Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    युवक ने फांसी लगाने का प्रयास किया:परिजनों ने दरवाजा तोड़कर बचाई जान, हालत गंभीर

    6 hours ago

    2

    0

    औरैया के समरथपुर गांव में शुक्रवार सुबह एक युवक ने अपने कमरे में फांसी लगाने का प्रयास किया। परिजनों की सतर्कता से उसकी जान बचा ली गई, लेकिन उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। उसे प्राथमिक उपचार के बाद चिचोली रेफर किया गया है। समरथपुर निवासी सर्वेश सविता पुत्र रामा सविता सुबह करीब 9 बजे अपने कमरे में गया और अंदर से कुंडी लगा ली। काफी देर तक जब वह बाहर नहीं आया और आवाज देने पर भी कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली, तो परिजनों को संदेह हुआ। घबराए परिजनों ने तत्काल कमरे का दरवाजा तोड़ा। अंदर पहुंचने पर उन्होंने सर्वेश को पंखे से फंदा लगाकर लटका हुआ पाया। परिजनों ने तुरंत उसे नीचे उतारा। गंभीर हालत में सर्वेश को आनन-फानन में जिला अस्पताल औरैया (50 सैया अस्पताल) ले जाया गया। डॉक्टरों ने उसे प्राथमिक उपचार दिया, लेकिन उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उसे चिचोली रेफर कर दिया गया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। युवक ने यह कदम किन कारणों से उठाया, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। परिजन भी इस संबंध में कोई जानकारी नहीं दे पा रहे हैं। वहीं, इस घटना को लेकर गांव में भी तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। पुलिस मामले की जानकारी में है और पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। प्रारंभिक तौर पर यह मामला आत्महत्या के प्रयास से जुड़ा प्रतीत हो रहा है, लेकिन वास्तविक कारणों का पता जांच के बाद ही चल पाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ललितपुर में पेट्रोल पंपों पर भीड़ घटी:प्रशासन की रणनीति से सामान्य हुई स्थिति, आधार कार्ड दिखाने पर किसानों को ड्रम में मिला 20 लीटर डीजल
    Next Article
    उन्नाव में वाहन की टक्कर से युवक की मौत:5 दिन पहले दिल्ली से लौटा था, बाजार जाते समय हादसा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment