Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपीसीए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 2 मार्च तक बढ़ी:अब तक 1670 पंजीकरण, अंडर-16 और अंडर-19 का होगा ट्रायल

    2 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) ने खिलाड़ियों के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। पहले यह तिथि 10 फरवरी थी, जिसे अब 2 मार्च 2026 (सोमवार) तक कर दिया गया है। यूपीसीए द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, जिन खिलाड़ियों ने अभी तक अपना फॉर्म नहीं भरा है, वे निर्धारित तिथि तक ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें। पंजीकरण शुल्क का चालान जमा करना भी अनिवार्य होगा। खिलाड़ियों को अपना भरा हुआ फॉर्म और चालान की प्रति यूपीसीए कार्यालय, चुन्नीगंज, कानपुर में जमा करनी होगी। एसोसिएशन के अवैतनिक सचिव कौशल कुमार सिंह ने बताया कि यह निर्णय खिलाड़ियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, ताकि कोई भी प्रतिभागी पंजीकरण से वंचित न रहे। यूपीसीए ने सभी इच्छुक खिलाड़ियों से अपील की है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार न करें और समय रहते अपनी पंजीकरण प्रक्रिया पूरी कर लें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नेशनल साइंस डे पर क्वांटम फिजिक्स का रोमांच:यूनिवर्सिटी में जुटी छात्रों की भीड़, प्रो. हरबोला के प्रयोगों ने सबको चौंकाया
    Next Article
    आगरा में 6 करोड़ की फर्जी आईटीसी चोरी का खुलासा:फर्जी दस्तावेजों से जीएसटी फर्म रजिस्टर कराई, तीन आरोपी गिरफ्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment