Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में 95 जोड़ों का धूमधाम से सामूहिक विवाह:पूर्व केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर ने दिया आशीर्वाद; नवदंपतियों को नशामुक्ति का भी दिया संदेश

    1 hour ago

    1

    0

    राजधानी लखनऊ में समाज कल्याण विभाग की ओर से संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत मंगलवार को 95 जोड़ों का सामूहिक विवाह धूमधाम से संपन्न कराया गया। मलिहाबाद के रजवाड़ा लॉन में आयोजित इस कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद के साथ वैवाहिक सामग्री प्रदान की। विभिन्न विकास खंडों के 95 जोड़े बने दांपत्य सूत्र में बंधे 17 फरवरी को आयोजित इस समारोह में विकास खंड बक्शी का तालाब के 60, काकोरी के 19, चिनहट के 4, नगर पंचायत बक्शी का तालाब के 9 और नगर पंचायत महोना के 3 जोड़ों सहित कुल 95 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जिसके बाद वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सभी जोड़े विधिवत दांपत्य बंधन में बंधे। समारोह में परिजनों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी से माहौल उत्सवमय रहा। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना की विशेषताएं मुख्य अतिथि कौशल किशोर ने कहा कि प्रदेश सरकार सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति समर्पित है और मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों के विवाह की जिम्मेदारी उठा रही है। उन्होंने बताया कि योजना के तहत प्रत्येक कन्या के खाते में 60 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। विवाह स्थल पर 25 हजार रुपये की वैवाहिक उपहार सामग्री प्रदान की जाती है, जबकि लगभग 15 हजार रुपये की लागत से विवाह की समस्त व्यवस्थाएं विभाग द्वारा कराई जाती हैं। नवदंपतियों को नशामुक्ति का संदेश कार्यक्रम के दौरान कौशल किशोर ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि सभी युवा संकल्प लें कि वे स्वयं नशामुक्त रहेंगे और समाज में नशा उन्मूलन के अभियान में सहयोग करेंगे। कार्यक्रम के उपरांत बक्शी का तालाब ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रामेंद्र सिंह और खंड विकास अधिकारी ने नवविवाहित जोड़ों को वैवाहिक उपहार सामग्री वितरित की। प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में संपन्न हुआ आयोजन सामूहिक विवाह कार्यक्रम की देखरेख उपजिलाधिकारी मलिहाबाद अंकित कुमार और उपायुक्त मनरेगा सुशील कुमार सिंह ने की। जिला समाज कल्याण अधिकारी के साथ खंड विकास अधिकारी बक्शी का तालाब, चिनहट, काकोरी और मलिहाबाद भी मौजूद रहे और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने सुनिश्चित किया कि सभी जोड़ों का विवाह विधि-विधान से शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो। 18 फरवरी को 186 जोड़ों के विवाह का कार्यक्रम जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि सामूहिक विवाह कार्यक्रम विधानसभा वार आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में 18 फरवरी को विकास खंड मलिहाबाद में 100 जोड़ों तथा गोसाईगंज के विशाल लॉन में गोसाईगंज और सरोजनीनगर के कुल 86 जोड़ों का विवाह प्रस्तावित है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में स्वच्छ वार्ड प्रतियोगिता शुरू:110 वार्डों में प्रतिस्पर्धा होगी, मेयर ने रैली के साथ की शुरुआत
    Next Article
    युवराज की मौत के बाद पिता ने देश छोड़ा:SIT रिपोर्ट CM को सौंपी, फिर भी कार्रवाई नहीं, इंसाफ का इंतजार करते पिता लंदन रवाना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment