Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यशवीर महाराज बोले- एक बेटी के बदले उनकी 25-30 लाओ:हिंदू भी करे लव जिहाद, देश मुल्ला-मौलवी का नहीं; बागपत में हिंदू सम्मेलन

    6 hours ago

    1

    0

    बागपत में यशवीर महाराज ने गुरुवार को कहा- अगर कोई लव जिहाद कर हिंदुओं की एक बेटी को ले जाए तो उसका पीछा मत छोड़ो। जब तक बेटी वापस न आए जाए तब तक संघर्ष करते रहो। एक बेटी के बदले उनकी 25-30 बेटियां ले आओ। जब ऐसा होगा तो किसी लव जिहादी की हिम्मत नहीं होगी कि वो हिंदू समाज की बहन-बेटियों की तरफ आंख उठाकर देखे। क्योंकि भय बिन प्रीत नहीं होती है। यशवीर महाराज ने ये बातें विराट हिंदू सम्मेलन में कही। वे अपने बयानों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। मुजफ्फरनगर में योग साधना आश्रम चलाते हैं। 2024 में मुजफ्फरनगर में कांवड़ यात्रा मार्ग पर दुकानदारों से नेम प्लेट लगाने की मांग कर धरने पर बैठ गए थे। बाद में सरकार ने आदेश जारी कर नेम प्लेट को अनिवार्य कर दिया था। हालांकि बाद में सुप्रीम कोर्ट ने सरकार के इस आदेश पर रोक लगा दी थी। यशवीर महाराज और क्या कहा, पढ़िए… ‘हिंदू भी लव जिहाद करे’ यशवीर महाराज ने कहा - हिंदुओं को भी 'लव जिहाद' करना चाहिए। यदि कोई हिंदू बेटी दूसरे मजहब में चली जाती है, तो उसे वापस लाने का पूरा प्रयास किया जाना चाहिए। उनकी बेटियां ले आओ तो उनका इतना सम्मान करो कि वे बुर्का छोड़कर यहां आने को तैयार हो जाएं। भास्कर पोल में अपनी राय दे सकते हैं… उनकी बेटियां लाओ, मगर प्रताड़ित मत करो यशवीर महाराज ने कहा- उनकी बेटी को लेकर आओ, लेकिन उसे प्रताड़ित मत करो। इतना सम्मान करो कि वो खुद कहने लगे कि सनातन में आओ। बुर्का छोड़ना है तो इधर आओ। हलाला से उबरना है तो इधर आओ। लड़की चाहे तोतली हो वो भी ले आओ। वो भी चलेगी। वो भी सनातन का ही गुणगान करेगी। हैदराबाद से पुलिस हटा दो तो बता देंगे यशवीर महाराज ने AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी के भाई अकबरुद्दीन ओवैसी को भी धमकी दी। कहा- उसने कहा था कि 15 मिनट पुलिस को हटा लो तो हिंदुओं को हम सबक सिखा देंगे, लेकिन मैं उन्हें बता दूं कि मुजफ्फरनगर में 15 मिनट पुलिस हटी थी, तब मजहबी शिविरों में सैकड़ों लोग पहुंच गए थे। अब हैदराबाद से 15 मिनट के लिए पुलिस को हटाकर देख लो। हिंदू हैदराबाद कूच कर लेगा। मैं उन्हें बता दूं कि यह देश मुल्ला मौलवी का नहीं, वीर शिवाजी का है। कौन हैं यशवीर महाराज, जानिए… स्वामी यशवीर मुजफ्फरनगर से करीब 15 किलोमीटर दूर बघरा गांव में ‘योग साधना आश्रम’ चलाते हैं। इस आश्रम की स्थापना 2015 में हुई थी। यहां पर महंत अवैद्यनाथ भवन भी है। इसका शिलान्यास खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया था। तब वे गोरखपुर सांसद थे। यशवीर ने पिछले साल मुजफ्फरनगर में एक पंडित ढाबे को लेकर कहा था कि इसका मालिक मुस्लिम समुदाय का है और वह पंडित ढाबा चला रहा है। यहां पर कर्मचारियों के नाम बदले हुए हैं। इसके बाद यशवीर ने ऐलान किया कि वह हरिद्वार तक कांवड़ यात्रा मार्ग पर जितने भी होटल-ढाबे हैं, वहां भगवान वराह के फोटो लगाएंगे और भगवा झंडा भी देंगे। वह अपने समर्थकों के साथ उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड की सीमा पर पड़ने वाले नारसन बॉर्डर पर पहुंचे लेकिन उत्तराखंड पुलिस ने उन्हें रोक लिया। इसके विरोध में वो हाईवे पर ही धरना देकर बैठ गए थे। ---------- ये खबर भी पढ़ें SP पर कार्बाइन से गोलियां बरसाईं, एनकाउंटर में मारा गया:वर्दी में लूटता था अमजद; मुजफ्फरनगर में गोली खत्म होने तक की फायरिंग मुजफ्फरनगर में पुलिस ने 50 हजार के इनामी बदमाश अमजद को एनकाउंटर में मार गिराया। गुरुवार तड़के साढ़े तीन बजे पुलिस को सूचना मिली कि बदमाश अपने गांव आ रहा है। इसके आधार पर पुलिस ने घेराबंदी की। पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    सपा विधायक का OBC सर्टिफिकेट रद्द, खतरे में विधायकी:मुरादाबाद में दादा लिखते थे जनरल; स्वतंत्र देव ने सदन में कहा था-खाओ बीवी की कसम
    Next Article
    एमएसपी समेत पांच मांगों पर भाकियू का प्रदर्शन:बागपत में किसानों ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment