Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    युवक ने पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या की:हरदोई के टड़ियावां में 23 वर्षीय युवक का शव मिला

    11 hours ago

    1

    0

    हरदोई के टड़ियावां थाना क्षेत्र के हीरालाल पुरवा (मजरा अमेठिया) में एक 23 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक का शव गुरुवार देर शाम गांव के ही एक खेत में पेड़ से लटका मिला, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, हीरालाल पुरवा निवासी महेंद्र कश्यप (23 वर्ष) पुत्र दलगंज ने अमेठिया गांव के पास स्थित प्रमोद के खेत में लगे शहतूत के पेड़ से अपनी टी-शर्ट के सहारे फंदा बनाकर जान दे दी। जब युवक काफी देर तक घर नहीं लौटा और ग्रामीणों ने उसे पेड़ से लटका देखा, तो घटना की सूचना परिजनों को दी गई। सूचना मिलते ही टड़ियावां पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतरवाया और कब्जे में लेकर पंचनामा भरा। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया है। मृतक महेंद्र अपने तीन भाइयों में सबसे बड़ा था और अविवाहित था। वह घर पर रहकर खेती-किसानी के कार्यों में अपने परिवार का हाथ बंटाता था। परिजनों ने बताया कि महेंद्र पिछले कुछ समय से गुमसुम और मानसिक रूप से परेशान रहता था। हालांकि, आत्महत्या के सटीक कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति और स्पष्ट होगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नहर किनारे मिला कंकाल, आधार कार्ड से हुई पहचान:सिद्धार्थनगर में 15 दिन पुरानी गुमशुदगी की गुत्थी सुलझी
    Next Article
    अखिलेश यादव कौशांबी के देवीगंज पहुंचे:कार्यकर्ताओं से मिलकर सरकार बनाने के लिए वोट करने की अपील की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment