Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपीपीएससी में 25 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू:क्रीडाधिकारी के 16, सहायक वास्तुविद नियोजक के 5 और प्रोग्रामर ग्रेड-2 के 4 पद

    1 day ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने तीन विभागों में 25 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है। इसके तहत क्रीडाधिकारी के 16, सहायक वास्तुविद नियोजक के 5 और प्रोग्रामर ग्रेड-2 के 4 पदों पर चयन किया जाएगा। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 4 नवंबर 2026 से शुरू हो चुकी है। बैंक में ऑनलाइन परीक्षा शुल्क जमा करने और आवेदन सबमिट करने की अंतिम तिथि 4 दिसंबर 2026 निर्धारित की गई है, जबकि ऑनलाइन आवेदन में संशोधन या त्रुटि सुधार तथा शुल्क समाधान की अंतिम तिथि 11 दिसंबर 2026 है। इन पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को आयोग के OTR पोर्टल पर पंजीकरण कर वन टाइम रजिस्ट्रेशन नंबर प्राप्त करना अनिवार्य किया गया है। इन पदों के लिए चयन प्रक्रिया सहायक वास्तुविद नियोजक और क्रीडाधिकारी के पदों के लिए चयन प्रक्रिया दो चरणों में पूरी होगी, जिसमें पहले चरण में वस्तुनिष्ठ प्रकार की सामान्य अध्ययन व सामान्य हिन्दी की प्रारंभिक परीक्षा होगी और दूसरे चरण में संबंधित विषय की पारंपरिक यानी लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। वहीं, प्रोग्रामर ग्रेड-2 पद के लिए केवल एक वस्तुनिष्ठ प्रकार की लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी, जिसमें कंप्यूटर अनुप्रयोग, तार्किक योग्यता, गणित और अंग्रेजी कॉप्रिहेंशन से जुड़े कुल 85 प्रश्न पूछे जाएंगे। इन सभी पदों की चयन में साक्षात्कार (इंटरव्यू) का प्रावधान नहीं है। केवल लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर चयन होगा। इन पदों के लिए निर्धारित अर्हता क्रीडाधिकारी पद के लिए अभ्यर्थी के पास स्नातक की डिग्री के साथ सुसंगत खेल में नेताजी सुभाष राष्ट्रीय खेल संस्थान (NSNIS) पटियाला या समकक्ष मान्यता प्राप्त संस्थान से कोचिंग में डिप्लोमा और दो वर्ष का कोचिंग अनुभव आवश्यक है। सहायक वास्तुविद नियोजक पद के लिए वास्तुकला में डिग्री या समकक्ष अर्हता तथा नगर एवं ग्राम नियोजन या आवासिकी में डिग्री/डिप्लोमा और तीन वर्ष का अनुभव होना चाहिए। प्रोग्रामर ग्रेड-2 पद के लिए स्नातक या समकक्ष उपाधि के साथ कंप्यूटर साइंस में या इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग (DOEACC) से 'ए' लेवल का प्रमाण-पत्र होने के साथ ही ऑपरेटिंग सिस्टम, प्रोग्रामिंग भाषाएं, डेटाबेस और नेटवर्किंग का संपूर्ण ज्ञान होना अनिवार्य है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नौ सचिवों ने बिना जांच 2.01 करोड़ का भुगतान किया:महराजगंज के पनियरा ब्लॉक में जांच, तीन दिन में मांगे अभिलेख
    Next Article
    दीपावली से पहले काशी के बाजारों में रौनक:लक्ष्मी-गणेश के साथ कुबेर और धन्वंतरि की मूर्तियों की भी मांग; पटाखे वाली झालर बनी आकर्षण

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment