Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    युवती को गोली मारने का आरोपी कोर्ट में हाजिर:फिरोजाबाद पुलिस अब रिमांड पर लेकर करेगी पूछताछ

    12 hours ago

    1

    0

    फिरोजाबाद में युवती को गोली मारने के मामले में फरार चल रहे आरोपी ने गुरुवार शाम कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही थी और मैनपुरी समेत कई जिलों में उसकी तलाश की जा रही थी। इसी बीच आरोपी ने 2021 के एक पुराने मारपीट के मुकदमे में अदालत के सामने सरेंडर कर दिया। घर में घुसकर युवती को मारी थी गोली मामला मंगलवार का है। पुलिस के मुताबिक, उसायनी ग्राम पंचायत की प्रधान बृजेश कुमारी के देवर और प्रधान प्रतिनिधि विपिन कुमार जाटव ने गांव की रहने वाली अंजली यादव के घर में घुसकर पिस्टल से गोली चला दी थी। गोली अंजली के कंधे में लगी, जिससे वह घायल हो गई। घटना के बाद परिजनों ने उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़िता की भाभी अशोक कुमारी की तहरीर पर पुलिस ने विपिन कुमार के अलावा उसके पिता ताराचंद्र और भाइयों बिजेंद्र व विजय के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए चार टीमें लगाई गई थीं गोलीकांड के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी विपिन की गिरफ्तारी के लिए चार टीमें गठित की थीं। पुलिस की टीमें आरोपी की तलाश में लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थीं। मैनपुरी समेत आसपास के कई जिलों में भी उसकी तलाश की गई। हालांकि, पुलिस के हाथ आने के बजाय आरोपी ने गुरुवार शाम वर्ष 2021 के पुराने मारपीट के मुकदमे में कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। पिस्टल बरामद करने के लिए रिमांड लेगी पुलिस इंस्पेक्टर बैजनाथ सिंह ने बताया कि आरोपी ने पुराने मारपीट के मामले में अदालत में आत्मसमर्पण किया है। पुलिस अब उसे रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है। रिमांड के दौरान आरोपी से पूछताछ कर वारदात में इस्तेमाल पिस्टल बरामद करने का प्रयास किया जाएगा। पुलिस अन्य नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी लगातार दबिश दे रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कलक्ट्रेट मस्जिद विवाद में मस्जिद पक्ष को झटका:सहारनपुर जिला जज ने सिटी मजिस्ट्रेट का फैसला रखा कायम, जमीन को माना सरकारी
    Next Article
    भाजपा ने काशी क्षेत्र में उतारी 'स्पेशल-36':भानुप्रताप और नवरतन उपाध्यक्ष, प्रवीन गौतम और विजय यादव को मंत्री बनाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment