Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    युवक की हत्या में प्रेमी-प्रेमिका गिरफ्तार:अवैध संबंध का विरोध करने पर चचेरे भाई को चाकू मारा, हथियार बरामद

    9 hours ago

    1

    0

    सीतापुर के रेउसा थाना क्षेत्र में एक युवक की घर में घुसकर हत्या के सनसनीखेज मामले का खुलासा हुआ है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों, एक प्रेमी और उसकी प्रेमिका को गिरफ्तार किया है। यह वारदात प्रेम संबंधों में बाधा बनने के कारण अंजाम दी गई थी। पुलिस के अनुसार, रेउसा थाना पुलिस और स्वाट टीम ने बहराइच रोड स्थित शेखनपुरवा पुलिया के पास से रोजअली पुत्र हबीब और उसकी प्रेमिका रेशमा पत्नी अनीस को गिरफ्तार किया। दोनों खरौहा गांव के निवासी हैं। आरोपियों की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल किया गया चाकू और वारदात के समय पहने गए कपड़े भी बरामद किए गए हैं। एएसपी उत्तरी आलोक सिंह के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी बिसवां अमन सिंह के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई के बाद सीओ बिसवां अमन सिंह ने बताया कि अभियुक्त रोजअली और उसकी भाभी रेशमा के बीच पिछले करीब पांच वर्षों से प्रेम संबंध थे। मृतक हसीन, जो रोजअली का चचेरा भाई था, मुंबई में उसके साथ काम करता था। ईद मनाने के लिए वह गांव आया था। इसी दौरान उसे रोजअली और रेशमा के अवैध संबंधों की जानकारी हुई। हसीन ने इन संबंधों का विरोध किया और दोनों को अलग रहने की सलाह दी थी। हसीन के विरोध से घबराकर रोजअली और रेशमा को डर था कि वह उनके संबंधों के बारे में परिवार को बता देगा, जिससे उनकी बदनामी होगी। इसी डर के चलते दोनों ने मिलकर हसीन की हत्या की योजना बनाई। देर रात सोते समय उन्होंने चाकू से हसीन की हत्या कर दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जनपद में अपराधियों के खिलाफ ऐसी सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मैनपुरी में गैस एजेंसी पर कालाबाजारी का आरोप:उपभोक्ता को नहीं मिला सिलेंडर, डीएम से शिकायत
    Next Article
    गोरखपुर में बिजली व्यवस्था पर संकट की चेतावनी:कर्मचारियों में संविदा कर्मियों की छंटनी बढ़ी चिंता, निजीकरण की तैयारी का लगाया आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment