Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी विधान परिषद याचिका समिति की समीक्षा बैठक:मेरठ, बागपत और हापुड़ के अधिकारियों को दिए विकास कार्यों के निर्देश

    1 hour ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश विधान परिषद की याचिका समिति ने मेरठ, बागपत और हापुड़ जिलों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। यह बैठक विकास भवन सभागार में समिति के सभापति अशोक अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इसमें विभिन्न विभागों से संबंधित लंबित प्रकरणों और जनहित के मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक की शुरुआत में जिलाधिकारी ने सभापति और समिति के सदस्यों का स्वागत किया। समिति ने नगर विकास विभाग, लोक निर्माण विभाग, जल निगम, पंचायती राज विभाग और सिंचाई विभाग से जुड़े मामलों की समीक्षा की। विभागीय अधिकारियों ने सभापति को चल रहे विकास कार्यों की जानकारी दी। सभापति अशोक अग्रवाल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी लंबित कार्यों को शीघ्र पूरा कर समिति को अवगत कराया जाए। उन्होंने जोर दिया कि जनपद स्तर पर जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए विकास कार्यों में प्रगति सुनिश्चित की जाए। अग्रवाल ने यह भी कहा कि शासनादेश के अनुसार, सभी विकास कार्यों के शिलापट्ट पर संबंधित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि का नाम अंकित होना अनिवार्य है। उन्होंने विकास कार्यों को और तीव्र गति से आगे बढ़ाने तथा जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक अनिवार्य रूप से पहुंचाने के निर्देश दिए। सभापति ने विभागवार दिए गए निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने और अनुपालन आख्या से समिति को अवगत कराने का भी निर्देश दिया। जिलाधिकारी डॉ. वी.के. सिंह ने समिति को आश्वस्त किया कि दिए गए सभी निर्देशों का गंभीरता से शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा। इस दौरान समिति के सदस्य अरूण पाठक, सदस्य धर्मेन्द्र भारद्वाज, सदस्य अश्वनी त्यागी, जिलाधिकारी डॉ वीके सिंह सिंह, उपाध्यक्ष एमडीए संजय कुमार मीणा, नगर आयुक्त सौरभ गंगवार, मुख्य विकास अधिकारी नूपुर गोयल, पीडीडीआरडीए सुनील कुमार सिंह सहित संबंधित समस्त अधिकारी व समिति के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शिक्षामित्रों को प्रतीकात्मक चेक, मानदेय बढ़ोतरी के संकेत:रामपुर में विधायक आकाश सक्सेना ने सीएम योगी की उपलब्धियां गिनाईं
    Next Article
    पश्चिम बंगाल में NDA की जीत पर जश्न:मेरठ बुलियन ट्रेडर्स एसोसिएशन ने बंगाली कारीगरों को खिलाए लड्डू

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment