Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी दिनभर, 15 बड़ी खबरें:अखिलेश BJP सांसद से बोले- बुरा न मानो, गमछा डालकर नाचे बृजभूषण; बहन के प्रेमी को मारकर रील बनाई

    2 hours ago

    1

    0

    नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर मथुरा में होलिका दहन को लेकर रही, जहां पंडा 25 फीट आग की लपटों से दौड़ता हुआ निकला। वहीं, दूसरी खबर नेताओं के होली सेलिब्रेशन को लेकर है। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, यूपी दिनभर में क्या कुछ खास रहा… पहले टॉप 5 खबरें… 1. बृजभूषण सिंह का रंग बरसे... गाने पर गमछा डांस, अखिलेश ने मनोज तिवारी को विश किया यूपी में होलिका दहन के बाद चंद्रग्रहण लग जाने से आज लोग रंग नहीं खेल रहे, लेकिन मूड होली वाला है। गोंडा में पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण सिंह ने रंग बरसे भीगे चुनर वाली… गाने पर गले में गमछा डालकर डांस किया। इधर, सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने अलग ही अंदाज में बीजेपी सांसद मनोज तिवारी को विश किया। कहा- बुरा न मानो होली है। पूरी खबर पढ़ें… 2. मथुरा में 25 फीट ऊंची जलती होलिका से निकला पंडा, धधकती लपटों में देख विदेशी देखकर हैरान मथुरा में मंगलवार सुबह 4 बजे होलिका की धधकती 25 फीट ऊंची लपटों के बीच संजू पंड़ा दौड़ता हुआ निकला। सिर पर गमछा और गले में रुद्राक्ष की माला पहने संजू ने अग्नि देवता को प्रणाम किया। फिर कुछ सेकेंड में ही जलती होलिका को पार कर गया। इस दौरान देश-विदेश के 50 हजार से ज्यादा भक्त बांके-बिहारी की जय का उद्घोष करने लगे। पूरी खबर पढ़ें… 3. यूपी में सभी मंदिरों के कपाट बंद, राम मंदिर-बांके बिहारी के बाहर सन्नाटा, चंद्रग्रहण के बाद शाम 7 बजे खुले यूपी में चंद्रग्रहण के चलते मंदिरों के कपाट बंद कर दिए गए। मंदिरों के बाहर सन्नाटा पसरा रहा। अयोध्या में राम मंदिर और हनुमानगढ़ी में सुबह 8:15 बजे भगवान को भोग लगाया गया। इसके बाद 9 बजे कपाट बंद कर दिए गए। मथुरा में बांके बिहारी मंदिर में भी ऐसा ही हुआ। काशी में दशाश्वमेध घाट पर होने वाली रोज शाम की आरती सवा घंटे की देरी से होगी। पूरी खबर पढ़ें… 4. अयोध्या SDM को धमकाने वाले बाबा गोरखनाथ की सफाई- आंदोलन नहीं करूंगा, कहा था- भद्रा उतार देंगे ‘SDM साहब, आप हमें हल्के में लेकर बैठे हैं। हमारी कुंडली नहीं जानते। अगर गोरखनाथ बाबा नाराज हो गए तो कोई सरकारी विधायक आपको नहीं बचा पाएगा। वहीं आकर सबकी भद्रा उतार देंगे।' फोन पर ये बातें गोरखनाथ बाबा ने अयोध्या की मिल्कीपुर सीट से भाजपा के पूर्व विधायक ने सुधीर कुमार से शनिवार को कही थीं। अब गोरखनाथ बाबा ने इस पर सफाई दी है। पूरी खबर पढ़ें… 5. डिप्टी CM के भतीजे से गोली चली, छात्र की मौत, आरोपी के चाचा भाजपा के पूर्व MLC, पिता बोले- हत्या की गई लखनऊ में 13 साल के छात्र की गोली लगने से मौत मामले में हत्या की FIR दर्ज हुई है। आरोप डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के साले के नाबालिग बेटे पर है। बताया जा रहा है कि सोमवार को डिप्टी सीएम के भतीजे का बर्थडे था। बर्थडे मनाने के लिए वह दोपहर साढ़े तीन बजे अपने दोस्त उनैज को उसके घर से कार से ले गया। गाड़ी में उसके 2 दोस्त और ड्राइवर भी थे। पढ़ें पूरी खबर… अब 8 अहम खबरें… 6. होली मनाने जा रहे पति-पत्नी समेत 6 की मौत, यमुना एक्सप्रेस-वे पर बस-कार की टक्कर हाथरस में यमुना एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार तड़के डबल डेकर बस ने चलती ईको वैन को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में पति-पत्नी समेत 6 लोगों की मौत हो गई, 7 लोग घायल हो गए। मृतकों में 3 आगरा और 3 राजस्थान के धौलपुर के रहने वाले थे। सभी होली पर अपने घर जा रहे थे। बस दिल्ली से गोरखपुर, जबकि वैन दिल्ली से धौलपुर जा रही थी। पूरी खबर पढ़ें… 7. शंकराचार्य बोले- गो-तस्करों से चंदा क्यों ले रही BJP?, डिप्टी सीएम केशव से पूछा सवाल काशी में अविमुक्तेश्वरानंद ने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के गो-माता को लेकर दिए बयान पर पलटवार किया। कहा- एक तरफ सरकार गो-रक्षा की बात करती है, दूसरी तरफ गो-तस्करों से चंदा लेती है। यूपी में गायों की संख्या में 4 प्रतिशत की कमी आई है। डिप्टी CM बताएं ऐसा क्यों है? 7 मार्च से हम गोमाता की रक्षाा के लिए “शंखनाद यात्रा” निकालेंगे। पूरी खबर पढ़ें… 8. उन्नाव में आगरा एक्सप्रेस-वे पर बच्ची-चालक की मौत, पिकअप से 10 फीट उछलकर गिरे लोग उन्नाव में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर हुए सड़क हादसे का रोंगटे खड़े करने वाला वीडियो सामने आया है। तेज रफ्तार पिकअप अचानक बेकाबू होकर डिवाइडर पर चढ़ गई। इससे पिकअप में पीछे खड़े 3 लोग हवा में 6 फीट उछले और 15 फीट आगे जा गिरे। ड्राइवर का स्टेयरिंग से टकराकर सिर फट गया। उसकी और एक बच्ची की हादसे में मौत हो गई। पूरी खबर पढ़ें… 9. जालौन में शादी से 11 दिन पहले युवती का सुसाइड, लिखा- मंगेतर से छोटी बहन की शादी करा देना जालौन की रहने वाली युवती ने मंगलवार को घर के किचन में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसने सुसाइड नोट में अपनी बड़ी बहन रोली पर टॉर्चर करने का आरोप लगाया। लिखा- बहन रोली की वजह से सुसाइड कर रही हूं। अपनी शादी के लिए पिता का इलाज नहीं कराया। अगर कैंसर से जूझ रहे पिता के इलाज पर ध्यान दिया होता तो आज वो हमारे बीच होते। पूरी खबर पढ़ें… 10. जमीन कब्जाने में महापौर के बेटे समेत 14 पर केस, कानपुर में बागी भाजपा पार्षदों ने की थी शिकायत कानपुर सिविल लाइंस में नजूल की जमीन पर कब्जे में महापौर के बेटे अमित पांडेय उर्फ बंटी समेत 14 लोगों पर कोर्ट केस दर्ज हुआ है। नजूल की जमीन पर कब्जेदारों ने चट्टा, पार्किंग, स्ट्रीट लाइटें, झोपड़ी और ओपन जिम बना लिए। इस जमीन पर गाय भी बांधी जा रही थी। बागी पार्षदों की लिखित शिकायत पर DM ने जांच कराई तो कब्जे की बात सही साबित हुई। पूरी खबर पढ़ें… 11. बहन के प्रेमी को बुलाकर गोली मारी, मथुरा में ट्रक ड्राइवर की हत्या कर रील बनाई मथुरा में नाबालिग बहन के अफेयर से नाराज भाई ने बॉयफ्रेंड की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद व्हाट्सएप स्टेटस पर एक फोटो और रील लगाया। तस्वीर में उसके दोनों हाथों में तमंचा दिख रहा है। गाने की लाइन है- जट बंदा मारकर आया है, ना उसे पता चला, ना तेरा पता चलेगा। भाई का स्टेटस देखकर बहन ने जैसे देखा, वह घर में फंदा लगाकर लटक गई। पूरी खबर पढ़ें… 12. लखीमपुर में तेंदुए ने 14 साल के बच्चे को नोचकर मार डाला, घर से 2 किमी दूर मिला शव लखीमपुर में तेंदुए ने 14 साल के किशोर को नोच कर मार डाला। लड़के की गर्दन पर गहरा जख्म है। शरीर पर कई जगह दांत और नाखूनों के निशान हैं। वह अपने घर से घूमने के लिए निकला था। देर रात तक जब वह वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी काफी तलाश की। आज सुबह उसका शव घर से 2 किमी दूर एक खेत में मिला। पूरी खबर पढ़ें… 13. बस्ती में रेप की FIR कराई तो छात्रा को मार डाला, सोते वक्त सीने-गर्दन में गोली मारी बस्ती में रेप की FIR करवाने वाली 12वीं की नाबालिग छात्रा की सिरफिरे ने गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपी सोमवार आधी रात को पीछे के रास्ते से घर में घुसा और सो रही छात्रा पर फायरिंग कर दी। एक गोली उसके सिर में और दूसरी गर्दन में मारी। छात्रा की मौके पर मौत हो गई। फायरिंग की आवाज भाई जैसे पहुंचा तो आरोपी उसे तमंचा दिखाकर भाग निकला। पूरी खबर पढ़ें… खबर जो हटकर है… 14. पिता का नाम बदलकर पाई मृतक आश्रित की नौकरी, 29 साल से सैलरी ले रहा था कानपुर में एक व्यक्ति ने पिता का नाम बदलकर मृतक आश्रित की नौकरी पा ली। वह शहर के बिरहाना रोड स्थित ज्ञान भारती एमएस इंटर कॉलेज में 29 साल से नौकरी करता रहा। शिव बहादुर यादव नाम के युवक ने दिवंगत कर्मचारी रंग बहादुर यादव का पुत्र बनकर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की नौकरी पाई। उन्नाव के एक टीचर की शिकायत पर पूरा मामला सामने आ गया। पूरी खबर पढ़ें… कल क्या रहेगा खास… 15. सपा प्रमुख सैफई में होली मनाएंगे 4 मार्च को इटावा के सैफई में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और नेता शिवपाल सिंह फूलों से होली खेलेंगे। आयोजन को 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी से भी जोड़कर देखा जा रहा है। कल शाम 7 बजे फिर होगी मुलाकात…
    Click here to Read more
    Prev Article
    ट्रम्प बोले-ईरान बातचीत चाहता है, लेकिन अब देर हो चुकी:उनका डिफेंस सिस्टम और लीडरशिप खत्म; एयरफोर्स और नेवी तबाह हो चुकी
    Next Article
    रामपुर अस्पताल में रेबीज मरीजों की भारी भीड़:आवारा कुत्तों के आतंक से लोग दहशत में, 200 मरीज पहुंचे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment