानों को हिंदू बना दोगे? क्या 6 करोड़ ईसाइयों की भी घर वापसी कराओगे? दुश्मनी पैदा करने वाले बयान देश को तबाही की ओर ले जाएंगे। पूरी खबर पढ़ें अब अहम 8 खबरें 6- भागवत से मिले योगी के दोनों डिप्टी सीएम, एक दिन पहले सीएम ने की थी मुलाकात सीएम योगी के बाद दोनों डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य गुरुवार को संघ प्रमुख मोहन भागवत से मिले। करीब 20-20 मिनट भागवत से इनकी मुलाकात हुई। इन मुलाकातों को सरकार-संगठन और संघ के बीच समन्वय के नजरिए से अहम माना जा रहा। सुबह पहले डिप्टी सीएम केशव मौर्य मिलने के लिए पहुंचे। थोड़ी देर बाद ही ब्रजेश पाठक भी पहुंच गए। पूरी खबर पढ़ें 7- औरैंया में कार नहर में गिरी; कारोबारी पति, पत्नी और बेटे की मौत औरैया में बेकाबू कार 20 फीट गहरी नहर में गिर गई। हादसे में कारोबारी, उनकी पत्नी और बेटे की मौत हो गई। परिवार, रिश्तेदार की बेटी की शादी के फंक्शन में शामिल होकर इटावा से औरैया आ रहा था। बुधवार देर रात वे कार से घर लौट रहे थे, तभी हादसा हो गया। रातभर परिवार कार समेत नहर में पड़ा रहा। सुबह जेसीबी की मदद से कार को खींचकर बाहर निकाला गया। पूरी खबर पढ़ें 8- जेल से छूटने के बाद राजपाल यादव का पहला डांस; भतीजी की शादी में पहुंचे कॉमेडी एक्टर राजपाल यादव जेल से छूटने के बाद पहली बार डांस करते दिखे। वह भतीजी की शादी में शामिल होने अपने घर शाहजहांपुर पहुंचे हैं। यहां परिवार की महिलाओं के साथ जमकर डांस किया। बड़े भाई श्रीपाल यादव की बेटी की आज गुरुवार को शादी है। बुधवार को पैतृक गांव कुंडरा में संगीत का कार्यक्रम था। बारात नोएडा से आ रही है। वह 2 दिन पहले छूटे हैं। पूरी खबर पढ़ें 9- अयोध्या GST डिप्टी कमिश्नर का सर्टिफिकेट फर्जी, CMO बोले- बचेगा नहीं अयोध्या के GST डिप्टी कमिश्नर प्रशांत कुमार सिंह का दिव्यांगता सर्टिफिकेट फर्जी है। खुफिया कैमरे पर CMO बोले- सर्टिफिकेट पूरी तरह फर्जी है, बचेगा नहीं क्योंकि 31 साल की उम्र में उनको यह बीमारी (मैक्युलर डिजनरेशन) हो ही नहीं सकती। डिप्टी कमिश्नर प्रशांत, 27 जनवरी को नौकरी से इस्तीफा देकर सुर्खियों में आए थे। हालांकि, 4 दिन बाद इस्तीफा वापस ले लिया था। पूरी खबर पढ़ें 10- ताज महोत्सव में विदेशियों ने लगाए ठुमके, पर्यटक बोले- इंडियन म्यूजिक इंग्लैंड से अच्छा आगरा के ताज महोत्सव में विदेशी पर्यटकों ने जमकर डांस किए। महोत्सव में राजस्थानी ढोल-नगाड़ों की थाप गूंजी तो विदेशी पर्यटक खुद को रोक नहीं पाए और भारतीय कलाकारों के साथ थिरकने लगे। इंग्लैंड से आए पर्यटकों ने कहा कि यहां का म्यूजिक और डांस उनके देश से अच्छा है। महोत्सव 27 फरवरी तक चलेगा। करीब 500 स्टॉल हस्तशिल्प, खानपान आदि के लगे हैं। पूरी खबर पढ़ें 11- अमेठी में BLO टीचर ने सुसाइड किया; बेटा बोला- बीआरसी ने फोन पर दबाव बनाया अमेठी में 46 साल के सरकारी टीचर ने सुसाइड कर लिया। उनका शव कमरे में फंदे से लटका मिला। बेटे का आरोप है कि बीआरसी टीचर ने फोन कर काम को लेकर पिता पर दबाव बनाया था। आधार कार्ड की फीडिंग जल्द पूरी करने को कहा था। इसी तनाव में पिता ने जान दे दी। दरअसल, बोर्ड परीक्षा में ड्यूटी लगने के साथ ही वह बीएलओ का काम भी देख रहे थे। पूरी खबर पढ़ें 12- बदायूं में पूर्व मंत्री बोले- ‘किसी अफसर में कूबत नहीं जो मेरा काम न करे’, जांच शुरू बदायूं के इस्लामनगर ब्लॉक ऑफिस में पूर्व मंत्री डीपी यादव ने किसानों के साथ मीटिंग की। मीटिंग में पूर्व सांसद ने कहा- किसी अफसर में इतनी कूबत नहीं कि वो मेरा फोन न उठाए या मेरा काम न करे। बिना पार्टी देखे सबका काम कराता हूं। बयान का वीडियो सामने आने के बाद डीएम अवनीश राय ने सरकारी कार्यालय में मीटिंग को लेकर डीडीओ को जांच का आदेश दिया है। पूरी खबर पढ़ें 13- बलिया में नेग लेने गए किन्नर का शव पॉलीथीन में मिला, फंदे से युवक भी लटक रहा था बलिया में एक ही मकान से दो शव मिलने से हड़कंप मच गया। मकान की तीसरी मंजिल पर युवक का शव कमरे में फंदे से लटकता हुआ मिला। पत्नी गुरुवार सुबह चाय देने पहुंची तो देखी। पुलिस ने सर्च किया तो कूड़े के ढेर के नीचे किन्नर का पॉलीथीन में लिपटा हुआ शव बरामद हुआ। किन्नर तीन दिनों से लापता थी। बताया जा रहा कि किन्नर नेग लेने गई थी। 5 लोगों पर FIR दर्ज। पूरी खबर पढ़ें खबर जो हटकर है... 14- महिला डांस करती रही, युवक बंदूक की नोक पर नोट रखकर देता रहा गोंडा में तिलक समारोह में डांस कर रही महिला डांसर को युवक ने बंदूक की नोक पर रुपए रखकर उड़ाए। युवती डांस करती रही और युवक बंदूक की नोक पर रुपए रखकर उसे देता रहा। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस सक्रिय हुई। युवक के बंदूक को जब्त कर लिया गया है। कैसा रहेगा कल का मौसम 15- साफ होने लगेगा मौसम 20 फरवरी से यूपी का मौसम साफ होने लगेगा। मौसम विभाग के अनुसार, बारिश की संभावना अगले कुछ दिनों तक नहीं है। हालांकि, पछुआ हवा के प्रभाव से न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है। कल शाम 7 बजे फिर होगी मुलाकात…
    Click here to Read more
    Prev Article
    बहन ने खिलौना तोड़ा तो भाई ने किया सुसाइड:11 साल का बच्चा फंदे पर लटका, रायबरेली में पिता बोले- खिलौना लेकर सोता था
    Next Article
    कौशांबी में बस-बाइक टक्कर:घायल युवक ने 48 घंटे के बाद अस्पताल में दम तोड़ा, जांच में जुटी पुलिस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment