Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी दिनभर, 15 बड़ी खबरें:दवा कारोबारी ने जुड़वां बेटियों का गला रेता, अखिलेश ने चायवाले को बर्तन दिए; दूल्हा गैस सिलेंडर लेने पहुंचा

    3 hours ago

    1

    0

    नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर फतेहपुर के चायवाले पर कार्रवाई के बाद अखिलेश यादव की चुनौती को लेकर है। कहा- मेरे पास भी एल्युमिनियम के बर्तन, अधिकारी घर सील कर दें। वहीं, दूसरी खबर महिला आरक्षण संशोधन विधेयक पास नहीं होने पर सीएम योगी के प्रेस कांफ्रेंस से जुड़ी है। चलिए, सिलसिलेवार तरीके से पढ़ते हैं कि यूपी में दिनभर क्या कुछ खास रहा… पहले टॉप 5 खबरें… 1- अखिलेश बोले- मेरे पास भी एल्युमिनियम के बर्तन- घर सील कर दें; चायवाले को पीतल का भगोना दिया लखनऊ में अखिलेश यादव ने अधिकारियों को चुनौती देते हुए कहा- जो सीएम का सबसे खास हो, मेरे साथ चले, देख ले, हमारे घर में भी एल्युमिनियम के बर्तन हैं। मेरा घर भी सील कर दें। दरअसल, फतेहपुर में एक चाय की दुकान पर फूड सेफ्टी विभाग ने छापेमारी की थी। चाय के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे थे। इस दुकान पर 2 महीने पहले अखिलेश चाय पीने के लिए गए थे। पूरी खबर पढ़ें 2- योगी बोले- लोकसभा में द्रौपदी के चीरहरण जैसा बर्ताव हुआ; आधी आबादी माफ नहीं करेगी सपा-कांग्रेस पर हमला बोलते हुए सीएम योगी ने कहा- लोकसभा में इंडी गठबंधन का जो व्यवहार था, वह द्रौपदी के चीरहरण जैसा था। जिस तरह की भाषा का उपयोग किया गया, आधी आबादी माफ नहीं करेगी। सपा के पास गेस्ट हाउस कांड के पाप धोने का मौका था। ये चाहते हैं कि सब कुछ परिवार को मिले। किसी अन्य नारी को अधिकार न मिले इसलिए बिल का विरोध किया। पूरी खबर पढ़ें 3- कानपुर में पिता ने जुड़वां बेटियों को गला रेतकर मारा, पत्नी बोली- अभी फांसी दे दो कानपुर में पिता ने जुड़वा बेटियों की हत्या कर दी। कमरे में बेटियों का गला रेतने के बाद लाश के पास बैठा रहा। पुलिस को कॉल कर बोला- मैंने अपनी बच्चियों को मार डाला है। आप लोग आ जाइए। पुलिस पहुंची तो पत्नी घबरा गई। पूछा- क्या हो गया। पुलिस ने कॉल वाली बात बताई तो कमरे में भागी पहुंची। बेटियों की लाश के पास पति बैठा था। पत्नी बोली- इसे अभी फांसी दे दो। पूरी खबर पढ़ें 4- फिरोजाबाद तहसीलदार राखी शर्मा लखनऊ अटैच; कहा था- DM ने रिश्वत में iPhone लिया फिरोजाबाद में तैनात तहसीलदार राखी शर्मा राजस्व परिषद मुख्यालय लखनऊ से अटैच की गईं। उन्होंने DM रमेश रंजन पर रिश्वत का आरोप लगाया था। कहा था- रिश्वत में आईफोन लिया। सीएम योगी से जांच की मांग की थी। जिला सूचना अधिकारी ने ऑफिशियल वॉट्सएप ग्रुप पर एक्शन की जानकारी देते हुए बताया- तहसीलदार के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई हुई है। पूरी खबर पढ़ें 5- यूपी में भीषण गर्मी- पानी में मस्ती कर रहे बारहसिंहा; मेरठ में AC फटने से आग लगी यूपी में भीषण गर्मी पड़ रही है। 26 जिलों में पारा 40 के पार हो गया है। सड़कों पर सन्नाटा पसरा है। मेरठ में AC कंप्रेसर फटने से आग लग गई। फिरोजाबाद में 150 साल पुरानी सब्जी मंडी में आग लगने से 60 से अधिक दुकानें खाक हो गईं। गोरखपुर चिड़ियाघर में गर्मी से परेशान बाघ तालाब से बाहर नहीं आ रहा है। पीलीभीत टाइगर रिजर्व में बारहसिंगा पानी में मस्ती करते दिखे। पूरी खबर पढ़ें अब अहम 8 खबरें... 6- श्रावस्ती में साले का सिर धड़ से अलग- जीजा का पैर कटा; हेलमेट नहीं लगा रखा था श्रावस्ती में सड़क हादसे में साले का सिर धड़ से अलग हो गया। जीजा के भाई का बायां पैर कटकर अलग हो गया। जीजा को भी गंभीर चोटें आई हैं। दरअसल, 3 युवक शनिवार रात एक कार्यक्रम से लौट रहे थे। तभी रास्ते में तेज रफ्तार ऑटो की टक्कर से बचने के चक्कर में बाइक का बैलेंस बिगड़ गया। बाइक सड़क के किनारे लगी रेलिंग से टकरा गई। घायलों का इलाज चल रहा है। पूरी खबर पढ़ें 7- गाजीपुर में मुस्लिम युवती की हिंदू रीति से शादी, कार्ड पर मां-बाप का नाम भी छपा गाजीपुर में एक मुस्लिम युवती की हिंदू रीति-रीवाज से शादी कराई गई। दरअसल, युवती का एक हिंदू युवक से लंबे समय से अफेयर था। दोनों ने शादी करने का फैसला करते हुए अपने-अपने परिवार में जानकारी दी। दोनों परिवारों की सहमति के बाद शादी तय कर दी गई। शादी के कार्ड पर भी मुस्लिम माता-पिता का नाम था। दोनों पक्ष शामिल हुए और सारी रस्में पूरी की गईं। पूरी खबर पढ़ें 8- कानपुर में पोस्ट मास्टर ने दोस्त के घर फांसी लगाई, साथी बोले- सट्टे में मोबाइल भी बेच दिया था कानपुर में पोस्ट मास्टर का शव दोस्त के घर में लटकता मिला। दोस्त के अनुसार, शनिवार शाम को वह उसके घर आया था और रात में रूका था। रविवार सुबह कमरे में गया तो पोस्ट मास्टर फंदे से लटक रहा था। साथी बोले- सट्टे में पैसा हारा तो कर्ज से परेशान था, मोबाइल भी बेच दिया था। मृतक सौरभ शर्मा, कानपुर देहात के डाकघर में तैनात था, हरियाणा का रहने वाला था। पूरी खबर पढ़ें 9- चंदौली में पंचायत मित्र ने फायरिंग की, पुरानी रंजिश में एक परिवार के 7 घायल चंदौली में एक पुरानी रंजिश में हुई मारपीट के दौरान पंचायत मित्र ने फायरिंग कर दी। दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे और पत्थर भी चले। एक ही परिवार के 7 लोग घायल हैं। दरअसल, 1.5 साल से पंचायत मित्र के परिवार का दूसरे पक्ष से जमीन का विवाद चल रहा। शनिवार रात में दोनों पक्ष भिड़े थे। आरोप है कि रविवार सुबह 40-50 हथियारबंद लोगों ने हमला कर दिया था। पूरी खबर पढ़ें 10- लखनऊ में होर्डिंग्स लगे, लिखा- 'आधी आबादी का अधिकार रोका क्यों? जवाब दो' महिला आरक्षण बिल पास नहीं होने पर बीजेपी सहित अन्य हिंदूवादी संगठनों का विपक्ष पर हमला जारी है। लखनऊ में रविवार को महिलाओं का हक मारने के लिए विपक्ष पर आरोप लगाते हुए विश्व हिंदू परिषद और महिला आयोग की पूर्व उपाध्यक्ष अनीता तिवारी ने होर्डिंग्स लगवाए हैं। लिखा है-आधी आबादी का अधिकार रोका क्यों? जवाब दो। नेताओं के फोटो भी लगाए गए हैं। पूरी खबर पढ़ें 11- मथुरा में थार ने भाई-बहन को रौंदा, तेज टक्कर के बाद गाड़ी भी पलटी मथुरा में तेज रफ्तार थार कार ने एक भाई-बहन को रौंद दिया। स्कूटी लगातार दुकान के सामने दोनों जूस पी रहे थे। तेजी से आई थार टक्कर मारते हुए दीवार से टकराकर पलट गई। लोगों की मदद से भाई-बहन को अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर्स के अनुसार, बहन का एक पैर काटना पड़ा है। थार के शीशे पर भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष का स्टीकर लगा हुआ है। पूरी खबर पढ़ें 12- बदायूं में बाप ने नवजात को छत से फेंका; पत्नी पर घर चलने का दबाव बना रहा था बदायूं में एक पिता ने अपने 5 महीने के नवजात को छत से फेंककर मार डाला। देर रात करीब 12 बजे आरोपी ने पहले बच्चे को छत से नीचे लटकाया और पत्नी पर मायके से तुरंत चलने का दबाव बनाने लगा। पत्नी ने मना किया तो उसने नवजात को छत से नीचे फेंक दिया। बच्चे की अस्पताल में मौत हो गई। आरोपी पत्नी के साथ ससुराल आया था। साले की आज बारात जानी थी। पूरी खबर पढ़ें 13- मेरठ सेंट्रल मार्केट के धरना दे रहे व्यापारियों को नोटिस, बोले- प्रशासन दबाव बना रहा मेरठ की सेंट्रल मार्केट तोड़े जाने के मामले में व्यापारियों का प्रदर्शन 10वें दिन भी जारी रहा। रविवार को भी व्यापारियों के अलावा महिलाएं धरनास्थल पर बैठीं रहीं। उधर, व्यापारियों पर कोर्ट की अवमानना का नोटिस भी रिसीव कराया जा रहा है। धरना दे रहे व्यापारियों का आरोप है कि प्रशासन उनके धरने को खत्म कराने के लिए हथकंड़े अपना रहा। नोटिस देकर डरा रहा। पूरी खबर पढ़ें खबर जो हटकर है... 14- दूल्हा रस्म छोड़कर सप्लाई ऑफिस पहुंचा, बोला- साहब, सिलेंडर दे देंगे तो शादी हो जाएगी आगरा में हल्दी की रस्म छोड़कर दूल्हा गैस सिलेंडर के लिए सप्लाई ऑफिस पहुंच गया। अधिकारियों से बोला- साहब...सिलेंडर दे देंगे तो शादी हो जाएगी। गैस खत्म है। रिश्तेदार घर आ चुके हैं। दो दिन बाद शादी है। रिसेप्शन में दावत नहीं दी तो बदनामी होगी। युवक की 20 अप्रैल को शादी है। उसे रिसेप्शन के लिए सिलेंडर नहीं मिल पा रहे। शनिवार को हल्दी की रस्म थी। पूरी खबर पढ़ें कल क्या रहेगा खास... 15- गर्मी और बढ़ेगी, एंटी-साइक्लोन का असर दिखेगा 20 अप्रैल को तापमान में 2-3 प्रतिशत की बढ़ोतरी हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, महाराष्ट्र के आसपास बने एंटी-साइक्लोन के असर से तापमान अगले 2-3 दिन तक बढ़ेगा। पूर्वी के कई जिलों में हीट वेव का अलर्ट जारी किया गया है। कल शाम 7 बजे फिर होगी मुलाकात…
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी की बड़ी खबरें:जालौन में बाइक ने टीचर को मारी टक्कर, 20 फिट दूर गिरकर मौत; घटना सीसीटीवी में कैद
    Next Article
    पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बोले- काशी का कलंक जल्द मिटेगा:वहां हम अभिषेक करेंगे, भगवा लहराएगा, वाराणसी में 1KM तक बरसे फूल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment