Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    युवक ने पत्नी की बेवफाई के चकते की आत्महत्या:पत्नी के अवैध संबंध और प्रताड़ना से परेशान था पति, दस साल पहले की थी लव मैरिज

    1 hour ago

    1

    0

    इटावा शहर के आनंदनगर, थाना कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार देर रात करीब 1 बजे युवक ने अपने घर के बरामदे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बुधवार सुबह घटना की जानकारी होने पर परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान 27 वर्षीय विनय यादव पुत्र अनिल कुमार यादव, निवासी आनंदनगर, थाना कोतवाली के रूप में हुई है। पिता के अनुसार रात में विनय उसके बच्चे और मेरी पत्नी सभी सो गए थे। देर रात जब बच्चे जागे तो कमरे का दरवाजा बंद मिला। बाहर निकलकर देखा तो बरामदे में पिता विनय का शव फांसी के फंदे से लटका हुआ था। यह दृश्य देखते ही बच्चों की चीख-पुकार सुनकर विनय की मां और आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। मृतक के पिता का कहना है कि आत्महत्या से पहले विनय की अपनी पत्नी रंजना यादव से फोन पर बातचीत हुई थी। बातचीत के बाद वह काफी परेशान दिखाई दे रहा था। इसके कुछ ही देर बाद उसने घर के बरामदे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के पिता अनिल कुमार यादव ने बताया कि करीब दस वर्ष पहले उनके इकलौते बेटे विनय ने औरैया जनपद के थाना अयाना क्षेत्र के जगतपुर निवासी रंजना यादव से प्रेम विवाह किया था। दोनों के दो बच्चे हैं, जिनमें आठ वर्षीय बेटी और पांच वर्षीय बेटा शामिल हैं। पिता के अनुसार दिसंबर 2025 में उनकी पोती ने अपनी मां को किसी अन्य व्यक्ति से बातचीत करते हुए देख लिया था। इसकी जानकारी उसने अपने पिता विनय को दी। इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद बढ़ गया। इसके बाद रंजना अपने मायके चली गई और वहीं रहने लगी। अनिल कुमार यादव का कहना है कि करीब एक माह पहले विनय अपनी पत्नी को वापस लाने ससुराल गया था, लेकिन वहां उसे पता चला कि वह किसी अन्य व्यक्ति के साथ रह रही है। इस बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ। इसके बाद से पति-पत्नी के बीच मामला न्यायालय में विचाराधीन बताया जा रहा है। मृतक के पिता ने यह भी आरोप लगाया कि करीब दो वर्ष पहले भी उनकी बहू किसी अन्य व्यक्ति के साथ दिल्ली चली गई थी। उस समय परिवार के लोग काफी प्रयास के बाद उसे वापस लेकर आए थे। उन्होंने आरोप लगाया कि इसके बाद भी उसके कई लोगों से अवैध संबंध रहे। पिता का यह भी कहना है कि उनकी बहू उनके बेटे को लगातार धमकाती थी। उनके अनुसार उसने विनय से कहा था कि वह अब वकील बन चुकी है और उसे "नीले ड्रम में भरवा देगी", जिससे उनका बेटा मानसिक रूप से काफी परेशान रहने लगा था। घटना के बाद पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एडीजी ने घुईशननाथ धाम की सुरक्षा जांची:सावन के लिए CCTV, कंट्रोल रूम, अतिरिक्त पुलिस बल तैनात
    Next Article
    पुरा महादेव मार्ग पर बिजली लाइन हटाने की मांग:भंडारा समिति ने डीएम से सुरक्षित केबल लगाने की गुहार लगाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment