Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी दिनभर,15 बड़ी खबरें:पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट से चीथड़े उड़े, कॉकरोच पार्टी के समर्थन में उतरे वकील-छात्र; सरकारी स्कूल में बंद मासूम रोता रहा

    5 hours ago

    1

    0

    नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर कॉकरोच पार्टी के समर्थन में वकील-छात्राओं और सपा कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन को लेकर रही। दूसरी बड़ी खबर सहारनपुर में पटाखा फैक्ट्री में हुए ब्लास्ट से मौतों को लेकर है। आइए, सिलसिलेवार तरीके से जानते हैं कि यूपी में दिनभर क्या कुछ खास रहा… पहले टॉप 5 खबरें… 1- सहारनपुर में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 2 की मौत, 100 मीटर दूर गिरे हाथ-पैर और सिर सहारनपुर में शुक्रवार शाम पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट हो गया। हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि ठेकेदार और और युवक लापता है। धमाका इतना तेज था कि शवों के चीथड़े उड़ गए। एक लाश फैक्ट्री से करीब 100 मीटर दूर खेत किनारे मिली। उसके चीथड़े उड़ गए थे। सिर, एक हाथ और दोनों पैर गायब मिले। मौतों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। पूरी खबर पढ़ें 2- मेरठ में जगन्नाथ रथ हाईटेंशन लाइन से टकराया, युवक की मौत, 11 श्रद्धालु झुलसे मेरठ में शुक्रवार को भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा के दौरान करंट लगने से एक श्रद्धालु की मौत हो गई। हादसे में 11 लोग झुलस गए। बारिश के बीच निकाली जा रही यात्रा में रथ ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन से टकरा गई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। परीक्षितगढ़ में हर साल निकाले जाने वाली रथयात्रा में करीब 2 हजार श्रद्धालु शामिल थे। पूरी खबर पढ़ें 3- कॉकरोच पार्टी के समर्थन में वकील-छात्र सड़क पर उतरे, पुलिस सपा कार्यकर्ता को टांगकर ले गई यूपी में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के समर्थन में शुक्रवार को प्रदर्शन हुआ। मेरठ में सपा कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की प्रतीकात्मक अर्थी निकाली। पुलिसकर्मियों ने इस अर्थी को छीन लिया। इस दौरान एक सपा कार्यकर्ता सड़क पर लेट गया, जिसे पुलिस उठाकर वहां से ले गई। कानपुर में सपा विधायक हसन रूमी ने ढपली बजाकर प्रदर्शन किया। पढ़ें पूरी खबर 4- यूपी में रोड पर चली नाव, डैम ओवरफ्लो, 4 नदियां खतरे के निशान के पार; 5 शहरों में बारिश यूपी में पिछले 15 दिनों से लगातार हो रही बारिश से हालात बिगड़ने लगे हैं। गंगा-यमुना समेत 10 से ज्यादा नदियां उफान पर हैं। इनमें 4 नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। सोनभद्र में कनहर बांध ओवरफ्लो हो गया है। इसके चलते बांध के 3 गेट खोल दिए गए हैं। सीतापुर में गांव की कच्ची सड़क के ऊपर से नदी का पानी बह रहा है। पढ़ें पूरी खबर 5- लखनऊ में कमल जैसी बनेगी नई विधानसभा, 900 विधायक-MLC बैठ सकेंगे यूपी को जल्द नया विधानसभा भवन मिल सकता है। इसकी आकृति कमल जैसी होगी। इसमें 700 विधायकों और 200 MLC के बैठने की व्यवस्था होगी। विधानसभा का नया परिसर राजधानी लखनऊ में करीब 200 एकड़ में बनेगा। जिसका निर्माण कार्य अगले साल शुरू होने की संभावना है। परिसर में 5,000 से अधिक वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था होगी। पढ़ें पूरी खबर अब अहम 8 खबरें... 6- गोरखपुर में निरीक्षण करने पहुंचे अफसर को थप्पड़ मारे, बोला- पिस्तौल निकालो, इसे मार देते हैं गोरखपुर के सिंचाई विभाग के कार्यालय में इंजीनियर की पिटाई कर दी गई। वह कार्यालय का निरीक्षण करने पहुंचे थे। इसी बीच, निलंबित क्लर्क, सहायक अभियंता और एक युवक वहां पहुंच गए। तीनों ने उन्हें घेर लिया और थप्पड़ बरसाए। इस दौरान क्लर्क ने कहा- पिस्तौल निकालो, आज इसी को मार देते हैं। इसे छोड़ूंगा नहीं। 20 मिनट तक कार्यालय में हंगामा चला। पढ़ें पूरी खबर 7- राममंदिर ट्रस्ट का CEO बनने के लिए 34 सवाल पूछे, बताना होगा कि कट्‌टर हिंदू हैं या आस्थावान श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के CEO पद के आवेदकों से 34 सवालों पर जानकारी मांगी गई है। चयन समिति को 5200 आवेदकों में से तीन सर्वश्रेष्ठ आवेदकों की सूची तैयार कर 2 सितंबर से पहले ट्रस्ट को सौंपनी है। ट्रस्ट ने 9 बिंदुओं पर आवेदकों से उनकी व्यक्तिगत जानकारी मांगी है। इसके अलावा यह भी बताना होगा कि वह कट्टर हिंदू है या फिर आस्थावान। पढ़ें पूरी खबर 8- आगरा में इकलौते बेटे ने गोली मारकर किया सुसाइड, आधा चेहरा उड़ गया, पिता घर लाए थे राइफल आगरा में 18 साल के एक लड़के ने शुक्रवार सुबह खुद को गोली मारकर जान दे दी। इंटरमीडिएट का छात्र और अपने मां-बाप का इकलौता बेटा था। लड़के के सिक्योरिटी गार्ड पिता गुरुवार रात ही लाइसेंसी राइफल घर लेकर आए थे। सुबह करीब 10 बजे छात्र ने खुद को कमरे में बंद किया। फिर अपने सिर से सटाकर गोली मार ली। जिससे उसका आधा चेहरा उड़ गया। पढ़ें पूरी खबर 9- काशी में रेलवे अफसर को CBI पकड़कर ले गई, कारोबारी से 1.70 लाख रुपए रिश्वत ली थी वाराणसी में CBI ने रेलवे के एक सीनियर अफसर को छापेमारी कर पकड़ा है। उस पर कारोबारी से बिल पास करने के लिए 1.70 लाख रुपए की रिश्वत लेने का आरोप है। कारोबारी की शिकायत पर गुरुवार शाम CBI ने DRM ऑफिस और अफसर के आवास पर एक साथ छापेमारी की। टीम ने अफसर के परिवार के सदस्यों और कर्मचारियों से भी पूछताछ की। पढ़ें पूरी खबर 10- लखनऊ में मंत्री आवास घेरने पहुंचे अभ्यर्थियों को टांग ले गई पुलिस, महिला के बच्चे को पुलिस ने संभाला लखनऊ में 69 हजार शिक्षक अभ्यर्थियों ने नौकरी की मांग को लेकर शिक्षा मंत्री संदीप सिंह के आवास का घेराव किया। इस दौरान एक अभ्यर्थी अचानक बेहोश होकर गिर पड़ा। वहीं, अपने छोटे बच्चे के साथ पहुंची एक महिला अभ्यर्थी के बच्चे को पुलिसकर्मियों ने गोद में लेकर संभाला। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हटाने की कोशिश की तो धक्का-मुक्की शुरू हो गई। पढ़ें पूरी खबर 11- गाजीपुर में भाई को बचाने में बहन की भी मौत, मां बोली- भगवान, मेरे बच्चों को लौटा दो गाजीपुर में गंगा नदी में पैर फिसलने से 3 साल का भाई गहरे पानी में चला गया। उसे डूबता देख 5 साल की बहन उसे बचाने के लिए आगे बढ़ी, लेकिन वह भी डूब गई। गांव के एक युवक ने दोनों को डूबते देखा तो शोर मचाया। आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। दोनों बच्चों को नदी से बाहर निकाला। इस दौरान गांववालों ने सीपीआर देकर बच्चों को बचाने की कोशिश की। पढ़ें पूरी खबर 12- झांसी महिला प्रधान के वकील बेटे की रेस्टोरेंट में हत्या, खाना खा रहा था, हमलावर आया और गोली मारी झांसी में रेस्टोरेंट में महिला प्रधान के बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गुरुवार रात प्रधान का बेटा अपने चार दोस्तों के साथ रेस्टोरेंट में खाना खाने गया था। वह खाना खा रहा था, तभी अचानक एक बदमाश आया। दबे पांव उसके पास पहुंचा और सिर पर तमंचा सटाकर गोली मार दी। वारदात के बाद हमलावर फरार हो गया। इलाज के दौरान रात 1 बजे प्रधान के बेटे की मौत हो गई। पढ़ें पूरी खबर 13- बुलंदशहर में मासूम को स्कूल में बंद करके चले गए टीचर, घरवाले पहुंचे तो रोता मिला बुलंदशहर के सरकारी जूनियर हाईस्कूल के टीचर और स्टाफ कक्षा 1 के छात्र को स्कूल के कमरे के बंद करके चले गए। बच्चा छुट्टी के बाद घर नहीं पहुंचा तो घरवाले खोजते हुए स्कूल पहुंचे। 4 साल का मासूम कक्षा के अंदर रो रहा था। घरवालों ने ग्रामीणों की मदद से कमरे का ताला तोड़कर बच्चे को बाहर निकाला। पढ़ें पूरी खबर खबर जो हटकर है… 14- तीन बार चालान कटने से भड़का युवक, बिना हेलमेट बाइक चला रहे पुलिसकर्मियों का बनाया VIDEO हमीरपुर में एक युवक ने बिना हेलमेट बाइक चला रहे पुलिसकर्मियों का वीडियो बना लिया। इस पर पुलिसकर्मी नाराज हो गए। युवक ने अपना दर्द सुनाते हुए कहा, "मेरा तीन बार चालान कट चुका है, तो फिर चालान काटने वाले पुलिसकर्मी खुद हेलमेट क्यों नहीं लगा रहे?" पढ़ें पूरी खबर कल कैसा रहेगा मौसम... 15- प्रदेश के 30 जिलों में बारिश का अलर्ट 25 जुलाई को यूपी के बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, नोएडा, कानपुर, लखनऊ समेत 30 शहरों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, इन जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। कल शाम 7 बजे फिर होगी मुलाकात…
    Click here to Read more
    Prev Article
    महेवा में ग्राम सचिवों, सहायकों का दो दिवसीय प्रशिक्षण:नौ विषयों पर पंचायत विकास योजना बनाने की दी गई जानकारी
    Next Article
    जगन्नाथ रथ हाईटेंशन लाइन से टकराया, युवक की मौत:मेरठ में बारिश के बीच हादसा, 11 श्रद्धालु झुलसे, 2 हजार लोग मौजूद थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment