Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी दरोगा भर्ती में सवाल-‌ अवसरवादी कौन, विकल्प में पंडित:ब्रजेश पाठक बोले- ये स्वीकार नहीं, ब्राह्मण विधायक विरोध में उतरे; जांच के आदेश

    7 hours ago

    1

    0

    यूपी पुलिस की दरोगा भर्ती में पूछे गए एक सवाल को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। सवाल था- अवसर के हिसाब से बदल जाने वाले को आप क्या कहेंगे? इसे लेकर चार ऑप्शन दिए गए- पहला- पंडित, दूसरा- अवसरवादी, तीसरा- निष्कपट और चौथा- सदाचारी लिखा था। यह सवाल सामान्य हिंदी के प्रश्न पत्र में पूछा गया। डिप्टी CM ब्रजेश पाठक ने कहा है कि किसी भी प्रश्न से किसी समाज की गरिमा को ठेस पहुंचती है तो यह स्वीकार्य नहीं है। जिम्मेदार के खिलाफ जांच के बाद कार्रवाई करेंगे। भाजपा के तीन ब्राह्मण विधायक शलभ मणि त्रिपाठी, प्रकाश द्विवेदी, रमेश मिश्र और भाजपा प्रदेश मंत्री अभिजात मिश्र विरोध में उतर गए हैं। सीएम योगी को लेटर लिखकर कार्रवाई की मांग की है। सूत्रों के मुताबिक, यह मामला अब बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व तक पहुंच गया है। यूपी बीजेपी कार्यालय में भी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की मौजूदगी में कुछ पदाधिकारियों ने इसे गलत बताया। उन्होंने कहा- लगातार अधिकारियों की गलती से जनता के बीच पार्टी की स्थिति खराब हो रही है। इधर, यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड ने मामले को लेकर जांच के आदेश दिए हैं। कहा है- जांच में दोषी पाए जाने वाले के खिलाफ कार्रवाई करेंगे। अब प्रश्न पत्र का वो सवाल, जिस पर हो रहा बवाल डिप्टी CM बोले- ऐसे शब्द गलत अलंकार अग्निहोत्री बोले- कुंठित भावना के तहत प्रश्न पूछा गया सस्पेंड PCS अफसर अलंकार अग्निहोत्री ने कहा- कुंठित भावना के तहत प्रश्न पूछा गया है। यह गैर-सनातनी सरकार है। गैर-सनातनी तंत्र हावी है। इसके खिलाफ रोष प्रकट हो गया है। जल्द ही ब्राह्मण समाज इस तंत्र से लड़ेगा और इसका बदला लेगा। भाजपा के तीन ब्राह्मण विधायकों ने सीएम को लिखा लेटर भर्ती बोर्ड बोला- जांच के बाद एक्शन लेंगे उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड ने इस सवाल को लेकर संज्ञान लिया है। बोर्ड ने X पर बताया कि परीक्षा की पहली पाली में पूछे गए एक सवाल को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा हो रही है। बोर्ड ने साफ किया कि प्रश्नपत्र किसी भी स्तर पर स्थानीय रूप से तय नहीं किए जाते। प्रश्नपत्र बनाने का काम बहुत गोपनीय संस्थाओं द्वारा किया जाता है, ताकि परीक्षा से पहले उनकी गोपनीयता बनी रहे। इसी वजह से बोर्ड स्तर पर भी कोई अधिकारी या कर्मचारी प्रश्नपत्र नहीं देख सकता। प्रश्नपत्रों के सील पैकेट परीक्षा केंद्र पर, परीक्षा कक्ष में ही खोले जाते हैं। फिलहाल इस मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। जांच में अगर कोई दोषी पाया जाता है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। फर्जी वायरल पेपर को लेकर लखनऊ में 7 FIR दर्ज यूपी में दरोगा भर्ती परीक्षा दो दिन यानी 14 और 15 मार्च को दो पालियों में कराई जानी है। पहली पाली सुबह 10 से 12 बजे और दूसरी पाली दोपहर 3 से 5 बजे तक चलेगी। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने प्रदेश के सभी 75 जिलों में 1090 सेंटर बनाए हैं। भर्ती के जरिए कुल 4,543 पदों पर नियुक्ति होगी। शनिवार की बात करें तो दरोगा भर्ती को लेकर एक फर्जी पेपर भी वायरल हुआ। इसके बाद यूपी पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड ने वायरल प्रश्न-पत्र को फर्जी करार दिया। 'X' पर फर्जी पेपर शेयर कर बोर्ड ने लिखा- ऐसे किसी भी पेपर का परीक्षा से कोई लेना-देना नहीं है। वायरल करने वाले प्लेटफॉर्म और लोगों पर FIR करेंगे। ऐसी अफवाहों के झांसे में न आएं। मामले को लेकर लखनऊ के हुसैनगंज थाने में 13 और 14 मार्च को कुल 7 FIR दर्ज की गई हैं। परीक्षा केंद्रों पर 3 लेयर चेकिंग, जूते, बेल्ट उतरवाए प्रदेश भर के परीक्षा केंद्रों में प्रवेश से पहले कैंडिडेट्स की 3 लेयर में चेकिंग की गई। सिर्फ प्रवेश पत्र और आईडी के साथ ही उन्हें अंदर जाने दिया गया। वाराणसी में पुरुष अभ्यर्थियों के जूते, मोजे और बेल्ट उतरवा लिए गए। चाकू से कलावा काटा। महिला कैंडिडेट्स की ज्वेलरी उतरवा दी गई। चूड़ी, बिछिया और कान की बालियां निकलवाकर ही परीक्षा केंद्र में एंट्री दी गई। अंबेडकरनगर में सड़क हादसे में 2 युवकों की मौत हो गई। --------------------------- ये खबर भी पढ़ें- 7 कैंडिडेट ने क्यों किया IAS बनने का झूठा दावा:विधायक से सूटकेस लिया, रोड शो निकाले; एक्सपर्ट बोले- सब ग्लैमर के लिए 6 मार्च को यूपीएससी का रिजल्ट आया। 7 ऐसे कैंडिडेट ने सिलेक्ट होने का दावा किया, जो हकीकत में सफल हुए नहीं थे। इनके घरों में विधायक से लेकर बड़े अधिकारी बधाई देने पहुंचे। इंटरव्यू देते हुए इन कैंडिडेट ने रात-रातभर पढ़ाई करने का दावा किया। लेकिन, 24 घंटे के अंदर सच्चाई सामने आ गई। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी में मौसम पलटा, 15 शहरों में बारिश:लखनऊ में धूलभरी आंधी चली, 10 जिलों में ओले-बिजली का अलर्ट
    Next Article
    दरोगा भर्ती परीक्षा- कलावा और मंगलसूत्र नहीं उतारे जाएंगे:यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड ने जारी किया निर्देश; आज एग्जाम का दूसरा दिन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment