Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    समलैंगिक संबंध का दबाव देने पर शमीम की हत्या:48 घंटे में बुलंदशहर पुलिस ने किया खुलासा, पेंटर ने उतारा मौत के घाट

    4 hours ago

    1

    0

    बुलंदशहर पुलिस ने कोतवाली देहात क्षेत्र में हुए शमीम आलम हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। पुलिस के अनुसार, समलैंगिक संबंध बनाने के दबाव के चलते पेंटर सोहैल खान ने शमीम की ईंट से हमला कर हत्या कर दी थी। पुलिस के मुताबिक, मंगलवार रात करीब 11 बजे आरोपी सोहैल खान शमीम के सैलून पर बाल कटवाने गया था। आरोप है कि वहां शमीम ने सोहैल के साथ आपत्तिजनक हरकतें कीं और समलैंगिक संबंध बनाने का दबाव डाला। इसके बाद सोहैल सैलून से चला गया, लेकिन शमीम अपनी साइकिल से उसका पीछा करते हुए सोहैल के घर पहुंच गया। वहां भी शमीम ने सोहैल पर अवैध संबंध बनाने का दबाव बनाया, जिस पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। पुलिस ने बताया कि आरोपी सोहैल उस समय नशे में था। गुस्से में आकर उसने ईंट से शमीम के सिर पर वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी शमीम का मोबाइल फोन लेकर फरार हो गया था। जांच के दौरान पता चला कि सोहैल खान पिछले एक महीने से उस मकान में पुताई का काम कर रहा था और पिछले दस दिनों से वहीं रह रहा था। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर आरोपी सोहैल खान पुत्र शौकीन खान निवासी गिनौरा शेख को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से मृतक शमीम का मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    युवक ने दुकान पर पेट्रोल डालकर लगाया आग:सिद्धार्थनगर में सीसीटीवी में सामानों पर पेट्रोल छिड़कता दिखा
    Next Article
    Mardaani 3 OTT Release: थियेटर्स के बाद अब OTT पर दहाड़ेंगी रानी मुखर्जी की 'मर्दानी 3', नोट कर लें डेट और प्लेटफॉर्म

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment