Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूरोप ने रूस से ₹23 लाख करोड़ का ईंधन खरीदा:ट्रम्प के दामाद बोले- यूक्रेन की मदद से ज्यादा पैसा रूस को दे दिया

    1 hour ago

    1

    0

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के दामाद और विशेष दूत जेरेड कुशनर ने दावा किया कि यूरोप ने रूस से यूक्रेन युद्ध के दौरान 23 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का ईंधन खरीदा है। कुशनर ने एक इंटरव्यू कहा कि यूरोपीय देशों ने इस दौरान यूक्रेन को जितनी आर्थिक मदद दी, उससे ज्यादा पैसा रूस को दे दिया। उन्होंने यूक्रेन युद्ध को दूसरों के जरिए लड़ा जा रहा युद्ध बताया। उनका कहना था कि एक तरफ यूरोप यूक्रेन को रूस के खिलाफ लड़ने के लिए हथियार और पैसा दे रहा है, वहीं दूसरी तरफ रूस से ऊर्जा खरीदकर उसे भी कमाई करा रहा है। यूरोप ने यूक्रेन को हथियार से लेकर आर्थिक मदद तक दी यूरोपीय संघ (EU) के मुताबिक, रूस के हमले के बाद से EU और उसके 27 सदस्य देशों ने यूक्रेन को करीब 25.8 लाख करोड़ रुपए की मदद दी है। इसमें आर्थिक मदद, हथियार, सैनिकों की ट्रेनिंग और शरणार्थियों की मदद शामिल है। इसमें करीब 13.8 लाख करोड़ रुपए आर्थिक मदद के तौर पर दिए गए। इससे यूक्रेन में सरकारी कर्मचारियों की सैलरी और पेंशन देने के साथ अस्पताल, स्कूल और दूसरी जरूरी सेवाएं चलाने में मदद मिली। इसके अलावा, यूरोपीय देशों ने करीब 8.2 लाख करोड़ रुपए के हथियार और सैन्य सामान दिए। इसमें मिसाइल, टैंक और गोला-बारूद शामिल हैं। साथ ही, यूरोपीय संघ के सैन्य मिशन ने करीब 85 हजार यूक्रेनी सैनिकों को ट्रेनिंग दी है। 2025 में यूरोप ने बढ़ाई मदद रूस-यूक्रेन के बीच जमीन के मुद्दे पर अटकी बातचीत कुशनर ने बताया कि रूस और यूक्रेन के बीच शांति समझौते की राह में सबसे बड़ी रुकावट पूर्वी यूक्रेन के इलाके हैं। रूस इन इलाकों पर अपना दावा करता है। इसी मुद्दे पर दोनों देशों के बीच सहमति नहीं बन पा रही है। उन्होंने कहा कि अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और उन्होंने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और उनकी टीम के साथ कई घंटे बातचीत की है। इन बैठकों में उन्हें समझ आया कि जमीन का मुद्दा फिलहाल सबसे बड़ी रुकावट बना हुआ है। कुशनर और विटकॉफ रूस के साथ बातचीत में अमेरिका की ओर से शामिल हैं। दोनों ने युद्ध खत्म कराने के लिए कई दौर की बातचीत की है, लेकिन अब तक रूस और यूक्रेन के बीच मतभेद दूर नहीं हो सके हैं। रूस लगातार यूक्रेन पर हमले कर रहा रूस ने लगातार यूक्रेन पर हमले कर रहा है। हाल ही में यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की के गृहनगर क्रिवी रिह पर रूस ने मिसाइल हमले किए। जेलेंस्की के मुताबिक, हमले के बाद शहर में चार जगह आग लगी। 25 अपार्टमेंट इमारतों के साथ अस्पताल, स्कूल, दुकानों और गाड़ियों को नुकसान पहुंचा। इसमें 7 साल के बच्चे और 20 साल की युवती की मौत हो गई। वहीं, 6 बच्चों समेत 60 लोग घायल हुए हैं। यूक्रेन ने अफ्रीकी देश लीबिया के पास रूसी युद्धपोत डुबोया यूक्रेन ने 23 नवंबर को अफ्रीकी देश लीबिया के पास रूसी नौसेना के युद्धपोत मर्क्युरी पर हमला कर उसे डुबा दिया। जेलेंस्की ने बताया कि हमले में यूक्रेन में बने 7 समुद्री ड्रोन इस्तेमाल किए गए। हमले में रूसी सेना का एक हेलिकॉप्टर भी तबाह हो गया। यूक्रेन ने रूसी मालवाहक जहाज MV अंगारा पर भी हमला किया। यूक्रेन के मुताबिक, इस जहाज से हथियार एक जगह से दूसरी जगह ले जाए जा रहे थे। हमले के बाद सामने आई सैटेलाइट तस्वीरों में मर्क्युरी समुद्र में डूबा दिखाई दिया। इस महीने अब तक 4 रूसी जहाजों को निशाना बनाया जा चुका है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शिक्षा मंत्री संदीप-मेघना की हल्दी-मेहंदी का जश्न:मंगेतरों संग झूमे दोनों भाई, 10 तस्वीरों में देखिए
    Next Article
    बांग्लादेश- अवामी लीग ने 2 दिन बंद का ऐलान किया:हसीना की वापसी से पहले सुरक्षा बढ़ी; इस महीने आगजनी की 100 घटनाएं दर्ज

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment