Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी दिनभर, 15 बड़ी खबरें:शादी के बाद भी दूसरे के साथ रह सकते हैं- हाईकोर्ट; माधुरी दीक्षित ने शिव तांडव सुनाया; अखिलेश बोले- केशव डिलीवरी CM बनें

    2 hours ago

    1

    0

    नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर रामनवमी पर अयोध्या में रामलला के सूर्य तिलक से जुड़ी है। वहीं, दूसरी खबर लगातार तीसरे दिन पेट्रोल पंपों पर डीजल-पेट्रोल के लिए लगी लाइन को लेकर है। चलिए, सिलसिलेवार तरीके से पढ़ते हैं कि यूपी में दिनभर क्या कुछ खास रहा… पहले टॉप 5 खबरें… 1- अयोध्या में रामलला का सूर्य तिलक, 10 लाख श्रद्धालु पहुंचे रामनवमी पर अयोध्या में शुक्रवार दोपहर 12 बजे अभिजीत मुहूर्त में रामलला का सूर्य तिलक हुआ। 9 मिनट तक भगवान के ललाट पर नीली किरणें पड़ीं। इसके पहले पंचामृत से अभिषेक हुआ। स्वर्ण जड़ित पीतांबर पहनाया गया। 10 लाख श्रद्धालु पहुंचे। 10 हजार मंदिरों में उत्सव हो रहा। प्राण-प्रतिष्ठा के बाद रामलला का यह दूसरा सूर्य तिलक था। पीएम मोदी ने इसे लाइव देखा। पूरी खबर पढ़ें 2- कौशांबी में पिकअप-ट्रेलर की टक्कर में 8 की मौत, मुंडन संस्कार से लौट रहे थे कौशांबी में श्रद्धालुओं से भरी एक पिकअप, ट्रेलर से टकरा गई। हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में 5 महिलाएं और 3 बच्चे शामिल हैं। 10 से ज्यादा लोगों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। सभी लोग प्रयागराज से मुंडन कराकर अपने घर फतेहपुर जा रहे थे। हादसा इतना भीषण था कि पिकअप से उछलकर लोग सड़क पर गिर गए। घायल सड़क पर तड़पते रहे। पूरी खबर पढ़ें 3- पेट्रोल पंपों पर तीसरे दिन भी लगी कतारें, बड़े-बड़े डिब्बे लेकर पहुंच रहे लोग यूपी में कई पेट्रोल पंपों पर शुक्रवार को भी कतारें लगी रहीं। पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह के चलते तीसरे दिन भी लोग बड़े-बड़े डिब्बे और ड्रम लेकर पेट्रोल-डीजल भरवाने पहुंचे। गोंडा में लाइन में लगने को लेकर धक्का-मुक्की हुई। कई लोग आपस में भिड़ गए। पंपों पर पुलिस की तैनाती कर वितरण कराया जा रहा है। स्टॉक के अभाव में कई पंप बंद किए गए। पूरी खबर पढ़ें 4- अखिलेश का केशव पर तंज- डिलीवरी CM बन जाएं; कहा था- सिलेंडर भिजवा दूंगा अखिलेश यादव ने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के बयान पर पलटवार किया। कहा कि आजकल 'डिलीवरी बॉय' की बहुत जरूरत है। डिप्टी सीएम 'डिलीवरी सीएम' बन जाएं। दरअसल, गुरुवार को अखिलेश ने प्रेस-कॉन्फ्रेंस में कहा था कि सिलेंडर नहीं मिल रहे हैं। हमने मिट्टी के चूल्हे बनवा लिए हैं। इस पर डिप्टी सीएम मौर्य ने कहा था कि अगर सिलेंडर नहीं है तो हम भिजवा देंगे। पूरी खबर पढ़ें 5- हाईकोर्ट बोला- शादीशुदा का लिव-इन में रहना अपराध नहीं; कपल की सुरक्षा का आदेश इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा- किसी शादीशुदा पुरुष का किसी महिला के साथ 'लिव-इन रिलेशनशिप' में रहना कोई अपराध नहीं है। दरअसल, शाहजहांपुर के लिव इन कपल ने सुरक्षा की गुहार लगाई थी। कोर्ट ने यूपी सरकार को नोटिस जारी करते हुए सुरक्षा मुहैया कराने का आदेश दिया। कहा- कपल को नुकसान पहुंचा तो शाहजहांपुर एसपी व्यक्तिगत रूप से जवाबदेह होंगे। पूरी खबर पढ़ें अब अहम 8 खबरें... 6- योगी ने रामनवमी पर कन्याओं के पांव पखारे, बच्ची ने बुलडोजर गिफ्ट किया गोरखपुर में सीएम योगी ने रामनवमी पर कन्याओं के पांव पखारे। गोरखनाथ मंदिर में विधि-विधान से पूजन किया। बच्चियों को चुनरी ओढ़ाई, आरती उतारी और दक्षिणा देकर आशीर्वाद लिया। फिर खुद ही सबको भोजन परोसा। एक बच्ची ने बुलडोजर गिफ्ट किया। उसके साथ फोटो खिंचवाई और फिर खिलौना वापस दे दी। काशी में मुस्लिम महिलाओं ने श्रीराम की आरती उतारी। पूरी खबर पढ़ें 7- प्रयागराज में दोस्त को बचाने में 4 लड़के डूबे, मरने वालों में 2 सगे भाई प्रयागराज में गंगा नदी में नहाते समय 4 बच्चे डूब गए। दोस्तों को डूबता देखकर दूसरे बच्चे उन्हें बचाने के लिए कूदे। इस दौरान एक-एक कर सभी डूबने लगे और गहरे पानी में समा गए। शोर सुनकर आसपास के गोताखोर पहुंचे। बच्चों को बचाने के लिए नदी में छलांग लगा दी। पहले 2 बच्चों के शव बाहर निकाले गए। 3 घंटे के बाद 2 और शव मिले। मरने वालों में 2 सगे भाई हैं। पूरी खबर पढ़ें 8- सीतापुर में डॉक्टर ने रिवॉल्वर से गोली मारकर जान दी, बुलेट सिर के आर-पार सीतापुर में सीनियर डॉक्टर ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। गोली की आवाज सुनकर पत्नी पहुंचीं तो देखा पति खून से लथपथ बेड पर औंधे मुंह गिरे पड़े थे। एक गोली उनकी कनपटी को चीरती हुई निकल गई थी। पास में रिवॉल्वर पड़ी थी। देख पत्नी बेसुध हो गई। घर में सिर्फ पति-पत्नी ही रहते थे। बड़ा बेटा एयरफोर्स में डॉक्टर, छोटा बेटा LLB कर रहा। पूरी खबर पढ़ें 9- महाकुंभ गर्ल के परिजन का दावा- आपत्तिजनक वीडियो से डरी; डायरेक्टर पर लगाया है आरोप महाकुंभ फेम मोनालिसा के परिजन ने कहा- मोनालिसा किसी ट्रैप में फंस गई है। उसका आपत्तिजनक वीडियो बना लिया गया है। वह ब्लैकमेल हो रही है। फरमान की डर से झूठे आरोप लगा रही है। दरअसल, मोनालिसा ने फिल्म डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर गलत ढंग से छूने का आरोप लगाया था। कहा था- सनोज मिश्रा अच्छा इंसान नहीं है। उसने मुझे 10 बार गलत तरीके से छुआ। पूरी खबर पढ़ें 10- माधुरी दीक्षित ने काशी विश्वनाथ में रुद्राभिषेक किया, 'ऊं नमः शिवाय' जप किया माधुरी दीक्षित, पति डॉ. श्रीराम नेने के साथ काशी में बाबा विश्वनाथ के दर्शन किए। पति के साथ रुद्राभिषेक किया, साथ ही “ऊं नमः शिवाय” का जप भी किया। मंदिर न्यास की ओर से उन्हें रुद्राक्ष की माला और अंगवस्त्र भेंट किया गया। माधुरी जब मंदिर से निकल रही थीं तो श्रद्धालुओं ने 'हर हर महादेव' के जयघोष से स्वागत किया। एक कार्यक्रम में माधुरी ने शिव तांडव सुनाया। पूरी खबर पढ़ें 11- IPS केके बिश्नोई-अंशिका वर्मा की हल्दी; रिंग सेरेमनी में दोनों जमकर नाचे थे यूपी के चर्चित IPS केके बिश्नोई और अंशिका वर्मा की बाडमेर में आज हल्दी है। गुरुवार को संभल में दोनों की सगाई हुई। सेरेमनी में दोनों ने एक दूसरे को रिंग पहनाई और फिर गले लगे। दोनों अफसरों ने स्टेज पर ‘चल प्यार करेगी हां जी हां जी… मेरे साथ चलेगी ना जी ना जी…’ गाने पर जमकर डांस किया। 29 मार्च को शादी और 30 मार्च को जोधपुर में रिसेप्शन है। पूरी खबर पढ़ें 12- मंत्री असीम अरुण इंतजार करते रहे, कन्नौज DM नहीं पहुंचे; कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन मंत्री असीम अरुण ने गुरुवार शाम को कन्नौज डीएम का 45 मिनट तक इंतजार किया लेकिन वह नहीं पहुंचे। नाराज मंत्री कार्यक्रम छोड़कर चले गए। डीएम आशुतोष अग्निहोत्री को लेटर लिखकर नाराजगी जताई और भविष्य में ऐसा न करने की चेतावनी दी। जानकारी होने पर शुक्रवार को नाराज बीजेपी कार्यकर्ताओं ने डीएम के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सड़क जाम कर दिया। पूरी खबर पढ़ें 13- यूपी में 200 करोड़ की GST चोरी; गुजरात से गैंग का मेंबर अरेस्ट यूपी में फर्जी कंपनियों पर 200 करोड़ रुपए की जीएसटी चोरी की गई है। एसटीएफ ने कार्रवाइ करते हुए गुजरात के अहमदाबाद से गैंग के प्रमुख सदस्य मोहम्मद अल्ताफ सोजतवाला को अरेस्ट किया है। पुलिस के अनुसार, अहमदाबाद से फर्जी इनवाइस और ई-वे बिल बनाकर टैक्स चोरी की जाती थी। कई राज्यों मं इनका नेटवर्क फैला है और ये फर्जी कंपनियों के जरिए फर्जीवाड़ा करते हैं। खबर जो हटकर है... 14- मदद के लिए बेचे जेवर-बर्तन, 20 लाख रुपए जुटाए ईरान की मदद के लिए अमेठी के एक गांव के लोगों ने बर्तन बेच दिए। महिलाओं ने गहने बेची तो बच्चों ने अपने गुल्लक तोड़कर पैसे निकाले। भनौली गांव के शिया समुदाय ने बताया- इजरायली हमले में ईरान के एक स्कूल में 180 बच्चों की मौत हो गई। इन बच्चों के परिजन और घायलों की मदद के लिए 20 लाख रुपए जुटाए गए हैं। ईरानी दूतावास के माध्यम से इसे भेजा जाएगा। पूरी खबर पढ़ें कल क्या रहेगा खास... 15- जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन 28 मार्च को जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन पीएम मोदी करेंगे। चार फेज में विकसित होने वाले एयरपोर्ट के पहले फेज का इनॉगरेशन प्रधानमंत्री करेंगे। इसके बाद वह जनसभा को संबोधित करेंगे। जनसभा में 2 लाख लोगों के पहुंचने का दावा किया गया है। कल शाम 7 बजे फिर होगी मुलाकात…
    Click here to Read more
    Prev Article
    माधुरी दीक्षित ने काशी में शिव तांडव गाया:बाबा विश्वनाथ का रुद्राभिषेक किया; पति के साथ क्रूज से मंदिर पहुंचीं
    Next Article
    भदोही में अन्तर्जनपदीय चोरों का गैंग पकड़ा गया:चार गिरफ्तार, लाखों के चोरी के तार और वाहन बरामद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment