Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    युवराज की मौत के बाद पिता ने देश छोड़ा:SIT रिपोर्ट CM को सौंपी, फिर भी कार्रवाई नहीं, इंसाफ का इंतजार करते पिता लंदन रवाना

    5 hours ago

    1

    0

    नोएडा में साॅफ्टवेयर इंजीनियर युवराज मेहता की मौत को एक महीना बीत चुका है। शासन की ओर से गठित एसआईटी ने जांच कर रिपोर्ट मुख्यमंत्री को सौंप दी है। उसके बाद भी अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इस बीच युवराज के पिता ने देश छोड़ दिया है। वह अपनी बेटी के साथ लंदन चले गए हैं। उनके फ्लैट पर ताला लगा है। हालांकि देश छोड़ने की अहम वजह क्या है, यह साफ नहीं हो सका है। इस बीच उनका देश छोड़कर जाना चर्चा में आ गया है। एसआईटी की जांच पूरी होने के बाद भी किसी तरह का एक्शन नहीं होने पर सवाल हो रहे हैं। जानिए पूरा मामला… 16 जनवरी को सेक्टर-150 के एससी-02 A3 प्लाट के बेसमेंट में सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवराज मेहता की कार डूब गई थी। वह खुद को बचाने के लिए कार की छत पर चढ़ गए। मदद के लिए पिता को कॉल की। पिता पहुंचे। उनकी कॉल पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची। घंटों की मशक्कत के बाद भी युवराज तक मदद नहीं पहुंच सकी। वह अपने पिता और राहत व बचाव की टीम के सामने ही तालाब के पानी में डूब गए। अगले दिन उनकी लाश बरामद की गई। युवराज मेहतता की मौत को अब पूरा एक महीना हो चुका है। मामले में गठित SIT ने अपनी जांच रिपोर्ट मुख्यमंत्री को सौंप दी है। बावजूद इसके अब तक कोई एक्शन शासन स्तर पर नहीं लिया गया। हालांकि इस घटना के अगले ही दिन जेई नवीन कुमार की सेवा समाप्त कर दी गई थी। दो दिन सीएम ने संज्ञान लिया इस घटना के दो दिन बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने खुद संज्ञान लिया। एडीजी मेरठ जोन भानु भास्कर की अध्यक्षता में एक जांच टीम बना दी। जिसमें मेरठ मंडायुक्त भानु चंद गोवास्मी और पीडब्ल्यूडी के चीफ इंजीनियर शामिल रहे। इन को पांच दिन का समय दिया गया। एसआईटी ने सीएम को अपनी रिपोर्ट सब्मिट कर दी है। अब तक मामले में एक्शन नहीं लिया गया। इस दौरान युवराज के पिता राज कुमार मेहता घटना के चश्मदीद से मिले। मीडिया के सामने भी आए और एसआईटी के गठन से संतुष्ट भी थे, लेकिन रिपोर्ट के बाद एक्शन नहीं हुआ। बैरिकेडिंग लगी, दीवार नहीं बनी नोएडा प्राधिकरण की ओर से हादसे के बाद घटना स्थल पर बैरिकेड, क्रैश बीम बैरियर, लेन मार्किंग, रिफ्लेक्टर आदि लगाकर सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। टूटे हुए नाले की दीवार को अब तक नहीं बनी है। इससे नाले का पानी खाली प्लॉट में भर रहा है। पानी को निकालने के लिए सिचाईं विभाग से रेगुलेटर बनाने का अनुबंध प्राधिकरण ने किया है। युवराज मेहता मामले में कब क्या हुआ
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में 95 जोड़ों का धूमधाम से सामूहिक विवाह:पूर्व केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर ने दिया आशीर्वाद; नवदंपतियों को नशामुक्ति का भी दिया संदेश
    Next Article
    आगरा पुलिस ने दुष्कर्म का आरोपी किया गिरफ्तार:नौकरी का झांसा देकर दुष्कर्म किया, पैसो की मांग की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment