Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    युवक की हथौड़े से पीट-पीटकर हत्या का मामला:हापुड़ में ग्रामीणों ने आरोपियों के घर बुलडोजर चलाने की मांग की, 3 दिन का अल्टीमेटम

    7 hours ago

    1

    0

    हापुड़ के मोहम्मदपुर आजमपुर गांव में मंगलवार सुबह गौरव त्यागी की हथौड़े से पीट-पीटकर हत्या के बाद देर रात ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों ने आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चलाने की मांग करते हुए हंगामा किया और तीन दिन में गिरफ्तारी न होने पर प्रदर्शन की चेतावनी दी। इस दौरान पुलिस ने समझा बुझाकर मामला शांत किया। पुलिस की मौजूदगी में शव का अंतिम संस्कार किया गया। दरअसल, मंगलवार सुबह लगभग 10 बजे बाइक पर सवार होकर गौरव अपने पिता के साथ 5 साल पूर्व जमीनी विवाद के मामले में कार्यवाही को लेकर हापुड़ कचहरी जा रहे थे। गांव धनौरा के पास रास्ते में आरोपियों ने उनकी बाइक में कार से टक्कर मारकर उन्हें गिरा दिया। इसके बाद हथौड़े और सरियों से हमला कर गौरव की हत्या कर दी गई। पुलिस ने मृतक गौरव के पिता फतह सिंह की तहरीर पर सात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। फरार आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। देखें 3 तस्वीरें… साझे में ली थी जमीन पुलिस के अनुसार, यह विवाद फतह सिंह त्यागी और गांव निवासी जयपाल के बीच करीब दो बीघा जमीन को लेकर था। दोनों ने एक अन्य ग्रामीण के साथ मिलकर यह जमीन खरीदी थी। शुरुआत में यह खेती की जमीन थी, लेकिन गांव के विस्तार के बाद यह आबादी के बीच आ गई और इसकी कीमत काफी बढ़ गई। पैमाइश में जमीन कुछ कम निकली, जिसके बाद दोनों पक्ष अपने हिस्से की पूरी जमीन पर दावा करने लगे और कब्जे को लेकर विवाद गहरा गया। -------------------------------- ये खबर भी पढ़ें… हापुड़ में हथौड़े से पीट-पीटकर युवक को मार डाला, VIDEO:कार सवारों ने बीच सड़क घेरकर हत्या की, मुकदमे को लेकर रंजिश थी हापुड़ में कार सवार हमलावरों ने एक युवक को हथौड़े और सरिया से पीट-पीटकर मार डाला। युवक अपने पिता के साथ बाइक से हापुड़ कचहरी जा रहा था। इसी दौरान हमलावरों ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी और दोनों को घेर लिया। युवक के पिता किसी तरह आरोपियों से बचकर खेत में भाग गए, लेकिन हमलावरों ने उनके बेटे गौरव को पकड़ लिया। आरोपियों ने उसे जमीन पर गिराकर पीटा। गौरव हाथ जोड़कर उन्हें छोड़ने की मिन्नतें करता रहा, लेकिन आरोपी हथौड़े, सरिया और डंडों से उस पर वार करते रहे। एक राहगीर ने गौरव को बचाने की कोशिश की तो हमलावरों ने उसे भी धमकाया। आरोपियों को जब लगा कि गौरव की मौत हो गई है, तो वे उसे छोड़कर फरार हो गए। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी और घायल गौरव को अस्पताल पहुंचाया। यहां इलाज के दौरान मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे उसकी मौत हो गई। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    चेक बाउंस मामले में आरोपी को एक साल की कैद:हाथरस कोर्ट ने 12 लाख रुपए का जुर्माना लगाया, 11.70 लाख वादी को मिलेंगे
    Next Article
    छज्जा विवाद में जानलेवा हमला, फायरिंग:रायबरेली में 3 आरोपी गिरफ्तार; तमंचा-कारतूस और वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment