Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    युवक की मौत पर ग्रामीणों का प्रदर्शन:परिजनों ने निष्पक्ष जांच की मांग की, अड्डा बाजार में धरना दिया

    23 hours ago

    1

    0

    महराजगंज जिले के नौतनवां थाना क्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध मौत के विरोध में बुधवार सुबह अड्डा बाजार में परिजनों और ग्रामीणों ने धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने युवक की मौत को संदिग्ध बताते हुए हत्या की आशंका जताई और मामले की उच्चस्तरीय व निष्पक्ष जांच की मांग की। मंगलवार को भैंसहिया गांव के पास डुडी पुल के निकट युवक का शव संदिग्ध हालात में मिला था। उसकी बाइक घटनास्थल से करीब 30 मीटर दूर पड़ी थी, जिस पर केवल हल्की खरोंच थी। इससे हादसे की आशंका कम और मामला रहस्यमय प्रतीत हो रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस क्षेत्राधिकारी अंकुर गौतम पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और जांच शुरू की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बुधवार सुबह अड्डा बाजार में जुटे प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी करते हुए दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। परिजनों ने कहा कि जब तक सच्चाई सामने नहीं आती और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई नहीं होती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। पुलिस इस मामले में आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महाशिवरात्रि 15 फरवरी को सर्वमान्य:पुरोहित दिव्यानंद ने किया स्पष्ट कहा चार प्रहर की रात्रि पूजा का है विधान ,भावना से प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ
    Next Article
    बलिया में मां की मौत, डॉक्टर बेटी ने दिया कंधा:छोटी बेटी ने मुखाग्नि देकर पिंडदान किया, परिवार में कोई बेटा नहीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment