Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    युवक ने मलाशय में एक लीटर की बोतल डाली:आगरा में दर्द से तड़पता रहा, 1 घंटे की सर्जरी के बाद निकाली गई

    2 hours ago

    1

    0

    आगरा में युवक ने खुद के मलाशय में एक लीटर की बोतल डाल ली। बोतल अंदर फंसने के बाद युवक ने करीब 36 घंटे से खाना पीना छोड़ दिया। कमरे में एक जगह लेटा रहा और दर्द से तड़पता रहा। परिवार के लोगों ने रोते हुए बेटे को देखा तो नजदीक के प्राइवेट हॉस्पिटल ले गए। यहां डॉक्टरों ने युवक का एक्स-रे कराया तो मल द्वार के पास एक बोतल फंसी दिखाई दी। डॉक्टरों ने युवक को एडमिट करके इलाज शुरू किया। करीब एक घंटे के ऑपरेशन के बाद युवक को डिस्चार्ज किया गया। डॉक्टरों ने कहा-युवक साइको सेक्सुअल डिसआर्डर एनल एयरोटिसिस्म से पीड़ित है। अब पढ़िए पूरा मामला एक घंटे तक चली सर्जरी, फिर निकली बोतल साकेत कालोनी में रहने वाला 38 साल के युवक शादीशुदा है। उसे को असहनीय दर्द के चलते नवदीप हॉस्पिटल में मंगलवार को भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने तुरंत युवक का एक्सरे कराया। देखा कि मल द्वार के पास एक बोतल फंसी है।हास्पिटल के निदेशक वरिष्ठ सर्जन डॉ. सुनील शर्मा ने बताया कि युवक को तत्काल इमरजेंसी में भर्ती किया। सर्जरी के दौरान ध्यान रखा गया कि बोतल को निकालते समय मलाशय फट न जाए और जख्म ना हों। करीब एक घंटे 10 मिनट में सर्जरी हुई। सर्जरी के बाद बोतल को बाहर निकाल लिया गया। सर्जन डॉ. सुनील शर्मा ने बताया कि ऑपरेशन करने वाली टीम में डॉ. दीपक , डॉ. भुवेश, राजेंद्र, गजेंद्र, शादाब और रोहतांग शामिल रहे। 4 दिन तक अस्पताल में चला इलाज चार दिन तक उसका इलाज चला। सिग्मोइडोस्कोपी से मलाशय की जांच की गई। मलाशय के घाव भरने तक उसे अस्पताल में रखा गया। रविवार को डॉक्टर ने युवक से पूछा कि शौच करने में कोई परेशानी तो नहीं आ रही है? युवक ने बताया कि नहीं, अब कोई दिक्कत नहीं है। सब नॉर्मल है। इसके बाद उसे डिस्चार्ज कर दिया गया। डॉक्टर ने बताया- युवक शादीशुदा है। उसे साइको सेक्सुअल डिसऑर्डर एनल इरोटिसिम (गुदा कामुकता) है। अब पढ़िए साइको सेक्सुअल डिसऑर्डर एनल इरोटिसिम लखनऊ के मनोचिकित्सक डॉ. सुमित कुमार ने बताया- साइको सेक्सुअल डिसऑर्डर एनल इरोटिसिम (गुदा कामुकता) से पीड़ित मरीजों को गुदा द्वार को स्पर्श करने से आनंद मिलता है। इससे पीड़ित मरीज बाहरी वस्तु को खुद ही अपने गुदा द्वार में डालते हैं। इन मरीजों में एचआइवी, हेपेटाइटिस सेक्सुअली ​ट्रांसमिटेड डिजीज होने का खतरा रहता है। ऐसे मरीजों की काउंसिलिंग की जाती है। जिससे उन्हें इस आदत को छोड़ने में मदद मिलती है। WHO ने इस वजह से सेक्स एडिक्शन को माना बीमारी --------------------- यह खबर भी पढ़ें… डॉक्टर के बेटे की लाश रेलवे ट्रैक पर मिली; झांसी में आधार लेकर घर पुलिस पहुंची, पिता बोले- बेटा दिल्ली में, लाश यहां कैसे? झांसी में डॉक्टर के बेटे की लाश रेलवे ट्रैक पर मिली है। उसके सिर के चिथड़े उड़ गए, आंख तक बाहर आ गई। आशंका है कि वह ट्रेन की चपेट में आया है। डॉ. सुमित मिसुरिया बबीना CHC के अधीक्षक हैं। उनका 19 साल का इकलौता बेटा संचय मिसुरिया सोनीपत स्थित जिंदल कॉलेज से लॉ की पढ़ाई कर रहा था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यह एक्सीडेंट नहीं...मेरे पोते को मारकर पटरी पर फेंका:झांसी में LLB स्टूडेंट की मौत पर डॉक्टर दादा बोले- वह सोनीपत में था, एक दिन पहले बात हुई थी
    Next Article
    ‘ये सड़क मुसलमानों के लिए नहीं’ लिखने वाली युवतियां कौन:संध्या BBA, सुलेखा BA पास; देहरादून की रहने वाली, दोनों का प्रॉपर्टी का बिजनेस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment