Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी दिनभर, 15 बड़ी खबरें:शंकराचार्य बोले- योगी जो करना है कर लें, पुलिस वालों ने कीचड़ में लोट लगाई; चाची की गोली मारकर हत्या की

    2 hours ago

    1

    0

    नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर शंकराचार्य की योगी को दी गई चुनौती को लेकर रही। वहीं, दूसरी खबर पुलिस वालों के होली सेलिब्रेशन से जुड़ी है। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, यूपी दिनभर में क्या कुछ खास रहा… पहले टॉप 5 खबरें… 1. शंकराचार्य बोले- CM योगी के पास 6 दिन बचे, गाय को राष्ट्रमाता घोषित करें शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने काशी में कहा कि योगी के पास 6 दिन बचे हैं। वह गाय को राष्ट्रमाता घोषित करें। उनकी ही पार्टी के अन्य लोग समर्थन कर रहे हैं, लेकिन कोई खुलकर सामने नहीं आ रहा। हम 7 मार्च को हनुमान चालीसा का पाठ कर काशी से लखनऊ के लिए निकलेंगे। वहां साधु-संतों के सामने अपना फैसला सुनाएंगे। पूरी खबर पढ़ें… 2. IPS अंशिका 'लंदन ठुमकदा' गाने पर नाचीं, पुलिसवालों ने जमकर खेली होली यूपी में गुरुवार को पुलिस वालों ने जमकर रंग खेला । कहीं कपड़ा फाड़, तो कहीं कीचड़ वाली होली हुई। बरेली में IPS अंशिका वर्मा ने काला चश्मा पहनकर ‘लंदन ठुमकदा’ गाने पर डांस किया। वहीं, SSP अनुराग आर्य नकली बाल लगाकर भांगड़ा करते दिखे। उन्होंने ADG को घर से बाहर निकालने के लिए… ‘तुम खूब लगती हो’ गाना भी गाया। पूरी खबर पढ़ें… 3. सखियों ने हुरियारों के कपड़े फाड़कर कोड़े मारे, मथुरा में घूंघट करके महिलाओं ने खेली होली मथुरा में दाऊजी महाराज मंदिर में गुरुवार को कोड़ामार होली खेली गई। महिलाएं दुल्हन की तरह सज-धज कर पहुंचीं। मंदिर प्रांगण में हुरियारों और हुरियारिनों के बीच जमकर होली हुई।घूंघट में महिलाओं ने हुरियारों के कपड़े फाड़ दिए। उसी कपड़े का कोड़ा बनाकर हुरियारों पर कोड़ों की बारिश की। वहीं, हुरियारों ने भी सखियों पर बाल्टी से रंग बरसाया। पूरी खबर पढ़ें… 4. योगी ने कपिल देव के अस्पताल का उद्घाटन किया, बोले- इन्हें देख पाकिस्तान हार जाता था योगी ने नोएडा में क्रिकेटर कपिलदेव के सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल का उद्घाटन किया। KDSG अस्पताल में कपिलदेव की पार्टनरशिप है। योगी ने कहा कि कपिलदेव को देखकर पाकिस्तान की टीम मैच पहले ही हार जाती थी। KDSG 300 बेड का आधुनिक अस्पताल है, जिससे करीब 1000 लोगों को रोजगार मिलेगा। यहां आयुष्मान कार्ड धारकों का भी इलाज होगा। पूरी खबर पढ़ें… 5. 17 साल के भतीजे ने चाची की हत्या की, मेरठ में बेडरूम में घुसकर गोली मारी मेरठ में गुरुवार सुबह 17 साल के भतीजे ने 32 साल की चाची की हत्या कर दी। भतीजा अचानक बेडरूम में घुसा। कनपटी में सटाकर तमंचे से 2 गोली मारी। फिर मौके से भाग गया। हालांकि, थोड़ी देर बाद आरोपी मवाना थाने पहुंचा। यहां सरेंडर कर दिया। पुलिस वालों से बोला- चाची आए दिन परिवार वालों से झगड़ा करती थीं, तभी उन्हें गोली मार दी। पूरी खबर पढ़ें… अब 8 अहम खबरें… 6. संभल में जलती होलिका के बीच खड़ा रहा युवक, हाथ जोड़कर बोला- राम राम, होली मुबारक संभल में होलिका दहन के दौरान एक युवक जलती हुई होलिका में जाकर खड़ा हो गया। आग में खड़े होकर सबको हाथ जोड़कर राम-राम करने लगा। मुबारक के नारे लगाने लगा। करीब 20 सेकेंड तक आग की लपटों के बीच हाथ जोड़े खड़ा रहा। इस दौरान भीड़ में से एक युवक ने जान पर खेल कर युवक को आग की लपटों से बाहर निकाला। पूरी खबर पढ़ें… 7. यूपी में लैंड जिहाद, आदिवासियों की जमीन हड़पने वालों का स्टिंग में कबूलनामा- मुस्लिमों को बसा रहे मुझ पर रेप का केस दर्ज हो गया… जेल जाना पड़ता… सजा भी हो जाती। इसलिए रेप पीड़िता आदिवासी महिला से कोर्ट मैरिज कर ली। उसके नाम पर जमीनें खरीदीं। अपने लोगों को बसा रहे हैं।यूपी में आदिवासियों की जमीनों पर कब्जा करने वालों ने यह बात कबूल की। इसे लैंड जिहाद का नाम दिया जा रहा। यहां आदिवासियों की जमीन हड़पने के लिए हथकंडे अपनाए जा रहे। पूरी खबर पढ़ें 8. टायर और मडगार्ड के बीच में फंसकर बच्ची की मौत, हाथरस में ट्रैक्टर से खेत जा रही थी हाथरस में 8 साल की बच्ची की ट्रैक्टर के टायर और मडगार्ड के बीच में फंसकर मौत हो गई। बच्ची चाचा के साथ ट्रैक्टर पर बैठकर खेत जा रही थी। रास्ते में थैला टायर में फंसने से बच्ची का बैलेंस बिगड़ गया। वह गिरकर टायर और मडगार्ड के बीच में फंस गई। आसपास के लोग भी मौके पर आ गए। बच्ची को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पूरी खबर पढ़ें… 9. कानपुर सांसद ने होली का तोहफा दिया, इंदौर की तर्ज पर शहर में बनेगी खाऊ गली कानपुर के सांसद रमेश अवस्थी ने होली पर शहरवासियों को तोहफा दिया है। शहर में खाऊ गली बनाई जाएगी, जहां सैकड़ों प्रकार के खाने के व्यंजन मिलेंगे। इसके साथ ही कानपुर की मशहूर खान-पान की वैरायटी भी मिलेगी। जिसमें कानपुर की चाट से लेकर लड्डू का स्वाद लोग चख सकेंगे। 4 एकड़ में 20 करोड़ की लागत से इसे तैयार किया जाएगा। पूरी खबर पढ़ें… 10. बच्चा नहीं हुआ तो पत्नी की हत्या करके जान दी, मुरादाबाद में 9 साल पहले हुई थी शादी मुरादाबाद में पति ने पत्नी की चाकू मारकर हत्या कर दी। बाद में उसी चाकू से खुद को जख्मी कर सुसाइड कर लिया। महिला के मायके वालों का कहना है कि पति-पत्नी को 9 साल से बच्चा नहीं हो रहा था। इस वजह से दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता रहता था। पति दूसरी शादी करने को कहता था तो पत्नी और भड़क जाती। पूरी खबर पढ़ें… 11. बुलंदशहर में 12वीं की छात्रा से गैंगरेप, खनन माफिया ने दोस्तों से मिलकर कार में उठाया बुलंदशहर में होली पर मेला घूमने आई 12वीं की छात्रा के साथ गैंगरेप किया गया। खनन माफिया ने अपने दोस्त के साथ मिलकर छात्रा को उठा लिया। फिर कार में डालकर उसे 8 किलोमीटर दूर जंगल में ले गया। उसके पीछे दूसरी कार से 2 और साथी वहां पहुंचे। फिर चारों ने छात्रा के साथ बारी-बारी से रेप किया। बेहोश छात्रा को जंगल में छोड़कर भाग गए। पूरी खबर पढ़ें… 12. लखनऊ में पूर्व MLC का भतीजा बाल सुधार-गृह गया: बोला- रिवॉल्वर चेक करते वक्त गोली चल गई लखनऊ में 13 साल के छात्र की गोली लगने से मौत मामले में पूर्व बसपा MLC के भतीजे को बुधवार को बाल सुधार गृह भेज दिया गया। आरोपी किशोर ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह अपने पिता की रिवाल्वर चेक कर रहा था। इस दौरान गलती से गोली चल गई, जिससे दोस्त उनैज की मौत हो गई। एसीपी ने बताया- किशोर ने गोली चलने की बात कबूल ली है। पूरी खबर पढ़ें 13- बाघ ने गैंडे का शिकार किया, दुधवा में तालाब में घुसकर हमला किया, गर्दन चीरकर खाई लखीमपुर खीरी के दुधवा नेशनल पार्क में बाघ ने एक मादा गैंडे पर हमला कर दिया। मोटी चमड़ी की वजह से काफी देर तक उस पर पंजों से वार करता रहा। जबड़े में उसकी गर्दन दबा ली। थोड़ी देर में घायल गैंडे की मौत हो गई। इसके बाद बाघ उसके ऊपर चढ़कर बैठ गया। गर्दन चीरकर मांस खाता रहा। पूरी खबर पढ़ें… खबर जो हटकर है… 14. दरोगा नशे में बोला- स्टाफ हूं, भीड़ ने घेरा तो हाथ जोड़े, टांगकर ले गई पुलिस शाहजहांपुर में नशे में घुत कार सवार एक दरोगा ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार युवक घायल हो गया। हादसे के बाद भीड़ ने दरोगा की कार को घेर लिया। दरोगा से नीचे उतरने को कहा, तो वह कहने लगा कि स्टाफ हूं। यह सुनते ही लोग भड़क गए और हंगामा करने लगे। इसी बीच पहुंचे दो कॉन्स्टेबल नशे में धुत दरोगा को टांगकर ले गए। पूरी खबर पढ़ें… कल क्या रहेगा खास… 15. SIR की आखिरी तारीख, 10 अप्रैल को सूची प्रकाशित होगी 6 मार्च को यूपी में एसआईआर प्रक्रिया के तहत मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, हटाने या संशोधन के लिए आवेदन की आखिरी तिथि है. 10 अप्रैल को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी। कल शाम 7 बजे फिर होगी मुलाकात…
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में CM योगी ने बच्चों को गुजिया खिलाई, VIDEO:पूछा- कौन सी क्लास में पढ़ती हो, फोटो लेना है तो इधर आओ
    Next Article
    विवाहिता ने फांसी लगाई:पति से विवाद के बाद मायके में रह रही थी, पिता बोले- शराबी पति परेशान करता था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment