Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    युवक ने गर्लफ्रेंड को चलती ट्रेन से धक्का दिया, मौत:पानी की बोतल पर विवाद; परिजनों ने कार्रवाई से किया इनकार

    2 hours ago

    1

    0

    बरेली में चलती ट्रेन से प्रेमिका को धक्का देने से उसकी मौत हो गई। यह घटना गुरुवार शाम बरेली सिटी रेलवे स्टेशन के पास हुई। युवक ने पानी की बोतल को लेकर हुए विवाद के बाद महिला को ट्रेन से धक्का दिया था। घटना शाम करीब 5:40 बजे की है। स्टेशन अधीक्षक की सूचना पर राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस के अनुसार, ट्रेन में सफर के दौरान महिला और उसके प्रेमी के बीच पीने के पानी को लेकर कहासुनी हुई थी। बताया जा रहा है कि विवाद के दौरान महिला ने ट्रेन से कूदने की धमकी दी। इसी बात पर गुस्से में आकर युवक ने उसे चलती ट्रेन से धक्का दे दिया। ट्रेन से गिरने के बाद महिला उसकी चपेट में आ गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। आरोपी ने अपना अपराध कबूल किया घटना के बाद जीआरपी ने आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध कबूल कर लिया है। उसने बताया कि पानी को लेकर विवाद हुआ था और गुस्से में उसने महिला को ट्रेन से धक्का दे दिया था। मृतका की पहचान भोपाल निवासी रुखसाना के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि उसका अपने पति इरफान से पहले ही अलगाव हो चुका था। उसके दो बच्चे शादाब और समीर हैं, जो फिलहाल अपने ननिहाल में रह रहे हैं। पुलिस के अनुसार, रुखसाना पिछले काफी समय से किशनी क्षेत्र के एक युवक के साथ बरेली के सुभाषनगर इलाके में किराए के मकान में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। दोनों किसी निजी काम से बदायूं गए थे और गुरुवार को कासगंज-रामनगर पैसेंजर ट्रेन से वापस बरेली लौट रहे थे। इसी दौरान ट्रेन में दोनों के बीच झगड़ा हुआ और यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटित हुई। जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। हालांकि, शुक्रवार को महिला के परिजन स्टेशन पहुंचे और बिना किसी शिकायत या तहरीर दिए शव अपने साथ ले गए। जीआरपी अधिकारियों के मुताबिक, परिजनों ने आरोपी पर कोई आरोप लगाने से इनकार कर दिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूटिलिटी शिफ्टिंग एक सप्ताह में पूरा करने के आदेश:पटेल तिराहा-देवांगना फोरलेन सड़क चौड़ीकरण की समीक्षा बैठक में निर्देश
    Next Article
    बाइक सवार ने ई-रिक्शा चालक को पीटा, VIDEO:फर्रुखाबाद में रास्ते को लेकर विवाद, गाली-गलौज करते हुए डंडे से मारा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment