Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दरोगा भर्ती परीक्षा- कलावा और मंगलसूत्र नहीं उतारे जाएंगे:यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड ने जारी किया निर्देश; आज एग्जाम का दूसरा दिन

    5 hours ago

    1

    0

    यूपी में आज से दरोगा भर्ती की परीक्षा का दूसरा दिन है। वहीं पहले दिन अभ्यर्थियों के कलावा काटने और मंगलसूत्र निकालने पर उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने निर्देश जारी किए हैं। भर्ती बोर्ड ने कहा- किसी भी अभ्यर्थी के धारण किए गए धार्मिक सांस्कृतिक चिह्नों जैसे कलावा, मंगलसूत्र आदि को न तो हटवाया जाएगा ना ही उतारने का प्रयास किया जाएगा। अगर ऐसा कोई मामला आता है तो दोषी कर्मियों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई सुनिश्चित कराई जाएगी, ताकि भविष्य में ऐसे प्रकरण न घटित हों । वहीं रविवार को परीक्षा केंद्रों में प्रवेश से पहले उम्मीदवारों की 3 लेयर में चेकिंग की जा रही है। परीक्षार्थियों को सिर्फ प्रवेश पत्र और आईडी के साथ ही अंदर जाने दिया जा रहा। ड्यूटी पर लगे पुलिसवालों के फोन भी जमा करा लिए गए। CCTV से चप्पे-चप्पे की मॉनिटरिंग हो रही है। पहली पाली सुबह 10 से 12 बजे और दूसरी पाली दोपहर 3 से 5 बजे तक चलेगी। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBB) ने प्रदेश के सभी 75 जिलों में 1090 सेंटर बनाए हैं। इस भर्ती के जरिए कुल 4,543 पदों पर नियुक्ति होगी। भर्ती के लिए 15,75,760 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। इनमें 11,66,386 पुरुष और 4,09,374 महिलाएं हैं। पहले दिन यानी शनिवार को प्रदेश भर के कुल 1,090 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा का आयोजन किया गया था। कुल 5,31,765 अभ्यर्थियों ने परीक्षा में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी। दोनों पालियों में कुल 7,87,881 रजिस्टर्ड अभ्यर्थी थे। वहीं अब रविवार की परीक्षा में 7,87,879 परीक्षार्थी शामिल होंगे। दरोगा भर्ती परीक्षा की तस्वीरें देखिए… 3 टेलीग्राम चैनलों पर FIR उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के डीआईजी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने बताया कि टेलीग्राम पर फर्जी प्रश्नपत्र उपलब्ध कराए जाने का दावा करने के मामले में अब तक 7 एफआईआर दर्ज कराई गई है। इनमें शुक्रवार को चार और शनिवार को दो एफआईआर दर्ज कराई गई हैं। परीक्षा से जुड़े लाइव अपडेट्स के लिए नीचे ब्लाग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी दरोगा भर्ती में सवाल-‌ अवसरवादी कौन, विकल्प में पंडित:ब्रजेश पाठक बोले- ये स्वीकार नहीं, ब्राह्मण विधायक विरोध में उतरे; जांच के आदेश
    Next Article
    कोई रोया तो कोई सिलेंडर की गाड़ी के आगे लेटा:यूपी में गैस के लिए मारामारी, लंबी लाइनें; VIDEO में देखिए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment