Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    युवक बोला- एसएसपी मैम मैं सुसाइड कर रहा हूं:कर्ज के साथ ब्याज भी दे चुका हूं, फिर भी परेशान किया जा रहा, सारा काम बंद हो गया

    2 hours ago

    1

    0

    बदायूं में कर्ज से परेशान युवक ने आत्महत्या कर ली। मरने से पहले युवक ने एक वीडियो बनाया, जिसमें उसने एसएसपी अंकिता शर्मा से न्याय की गुहार लगाई और कुछ लोगों पर कर्ज के नाम पर उत्पीड़न का आरोप लगाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिजनों की ओर से तहरीर का इंतजार कर रही है। यह घटना सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के ढाक वाली ज्यारत के पास की है। यहां रहने वाले 34 वर्षीय सोनू शर्मा सब्जी बेचने का काम करते थे। उन्होंने आत्महत्या से पहले एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड किया। वीडियो देखने के बाद परिजनों ने मंडी पुलिस चौकी पहुंचकर पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद उसकी तलाश शुरू की गई। रात में सोनू शहर की रिगालिया कॉलोनी के पास बेहोश मिला। बताया जा रहा है उसने जहर खाया था। परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए, गंभीर हालत के चलते उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। परिवार वाले उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज ले गए, लेकिन हालत में सुधार न होने पर बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। बुधवार को बरेली में सोनू का पोस्टमार्टम किया गया। रात को शव बदायूं पहुंचा, जिसके बाद परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया। सोनू ने अपने वीडियो में कहा, एसएसपी अंकिता शर्मा जी मैं आत्महत्या कर रहा हूं। मेरी मौत का कारण कौशल गुप्ता, सौरभ गुप्ता और अनिल मौर्य हैं।" उसने आरोप लगाया कि उसने इन लोगों से कर्ज लिया था और मूलधन से अधिक ब्याज चुकाने के बावजूद कर्ज खत्म नहीं हो रहा था। सोनू ने वीडियो में बताया कि इन लोगों के दबाव के कारण उसका सारा काम बंद हो गया और वह एक महीने से घर पर खाली बैठा था। आर्थिक तंगी के कारण उसे आत्महत्या जैसा कदम उठाना पड़ा। उसने यह भी आरोप लगाया कि आरोपियों में से एक वकील होने की धमकी देता था, जबकि दूसरा एक सांसद के यहां नौकरी करता है और वह भी धमकी देता था। सोनू ने एसएसपी से मदद की अपील की थी। नहीं मिली तहरीर जांच जारी एसएचओ सिविल लाइंस हरेंद्र सिंह ने बताया कि युवक ने जहर खाया था। उसे रेफर कर दिया गया था। बाद में उसकी मौत हो गई। जो भी वीडियो है वो परिजनों पर है, हमें कोई वीडियो नहीं मिला है। तहरीर भी नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पीलीभीत में भाजपा की नई जिला कार्यकारिणी घोषित:प्रदेश अध्यक्ष की संस्तुति पर जिलाध्यक्ष ने लिस्ट जारी की
    Next Article
    लखनऊ में बिल बकाया होने पर 13211 कनेक्शन काटे; हंगामा:मध्य जोन पावर हाउस पहुंचे लोग, बोले- अंधेरे में कटी रात; कनेक्शन जोड़ो

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment