Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    युवक को 20 दिन में 6 बार सांप ने डसा:इटावा में बोला- जहां जाता हूं, वहीं काट ले रहा, डॉक्टर बोले- 2 दिन में दूसरी बार आया

    1 day ago

    4

    0

    इटावा में 21 साल के युवक को पिछले 20 दिन में सांप ने 6 बार डस लिया। उसका कहना है कि बार-बार एक ही सांप उसे डस रहा है। वो जहां भी जाता है तो वही सांप उसे वहां जाकर डस लेता है। सोमवार शाम को वो जिला अस्पताल पहुंचा और डॉक्टरों को छठवीं बार सांप के डसने की बात कही तो डॉक्टर भी हैरान रह गए। उसने डॉक्टरों से पैर में झंझनाहट और चक्कर आने की बात कही। साथ ही पैर में स्नेक बाइक का निशान दिखाकर डॉक्टरों से इंजेक्शन लगाने को कहा। इसपर डॉक्टरों 2 घंटे निगरानी के बाद ही ट्रीटमेंट करने की बात कही। बाद में ग्लूकोस की ड्रिप लगाकर उसे वापस घर भेज दिया गया। पूरा मामला जिला मुख्यालय से करीब 6 किमी दूर जसवंतनगर थाना क्षेत्र का है। अब दो विजुअल देखिए अब समझिए पूरा मामला नगला भगत गांव में अर्जेश यादव रहते हैं। अर्जेश खेतीबाड़ी करते हैं। परिवार में तीन बेटियों के अलावा इकलौता बेटा अंकुश यादव है। जबकि अंकुश गुड़गांव में एक कॉल सेंटर में काम करता था। परिवार के मुताबिक पिछले महीने अंकुश अपने घर आया था। इसके बाद से उसके साथ एक के बाद एक सांप के काटने की घटनाएं होने लगीं। बार-बार ऐसी घटनाओं के बाद परिवार के लोग भी घबरा गए। मौसी के घर गया तो वहां भी डसा अंकुश यादव का कहना है कि पिछले 20 दिन से उसे सांप 6 बार काट चुका है। उसका दावा है कि हर बार उसने काले रंग के सांप को अपनी आंखों से देखा है। कुछ दिन पहले वह अपने दोस्त के साथ करीब 25 किमी दूर नवा टेड़ा गांव अपनी मौसी के घर गया था। वहां भी उसे उसी काले रंग के सांप ने डस लिया। इसके बाद वो सैफई मेडिकल कॉलेज पहुंचा। जहां वह 2 दिन तक भर्ती रहा। इस दौरान उसे एंटी वेनम इंजेक्शन भी दिया गया। उसका दावा है कि सोमवार रविवार और सोमवार को भी उसे सांप ने डसा। सोमवार शाम करीब सात बजे अंकुश तीसरी बार अपने पिता, चाचा और गांव के लोगों के साथ जिला अस्पताल की इमरजेंसी पहुंचा। परिवार ने डॉक्टरों को बताया कि इसे आज शाम को फिर से सांप ने डसा है। जिला अस्पताल के इमरजेंसी में तैनात डॉ. ओमकांत राजपूत ने बताया कि युवक पिछले दो दिन में दो बार जिला अस्पताल आ चुका है। इस बार उसने पैर में सांप के काटने की बात बताई। युवक को फिलहाल रात में निगरानी में रखा गया। रविवार को एक घंटे निगरानी में रखा था। लेकिन कोर्ठ लक्षण नजर नहीं आए तो वापस भेज दिया गया। कल फिर आया तो कमजोरी और झुनझुनाहट की बात बताई तो ड्रिप लगानी पड़ी। चाचा बोले- तांत्रिक के पास ले गया था अंकुश के चाचा राजेंद्र कुमार ने बताया कि भतीजे को एक तांत्रित के पास भी लेकर गया था। परिवार को उम्मीद थी कि वहां से इस परेशानी का कोई समाधान मिल सकेगा, लेकिन तांत्रिक ने भी हाथ खड़े कर दिए। इसके बाद फिर से अस्पताल लाना पड़ा। सर्प विशेषज्ञ बोले- स्नेक फोबिया का हो सकता है केस सर्पदंश एवं वन्य जीव विशेषज्ञ डॉ. आशीष त्रिपाठी ने इस मामले को लेकर अलग संभावना जताई है। उनका कहना है कि युवक जिस तरह से बार-बार सांप के काटने की घटना बता रहा है, उसमें फिलहाल ऐसा प्रतीत नहीं हो रहा कि हर बार वास्तव में सांप ने ही उसे काटा हो। युवक स्नेक बाइट फोबिया से ग्रसित हो सकता है। ऐसी हालत में व्यक्ति को शरीर पर किसी भी तरह की चोट या अलग तरह का अहसास होने पर सांप के काटने जैसा महसूस हो सकता है। ---- ये खबर भी पढ़ें पति ने पत्नी और सास की सोते वक्त हत्या की:सिर पर हथौड़ा मारा; एटा में 25 साल पहले शादी, फिर भी शक करता था यूपी के एटा में सोमवार रात पति ने अपने पिता के साथ मिलकर सोते वक्त पत्नी और सास की हत्या कर दी। आरोपी ने अपने बच्चों के सामने ही दोनों के सिर और चेहरे पर हथौड़े से ताबड़तोड़ वार किए। उनका सिर बुरी तरह कूच दिया। आंखें फोड़ डालीं। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए। पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी की बड़ी खबरें:आगरा में कार पेड़ से टकराई, 2 दोस्तों की मौत; दोनों स्टेयरिंग के बीच में फंसे
    Next Article
    वाराणसी में मणिकर्णिका घाट पर सफाई:जलस्तर घटने के बाद अभियान, गंगा तट पर कपड़े न विसर्जित करने की अपील

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment